Last Updated:
News18 Rising Bharat Summit Pushkar Singh Dhami: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी News18 Rising Bharat Summit के मंच पर पहुंचे, जहां उन्होंने उत्तराखंड की राजनीति, विकास और 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर खुलकर अपनी बात रखी. उन्होंने दावा किया कि 2027 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी अब तक की सबसे बड़ी जीत दर्ज करेगी.
सीएम पुष्कर सिंह धामी.
लखनऊ: यूपी की राजधानी लखनऊ में News18 Rising Bharat Summit का आयोजन हो रहा है. News18 के मंच पर उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी पहुंच गए है. उन्होंने कहा कि लखनऊ से मेरा पुराना रिश्ता है. उन्होंने कहा कि हमने सख्त नकल विरोधी कानून बनाया है. सीएम धामी ने कहा कि 21वीं सदी का तीसरा का तीसरा दशक उत्तराखंड का है. 2027 में उत्तराखंड विधानसभा चुनाव को लेकर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने News18 के मंच से भविष्यवाणी कर दी है. उन्होंने कहा कि उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में भाजपा में अब तक की सबसे बड़ी जीत होगी.
सीएम धामी ने आगे कहा कि यूपी के पहले हालात बहुत खराब थे लेकिन आज यूपी में सबसे ज्यादा सुधार है. सीएम योगी ने बहुत अच्छा काम किया है. सीएम धामी से जब पूछा गया कि वह उत्तराखंड में चुनाव कहा से लड़ेंगे. इस पर उन्होंने हंसते हुए कहा कि मैं पार्टी का बहुत सामान्य कार्यकर्ता हूं. पार्टी जहां से कहेगी वहां से चुनाव लड़ लिया जाएगा.
सीएम धामी ने न्यूज 18 के मंच से लोगों से एक अपील भी की. उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की महिलाओं का जीवन बहुत कठिन है. मैंने अपनी मां को देखा है, पिताजी फौज में थे… ऐसे में मां को खेती भी देखनी पड़ती थी, गाय-भैंस का भी करना पड़ता था. मतलब मेरी मां ही पूरे घर को संभालती थी. भले ही आज पीएम मोदी ने हर घर सिलेंडर, सड़के अच्छी कर दी है और महिलाओं को आत्मनिर्भर बना दिया है. आज हमारे उत्तराखंड की महिलाएं रक्षा बंधन पर राखिया, परफ्यूम और कई प्रोडेक्ट बनाती है, जिन्हें देशभर से लोग खरीदते हैं.