आसाराम की याचिका पर अब अंतिम सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट, मेडिकल जमानत पर भी होगा फैसला

आसाराम की याचिका पर अब अंतिम सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट, मेडिकल जमानत पर भी होगा फैसला


होमताजा खबरदेश

आसाराम की याचिका पर अब अंतिम सुनवाई करेगा SC, जमानत पर भी होगा फैसला

Last Updated:

सुप्रीम कोर्ट आसाराम की याचिका पर सर्दियों की छुट्टियों के बाद अंतिम सुनवाई करेगा, जिसमें मेडिकल जमानत पर भी फैसला होगा. आसाराम ने गुजरात हाईकोर्ट के उस आदेश को चुनौती दी है ज‍िसमें उन्‍होंने बीमार पत्‍नी से म‍िलने के ल‍िए 20 दिन की अस्‍थाई जमानत मांगी थी.

Zoom

आसाराम की याचिका पर अब अंतिम सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट, मेडिकल जमानत पर भी होगा फैसला. (पीटीआई)

जोधपुर में एक नाबालिग भक्त के यौन उत्पीडन मामले में सजा काट रहे आसाराम की याचिका पर अब सुप्रीम कोर्ट में अंतिम सुनवाई होगी. आसाराम की याचिका पर आज अदालत में सुनवाई थी लेकिन उन्हीं के वकील के अनुरोध पर आज मामले की सुनवाई टाल दी गई. अब इस मामले में अगली सुनवाई सर्दी की छुट्टियों के बाद अदालत खुलने पर होगी.

आसाराम के वकील के आग्रह पर सुप्रीम कोर्ट ने आज मामले की सुनवाई टाल दी है.  सुप्रीम कोर्ट में आसाराम ने गुजरात हाईकोर्ट के एक आदेश को चुनौती दी थी. जिस पर जस्टिस जेबी पारदीवाला और जस्टिस के विनोद चंद्रन की बेंच सुनवाई कर रही थी. हालांकि आसाराम के वकील की अपील पर अगली तारीख दे दी गई.

बता दें कि आसाराम ने पहले गुजरात हाई कोर्ट में अपील की थी और अपनी बीमार पत्नी से मिलने के लिए 20 दिन की अस्थायी जमानत मांगी थी. हालांकि कोर्ट ने इसे देने से इनकार कर दिया था. जिसके बाद आसाराम के वकीलों ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर गुजरात हाई कोर्ट के इस आदेश को चुनौती दी.

सुप्रीम कोर्ट आसाराम की मेडिकल जमानत की अर्जी पर भी सुनवाई कर रहा है. हालांकि इससे पहले आसाराम की यह अर्जी खारिज कर दी गई थी लेकिन उन्हें यह छूट दी गई थी कि अगर उनकी तबीयत बिगड़ती है, तो वे दोबारा कोर्ट का दरवाजा खटखटा सकते हैं.

गौरतलब है कि ये जमानत अर्जियां आसाराम की उस अपील का हिस्सा हैं, जिसमें आसाराम ने राजस्थान हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी है. राजस्थान हाई कोर्ट ने 2013 में जोधपुर में एक नाबालिग भक्त के यौन उत्पीड़न के मामले में आसाराम की सजा को बरकरार रखा था.

क्‍या था जोधपुर उत्‍पीडन मामला? 

अगस्त 2013 में उत्तर प्रदेश की एक नाबालिग लड़की को उसके माता-पिता ‘भूत-प्रेत या नकारात्मक ऊर्जा’ के इलाज के नाम पर जोधपुर स्थित आसाराम के आश्रम लेकर गए थे. जहां 15 अगस्त 2013 की रात को आसाराम ने लड़की को अकेले अपने कमरे में बुलाकर उसका यौन शोषण किया और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी.

इस मामले में 25 अप्रैल 2018 को जोधपुर की विशेष पॉक्सो (POCSO) अदालत ने आसाराम को भारतीय दंड संहिता (IPC) और पॉक्सो एक्ट के तहत दोषी करार देते हुए उम्रकैद (शेष जीवन तक कारावास) की सजा सुनाई थी. जिसे राजस्थान हाईकोर्ट ने बरकरार रखा था.

img

खबरें पढ़ने का बेहतरीन अनुभव

QR स्कैन करें, डाउनलोड करें News18 ऐप या वेबसाइट पर जारी रखने के लिए यहां क्लिक करें

QR Code

login



Source link