Last Updated:
Jodhpur Chaturbhuj Gulab Jamun Viral Video: नवंबर में जोधपुर के भीतरी शहर में विदेशी पर्यटकों की रौनक बढ़ गई है. मेहरानगढ़ और नीले शहर की गलियों को निहारने के साथ ही विदेशी सैलानी जोधपुर के मशहूर जायके का भी आनंद ले रहे हैं. हाल ही में विदेशी मेहमानों का जोधपुर के प्रसिद्ध चतुर्भुज गुलाब जामुन का स्वाद चखते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. सूर्यनगरी की शाही मेहमाननवाजी और पारंपरिक मिठाई की मिठास अब सात समंदर पार के सैलानियों को भी अपना दीवाना बना रही है.
जोधपुर. राजस्थान की सांस्कृतिक राजधानी जोधपुर की खूबसूरती, ऐतिहासिक विरासत और शाही मेहमाननवाजी का आकर्षण देश ही नहीं, बल्कि विदेशों तक फैला हुआ है. नवंबर का महीना शुरू होते ही सूर्यनगरी में विदेशी पर्यटकों की आवाजाही भी लगातार बढ़ रही है. यहां आने वाले सैलानी मेहरानगढ़, जसवंत थड़ा और नीले शहर की गलियों को निहारने के साथ ही जोधपुर के जायके के भी मुरीद हो रहे हैं. खास बात यह है कि जोधपुर का मशहूर चतुर्भुज गुलाब जामुन विदेशी मेहमानों को भी अपनी मिठास का दीवाना बना रहा है. भीतरी शहर का एक ऐसा ही वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में है.
नवंबर के महीने में जोधपुर के भीतरी शहर में विदेशी पर्यटकों की अच्छी खासी चहल-पहल देखने को मिल रही है. ऐतिहासिक इमारतों, संकरी गलियों, पारंपरिक बाजारों और यहां की संस्कृति को करीब से देखने के लिए बड़ी संख्या में विदेशी सैलानी पहुंच रहे हैं. पर्यटक यहां सिर्फ ऐतिहासिक धरोहरों को देखने तक सीमित नहीं हैं, बल्कि स्थानीय जीवनशैली और खान-पान का भी अनुभव ले रहे हैं. भीतरी शहर की गलियों में घूमते हुए विदेशी मेहमानों का स्थानीय दुकानों पर रुकना और यहां के जायके का आनंद लेना सूर्यनगरी की मेहमाननवाजी को भी दर्शाता है.
चतुर्भुज के गुलाब जामुन की मिठास के मुरीद हुए विदेशी
जोधपुर की पहचान यहां की ऐतिहासिक विरासत के साथ खान-पान से भी जुड़ी हुई है. मिर्ची बड़ा, मावा कचौरी और गुलाब जामुन जैसे व्यंजन देशभर में अपनी अलग पहचान रखते हैं. इनमें चतुर्भुज का गुलाब जामुन खास तौर पर प्रसिद्ध है. इसकी मिठास ऐसी है कि जोधपुर आने वाले लोग इसे चखे बिना वापस नहीं लौटना चाहते. यहां तक कि विदेश जाने वाले लोग भी अपने साथ गुलाब जामुन लेकर जाते हैं, ताकि वहां रहने वाले अपने परिचितों को सूर्यनगरी के इस खास स्वाद से रूबरू करा सकें.
विदेशी सैलानियों ने भी लिया गुलाब जामुन का स्वाद
भीतरी शहर में घूमने पहुंचे विदेशी पर्यटक भी जोधपुर के इस मशहूर जायके से खुद को दूर नहीं रख पाए. चतुर्भुज की दुकान पर पहुंचकर विदेशी मेहमान गुलाब जामुन का स्वाद लेते नजर आए. स्थानीय मिठाई का स्वाद चखते विदेशी पर्यटकों का यह नजारा लोगों को खूब पसंद आ रहा है. पर्यटकों के लिए यह सिर्फ एक मिठाई का स्वाद नहीं, बल्कि राजस्थान की पारंपरिक खान-पान संस्कृति को करीब से जानने का एक अनुभव भी है.
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो, जोधपुर के स्वाद की चर्चा
विदेशी पर्यटकों के गुलाब जामुन का आनंद लेने का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में विदेशी मेहमान जोधपुर की प्रसिद्ध मिठाई का स्वाद लेते दिखाई दे रहे हैं. शहर में आने वाले पर्यटक यहां की ऐतिहासिक धरोहरों के साथ स्थानीय खान-पान को भी अपनी यात्रा का हिस्सा बना रहे हैं. यही वजह है कि जोधपुर की पहचान अब केवल नीले शहर और ऐतिहासिक किलों तक सीमित नहीं है, बल्कि यहां का स्वाद भी विदेशी मेहमानों को आकर्षित कर रहा है.