देवउठनी एकादशी को लेकर बना हुआ है कंफ्यूजन, जानें सही तारीख-पूजा विधि और महत्व

देवउठनी एकादशी को लेकर बना हुआ है कंफ्यूजन, जानें सही तारीख-पूजा विधि और महत्व


होमताजा खबरधर्म

देवउठनी एकादशी को लेकर कंफ्यूजन? जानें सही तारीख, पूजा विधि और महत्व

Last Updated:

Dev Uthani Ekadashi 2026: हर साल कार्तिक महीने के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि पर देवउठनी एकादशी मनाई जाती है. आइए जानते हैं कि इस साल देवउठनी एकादशी कब है, पूजा की विधि और इसका धार्मिक महत्व क्या है.

उज्जैन. हिंदू धर्म में कार्तिक मास की एकादशी तिथि को बेहद शुभ और पुण्यदायी माना जाता है. इस तिथि पर भगवान विष्णु चार महीने की योगनिद्रा से जागते हैं, इसलिए इसे देवउठनी, देवोत्थान और देवप्रबोधिनी एकादशी के नाम से जाना जाता है. हर साल कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी को यह पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जाता है. इस दिन भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की विशेष पूजा-अर्चना की जाती है. उत्तर भारत के कई क्षेत्रों में देवउठनी एकादशी पर तुलसी विवाह की परंपरा भी निभाई जाती है.

मान्यता है कि इसी दिन से मांगलिक कार्यों की शुरुआत हो जाती है. हालांकि इस साल एकादशी की तारीख को लेकर लोगों में असमंजस बना हुआ है. उज्जैन के ज्योतिषाचार्य आनंद भारद्वाज के अनुसार, कुछ लोग 20 नवंबर, तो कुछ 21 नवंबर को पर्व बता रहे हैं. ऐसे में आइए जानते हैं इसकी सही तिथि, धार्मिक महत्व और पूजा विधि क्या है.

देवउठनी एकादशी कब है?
वैदिक पंचांग के अनुसार, कार्तिक शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि 20 नवंबर 2026 को सुबह 7 बजकर 15 मिनट पर शुरू होगी. इसका समापन 21 नवंबर को सुबह 6 बजकर 31 मिनट पर होगा. उदयातिथि और सामान्य गृहस्थ परंपरा के अनुसार, देवउठनी एकादशी का मुख्य व्रत 20 नवंबर को रखा जाएगा. वहीं वैष्णव परंपरा में 21 नवंबर को देवउठनी एकादशी का व्रत रखा जाएगा, इसीलिए पंचांग में दोनों तारीखों का उल्लेख मिल रहा है.

क्या है देवउठनी एकादशी का धार्मिक महत्व?
पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, भगवान विष्णु आषाढ़ महीने के शुक्ल पक्ष की देवशयनी एकादशी से योग निद्रा में चले जाते हैं. इसके बाद वह कार्तिक शुक्ल पक्ष की एकादशी पर चार महीने बाद जागते हैं. इसी कारण इस तिथि को देवउठनी या देवोत्थान एकादशी कहा जाता है. भगवान विष्णु के जागने के साथ ही चातुर्मास समाप्त हो जाता है. इस अवधि में विवाह और अन्य मांगलिक कार्यों को टालने की परंपरा रही है. देवउठनी एकादशी के बाद फिर से शादी-विवाह, गृह प्रवेश और अन्य शुभ कार्य शुरू हो जाते हैं.

देवउठनी एकादशी पर कैसे करें भगवान विष्णु की पूजा?
इस दिन सुबह स्नान कर घर के मंदिर की साफ-सफाई करें और भगवान विष्णु की प्रतिमा स्थापित कर विधि-विधान से पूजा करें. उन्हें पीले फूल, फल, तुलसी दल और वस्त्र अर्पित करें. इसके बाद घी का दीपक जलाकर विष्णु सहस्रनाम या मंत्रों का जाप करें. मां लक्ष्मी की आराधना भी करें. शाम को शंख-घंटियां बजाकर भजन-कीर्तन करें. अंत में आरती कर प्रसाद बांटें.



Source link