Ramayana: ‘लक्ष्मण’ बनने से डर रहे थे रवि दुबे, बताया ‘रामायण’ के सेट पर कलाकारों संग होता था कैसा व्यवहार?

Ramayana: ‘लक्ष्मण’ बनने से डर रहे थे रवि दुबे, बताया ‘रामायण’ के सेट पर कलाकारों संग होता था कैसा व्यवहार?


Last Updated:

निर्देशक नितेश तिवारी की फिल्म ‘रामायण’ में एक्टर रवि दुबे लक्ष्मण के किरदार में नजर आ रहे हैं. रवि दुबे ने लक्ष्मण के रोल में अपने शानदार अभिनय से हर किसी को अपना मुरीद बना लिया है. रवि दुबे ने इस किरदार को अपने लिए सौभाग्य की बात बताई. वो इस अवसर को अपनी इच्छा पूरी करने से ज्यादा महाकाव्य की सेवा करने का मौका था.

नई दिल्ली. रवि दुबे ने नितेश तिवारी की रामाय़ण में लक्ष्मण का रोल अदा कर बड़े पर्दे पर डेब्यू किया. ये बतौर एक्टर उनकी पहली बॉलीवुड फिल्म है. इससे पहले रवि दुबे ने छोटे पर्दे और ओटीटी पर अपने शानदार प्रदर्शन की झलक दिखाई. रवि को लक्ष्मण के किरदार में शानदार रिस्पांस मिल रहा है. कई लोगों ने उनके अभिनय को कई सितारों के अभिनय से बेहतर बताया है.(फोटो साभार इंस्टाग्राम ravidubey2312)

रवि दुबे ने इंस्टाग्राम पर शूटिंग की कुछ बीटीएस तस्वीर पोस्ट कीं, जिसमें वह भगवान लक्ष्मण के किरदार में नजर आ रहे हैं. उन्होंने लिखा, ‘5 नवंबर 2026 की सुबह मैं उठा और मुझे एक ऐसी भावना महसूस हुई, जिसे मैं भूल गया था. मुझे लगा कि मुझे ‘देखा गया’ और उसमें जो प्यार था, वो अनंत था. मुझे लगता है कि एक एक्टर यही चाहता है कि कोई उसके काम को एक मौका दे’. (फोटो साभार इंस्टाग्राम ravidubey2312)

लक्ष्मण बने रवि दुबे ने अपने पोस्ट में आगे लिखा, ‘एक एक्टर के तौर पर आप ऐसा काम करें कि दर्शक उसे इस तरह से महसूस करें, कि वे आपको आकर बताएं. इससे बड़ा तोहफा और क्या ही हो सकता है. सच कहूं, तो ये सब लिखते हुए मुझे यकीन नहीं हो रहा है लेकिन मन में बहुत आभार है’. (फोटो साभार इंस्टाग्राम ravidubey2312)

Add News18 as
Preferred Source on Google

रवि का कहना है कि लक्ष्मण की खुद के लिए कोई इच्छा नहीं थी, वो श्री राम और मां सीता के एक कदम पीछे खड़े होकर खुश थे, जब भी उनकी जरूरत हो, कर्तव्य पालन के लिए तैयार रहते थे. मुझे ये बहुत ही खूबसूरत और महान लगा.(फोटो साभार इंस्टाग्राम ravidubey2312)

उन्होंने किरदार निभाने को लेकर बताया कि लक्ष्मण ने अभी तक जो किया, मैं बस वही सेवा और कर्तव्य की भावना रामायण में लाना चाहता था. उन्होंने लिखा, ‘मानसिक, शारीरिक और आध्यात्मिक रूप से मैं, जो कुछ भी दे सकता था, मैंने दिया. सच में मैं चाहता था लेकिन आप सबने मुझे इससे कहीं ज्यादा दे दिया’.(फोटो साभार इंस्टाग्राम ravidubey2312)

रवि दुबे ने कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा का शुक्रिया अदा करते हुए लिखा, ‘मुकेश भाई, आपके उस कॉल ने सच में मेरी जिंदगी बदल दी, जिसके लिए मैं आपका आभारी हूं. नमित मल्होत्रा सर, नितेश तिवारी सर, आप लोग बहुत ही खास इंसान हैं और मैं आपका कर्जदार हूं कि आपने मुझे दुनिया के सबसे बेहतरीन कलाकारों के साथ एक सेट पर रखा’. (फोटो साभार इंस्टाग्राम ravidubey2312)

रवि दुबे ने नितेश तिवारी और नमित मल्होत्रा का आभार जताते हुए आगे कहा, ‘वो एक ऐसा सेट था जहां मैं सबसे जूनियर और सबसे कम अनुभवी था, फिर भी जिस दिन से मैं वहां गया, आपने मुझे उतना ही प्यार, सम्मान और अपने काम को करने के लिए उतनी ही जगह दी’. (फोटो साभार इंस्टाग्राम ravidubey2312)

‘रामायण’ में ‘लक्ष्मण’ बन छाने वाले रवि दुबे ने सीनियर कलाकारों के साथ काम करने का एक्सपीरियंस भी शेयर किया. अपने अनुभव के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा कि शुरुआत में वे काफी डरे हुए थे. वो कहते हैं, ‘मैं डरा हुआ था कि कहीं मैंने इन शानदार लोगों को निराश तो नहीं कर दिया, जिन्होंने मुझ पर इतनी बड़ी जिम्मेदारी के साथ भरोसा किया? कहीं मैंने बहुत कम तो नहीं कर दिया? कहीं मैंने ज्यादा तो नहीं कर दिया? (फोटो साभार इंस्टाग्राम ravidubey2312)

रवि ने आगे लिखा, ‘कहीं मैंने लक्ष्मण के साथ, रामायण के साथ अन्याय तो नहीं कर दिया? और फिर आपका प्यार और साथ मिला. काश मैं आपमें से हर एक को बता पाता कि इसने मेरे लिए क्या किया है. इसमें बहुत खुशी है लेकिन इसमें एक बहुत ही कोमल सी राहत भी है. राम कथा की थोड़ी सी भी सेवा करके मेरा दिल भर गया है. मुझे यकीन है कि मेरे पूर्वज, जहां भी हैं, खुशी से झूम रहे होंगे’. (फोटो साभार इंस्टाग्राम ravidubey2312)

उन्होंने अपनी बात को खत्म करते हुए लिखा, ‘सियाराम ने हमें अपने गले लगा लिया है और श्री हनुमान हमें अपने कंधों पर आगे लेकर आज रहे हैं जबकि लक्ष्मण हमारी पूरी ताकत से रक्षा कर रहे हैं. मुझे देखने और इतना प्यार देने के लिए आप सभी का धन्यवाद. मुझे नहीं पता कि इस इतने बड़े प्यार का क्या करूं, मैं आभार में अपना सिर झुकाता हूं और प्रार्थना करता हूं और वादा करता हूं कि मैं अपनी जिंदगी इस प्यार के लायक बनने में बिताऊंगा’. (फोटो साभार इंस्टाग्राम ravidubey2312)

लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए कंपेयर इंड‍ियादेखें.



Source link