ग्रैमी की रेस से बाहर हुई रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’, 9 कैटेगरी में एंट्री के बाद भी खाली हाथ, फैंस दुखी

ग्रैमी की रेस से बाहर हुई रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’, 9 कैटेगरी में एंट्री के बाद भी खाली हाथ, फैंस दुखी


Last Updated:

रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर: द रिवेंज के संगीत को ग्रैमी अवॉर्ड्स 2027 के लिए नौ कैटेगरी में भेजा गया था, लेकिन फिल्म को एक भी नॉमिनेशन नहीं मिला. इस पर फैंस ने सोशल मीडिया पर निराशा जताई है. दर्शकों ने फिल्म के एक्शन-ड्रामा के अलावा संगीत को भी भरपूर प्यार दिया.

ख़बरें फटाफट

Zoom

‘धुरंधर’ के संगीत को ग्रैमी ने नकारा.

नई दिल्ली: ‘धुरंधर’ फ्रेंचाइजी के दोनों पार्ट्स को दर्शकों और क्रिटिक्स दोनों का भरपूर प्यार मिला. फिल्म की हर बात निराली थी. फिल्म के एक्शन, रोमांस और गाने दर्शकों को बहुत पसंद आए. फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ ने दर्शकों को बेहतरीन एक्शन, एक्टिंग और संगीत का तोहफा दिया है. दर्शक अभी भी ‘धुरंधर 2’ के गानों का आनंद ले रहे हैं. फिल्म के मेकर्स ने अक्टूबर में बताया था कि उन्होंने फिल्म के म्यूजिक को 69वें ग्रैमी अवॉर्ड्स के लिए भेजा है. अब नॉमिनेशन लिस्ट सामने आ गई है, मगर ‘धुरंधर: द रिवेंज’ के म्यूजिक को किसी कैटेगरी में जगह नहीं मिली.

ग्रैमी 2027 की नॉमिनेशन लिस्ट सोमवार 16 नवंबर को जारी की गई थी, जिसमें आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म को एक भी नॉमिनेशन नहीं मिला. मीडिय रिपोर्ट्स के अनुसार, रणवीर सिंह की इस फिल्म को, जिसके संगीत को काफी पसंद और सराहा गया था, कई एंट्री भेजने के बावजूद एक भी नॉमिनेशन नहीं मिल सका. ‘धुरंधर 2’ के संगीत को नौ अलग-अलग कैटेगरी में नॉमिनेशन के लिए भेजा गया था.

(फोटो साभार: X/grab)

नॉमिनेशन न मिलने पर लोगों का रिएक्शन
‘धुरंधर: द रिवेंज’ को 2027 ग्रैमी में कोई नॉमिनेशन न मिलने पर एक यूजर ने सोशल मीडिया पर अलग-अलग तरह से अपने जज्बात बयां किए. एक यूजर ने लिखा, ‘एशियन कैटेगरी में नॉमिनेट हुए गानों से मुझे कोई दिक्कत नहीं है, लेकिन ‘धुरंधर’ के किसी भी गाने को नॉमिनेट न करना यह दिखाता है कि ग्रैमी को शायद पता ही नहीं है कि असली संगीत क्या होता है. इससे यह भी साबित होता है कि यह कैटेगरी सिर्फ ‘के-पॉप’ फैंस को खुश करने के लिए बनाई गई है, ताकि वे मेनस्ट्रीम में न आ सकें.’

7 फरवरी 2027 को होंगे ग्रैमी अवॉर्ड्स
फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ के गानों को नॉमिनेशन न मिलने पर एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘भारतीय म्यूजिक एल्बम ‘धुरंधर’ नॉमिनेशन का हकदार है, यह एल्बम सुपरहिट है. लेकिन, ग्रैमी ने तो यह कैटेगरी खास तौर पर कोरियाई लोगों के लिए बनाई है. मैं बीटीएस के फैसले का सम्मान करता हूं, बहुत बढ़िया लड़कों… ग्रैमी, भाड़ में जाओ.’ दूसरे यूजर ने लिखा, ‘रीमेक गानों को अवॉर्ड नहीं मिलते, खासकर विदेशों में.’ चौथे शख्स ने ट्वीट किया, ‘बहुत बुरी खबर! साफ है कि ग्रैमी कमिटी बॉलीवुड के रीमिक्स गानों की उस ‘शानदार कलाकारी’ के लिए तैयार ही नहीं थी.’ 69वें ग्रैमी अवॉर्ड्स 7 फरवरी 2027 को लॉस एंजिल्स, कैलिफोर्निया में आयोजित किए जाएंगे.



Source link