गुरुग्राम की र‍ियल स्‍टेट कंपनी ने मुंबई में खरीदी 475 एकड़ जमीन, 194 करोड़ का लगाया दांव

गुरुग्राम की र‍ियल स्‍टेट कंपनी ने मुंबई में खरीदी 475 एकड़ जमीन, 194 करोड़ का लगाया दांव


Last Updated:

गुरुग्राम की रियल एस्टेट कंपनी सिग्नेचर ग्लोबल ने मुंबई में एंट्री करते हुए PACL लिमिटेड की ऑनलाइन नीलामी में 194.19 करोड़ रुपये में महाराष्ट्र के रायगढ़ में 474.66 एकड़ जमीन खरीदी है. पीएसीएल कुछ सालों पहले तक एक बड़ी कंपनी थी, लेकिन उस पर लोगों को धोखा देने के आरोप लगे और अब उसकी जमीनें बेचकर पैसा वसूला जा रहा है.

Zoom

गुरुग्राम की कंपनी Signature Global ने मुंबई में खरीदी जमीन. (सांकेत‍िक तस्‍वीर)

गुरुग्राम की दिग्गज रियल एस्टेट कंपनी सिग्नेचर ग्लोबल ने मुंबई रीजन में धमाकेदार एंट्री की है. कंपनी की अगुवाई वाले एक कंसोर्टियम ने PACL लिमिटेड की ऑनलाइन नीलामी में 194.19 करोड़ रुपये की बोली लगाकर महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में 474.66 एकड़ जमीन का बड़ा हिस्सा खरीद लिया है. यह जमीन नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट, अटल सेतु और मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे जैसे शानदार इंफ्रास्ट्रक्चर के करीब है. इस डील के साथ ही कंपनी ने दिल्ली-एनसीआर से बाहर अपने कारोबार का विस्तार शुरू कर दिया है.

नीलामी में सिग्नेचर ग्लोबल की पूर्ण स्वामित्व वाली सब्सिडियरी कंपनी मां वैष्णो नेट-टेक लिमिटेड ने हिस्‍सा ल‍िया. समझौते के मुताबिक इस सब्सिडियरी कंपनी में सिग्नेचर ग्लोबल की 65 प्रतिशत की बड़ी हिस्सेदारी बनी रहेगी. बाकी की 35 प्रतिशत इक्विटी को जरूरी कानूनी मंजूरियां मिलने के बाद कंसोर्टियम के अन्य पार्टनर्स के बीच बांट दिया जाएगा.

रायगढ़ की इस लोकेशन में क्या है खास?

कंपनी ने जो 474.66 एकड़ जमीन खरीदी है, वह महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले के कर्जत, खालापुर और सुधागढ़ तालुका में फैली हुई है. रियल एस्टेट के नजरिए से यह जगह इसलिए बेहद अहम है क्योंकि यह बन रहे नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास है. इसके अलावा, अटल सेतु, मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे और आने वाले पनवेल-कर्जत उपनगरीय रेलवे (Suburban Railway) कॉरिडोर जैसी सुविधाओं के कारण यहां कनेक्टिविटी बहुत शानदार हो जाएगी. इन बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स से इलाके में रियल एस्टेट के तेजी से विकसित होने की उम्मीद है.

क्या है PACL का मामला और क्यों हुई नीलामी?

PACL लिमिटेड पर अगस्त 2014 में सेबी ने रोक लगा दी थी और उसकी इन्‍वेस्‍टमेंट योजनाओं को बंद करने का आदेश द‍िया था. कंपनी पर नियमों का उल्लंघन करके निवेशकों से करीब 49,100 करोड़ रुपये जुटाने का आरोप था. साल 2016 में सुप्रीम कोर्ट ने सेबी को आदेश दिया कि वह भारत के पूर्व मुख्य न्यायाधीश जस्टिस आर.एम. लोढ़ा की अध्यक्षता में एक समिति बनाए. इसी समिति का काम PACL की संपत्तियों और जमीनों को बेचकर निवेशकों का पैसा लौटाना है. यह ऑनलाइन नीलामी उसी पैसे को वसूलने की प्रक्रिया का हिस्सा थी.

सिग्नेचर ग्लोबल का आगे का प्लान क्या

कंपनी ने इस जमीन पर क्या बनाया जाएगा, इसका कोई अंतिम प्लान शेयर नहीं किया है. कंपनी अभी यह जांच रही है कि वहां किस तरह का प्रोडक्ट जैसे- प्लॉट, कमर्शियल या हाउसिंग प्रोजेक्ट लॉन्च करना सबसे ज्यादा फायदेमंद रहेगा. इस मौके पर सिग्नेचर ग्लोबल के फाउंडर और चेयरमैन प्रदीप कुमार अग्रवाल ने कहा कि यह डील कंपनी के बिजनेस मॉडल पर उनके भरोसे को दिखाती है. उन्होंने कहा, हमारे लिए ग्रोथ का मतलब सिर्फ जमीनें जोड़ना नहीं है, बल्कि एक ऐसी पाइपलाइन तैयार करना है जो हमारे घर खरीदारों, निवेशकों और समाज के लिए एक स्थायी वैल्यू बना सके. उन्होंने यह भी साफ किया कि कंपनी इस जमीन के विकास को लेकर कोई जल्दबाजी नहीं करेगी और सोच-समझकर कदम उठाएगी.



Source link