weather changes in bihar imd temperature drop and fog expected alert kal ka mausam

weather changes in bihar imd temperature drop and fog expected alert kal ka mausam


Last Updated:

Bihar Weather Tomorrow Update: बिहार में तापमान गिरने से ठंड बढ़ने लगी है. सुबह कोहरा छाया रहेगा. मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार अगले दो दिनों में न्यूनतम तापमान में 1 से 3 डिग्री की गिरावट आ सकती है. जानें कल के मौसम का IMD अपडेट.

ख़बरें फटाफट

Zoom

बिहार में अगले दो दिनों में तापमान 1-3 डिग्री गिरेगा.(सांकेतिक फोटो-एआई)

Bihar Weather Tomorrow 17 November 2026: बिहार में मौसम का मिजाज धीरे-धीरे बदलने लगा है. सुबह के समय कोहरे की चादर दिखाई देने लगी है. वहीं रात के तापमान में भी गिरावट का दौर जारी है. मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार अगले दो दिनों में बिहार के कई इलाकों में न्यूनतम तापमान में 1 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आने की संभावना है. इसके साथ ही राज्य के अधिकांश स्थानों पर सुबह हल्के से मध्यम कोहरे का असर देखने को मिल सकता है. फिलहाल बारिश को लेकर कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है. राज्य में मौसम शुष्क बने रहने का अनुमान है.

बिहार में कल कैसा रहेगा मौसम?
मौसम विज्ञान केंद्र पटना की 16 नवंबर 2026 की रिपोर्ट के अनुसार 17 नवंबर को बिहार में मौसम शुष्क रहने की संभावना है. राज्य के किसी भी हिस्से में बारिश को लेकर विशेष चेतावनी नहीं दी गई है. दिन के समय मौसम सामान्य रहने का अनुमान है. जबकि सुबह और रात के समय ठंड का एहसास बढ़ सकता है. अगले 4 से 5 दिनों के दौरान राज्य के अधिकतम तापमान में कोई विशेष बदलाव होने की संभावना नहीं है. अगले दो दिनों में न्यूनतम तापमान में 1 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है. इसके बाद न्यूनतम तापमान में भी विशेष बदलाव की संभावना नहीं जताई गई है.

सुबह के समय कोहरे का असर, वाहन चालकों को सावधानी की जरूरत
बिहार में अगले 72 घंटों के दौरान अधिकांश स्थानों पर सुबह हल्के से मध्यम कोहरे की संभावना जताई गई है. पटना में पहले ही न्यूनतम दृश्यता 200 मीटर दर्ज की गई है. ऐसे में सुबह के समय सड़क और रेल यातायात पर कोहरे का असर देखने को मिल सकता है. वाहन चालकों को सुबह के समय विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है. कोहरे के दौरान धीमी गति से वाहन चलाना और फॉग लाइट का इस्तेमाल करना सुरक्षित यात्रा के लिए जरूरी हो सकता है.

पटना में 200 मीटर रही दृश्यता, अरवल सबसे ठंडा
मौसम विज्ञान केंद्र पटना की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान बिहार का मौसम शुष्क बना रहा. इस दौरान औरंगाबाद में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 30.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. राज्य में अधिकतम तापमान 26.8 से 30.9 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा. अरवल में सबसे कम न्यूनतम तापमान 16.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. राज्य में न्यूनतम तापमान 16.4 से 22.6 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा. पटना में न्यूनतम दृश्यता 200 मीटर दर्ज की गई.

बंगाल की खाड़ी में चक्रवात बनने की संभावना
दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी और उससे सटे दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर स्थित अति गहन अवदाब लगातार पश्चिम दिशा की ओर बढ़ रहा है. मौसम विभाग के अनुसार 16 नवंबर की शाम तक इसके चक्रवाती तूफान में और अधिक तीव्र होने की संभावना है. इसके बाद 17 नवंबर की शाम तक पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी में इसके प्रचंड चक्रवाती तूफान में बदलने का अनुमान है. मौसम प्रणाली के आगे और अधिक तीव्र होकर उत्तर-पश्चिम दिशा में बढ़ने तथा 20 नवंबर को दोपहर तक नेल्लोर और तुनी के बीच आंध्र प्रदेश एवं यनम तटों को पार करने की संभावना जताई गई है. इस दौरान हवा की अधिकतम निरंतर गति 120 से 130 किलोमीटर प्रति घंटे और झोंकों की गति 145 किलोमीटर प्रति घंटे तक रहने का अनुमान है.



Source link