Last Updated:
Jenson Huang Return as CEO Nvidia: जासूसी के आरोपों की वजह से चर्चा में रहे NVIDIA के सीईओ जेनसन हुआंग एक बार फिर से सुर्खियों में हैं. इस बार उनकी चर्चा इस वजह से हो रही है क्योंकि उनकी एक बार फिर से कंपनी में बतौर सीईओ वापसी के लिए पूरा कैंपेन चल रहा है, जिसमें टेक वर्ल्ड के दिग्गज शामिल हैं.
जेनसन हुआंग के लिए लॉबिंग शुरू.
Jenson Huang Return as CEO Nvidia: दुनिया की बड़ी चिप कंपनी NVIDIA में इन दिनों कुछ ऐसा हो रहा है,जो पूरी दुनिया की सुर्खियों में है. सिलिकॉन वैली से लेकर व्हाइट हाउस तक सिर्फ सीईओ जेनसन हुआंग की चर्चा है. कंपनी के अरबपति बॉस जेनसन हुआंग के पद छोड़ने के बाद अब उन्हें दोबारा CEO की कुर्सी पर बैठाने की मुहिम शुरू हो गई है और इसके लिए लगे हुए टेक दिग्गज, जिसमें एलन मस्क का भी नाम शामिल है.
फाइनेंशियल टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक जेनसन हुआंग ने अपने कुछ करीबी लोगों से कंपनी में वापसी की संभावना पर चर्चा की है. ऐसा तब हो रहा है, जब NVIDIA का बोर्ड उन आरोपों की स्वतंत्र जांच कर रहा है, जिनके चलते कंपनी में नेतृत्व का संकट पैदा हुआ. इन आरोपों में एक संदिग्ध चीनी जासूस और कंपनी की एक महिला कर्मचारी के साथ संबंधों का जिक्र किया गया है. हालांकि जेनसन पर ये सिर्फ आरोप हैं और इसकी पुष्टि नहीं हुई है.
कौन-कौन चाहता है हुआंग की वापसी?
जेनसन हुआंग की वापसी के लिए अब टेक इंडस्ट्री में बाकायदा अभियान चलाने की तैयारी है. उनके एक करीबी के मुताबिक सिलिकॉन वैली के प्रभावशाली लोग एक ‘वॉर रूम’ तैयार कर रहे हैं, जिसके पीछे का मकसद NVIDIA के बोर्ड पर दबाव बनाना और व्हाइट हाउस से भी उनके लिए समर्थन जुटाना है. Tesla और SpaceX के प्रमुख एलन मस्क तथा Epic Games के CEO टिम स्वीनी ने भी इसमें अपना समर्थन दे रहे हैं. इस मुहिम को ‘ब्रिंग जेनसन बैक’ नाम दिया गया है. इस कैंपेन में NVIDIA के बड़े निवेशक ब्रैड गर्स्टनर और गेविन बेकर भी हैं, जिन्होंने भी बोर्ड को खुला पत्र लिखकर हुआंग की वापसी का विकल्प बंद नहीं करने की सलाह दी है.
कहां फंस सकता है रोड़ा?
हालांकि जेनसन की वापसी का रास्ता इतना आसान नहीं दिख रहा. अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने रविवार को NVIDIA के नेतृत्व में बड़े बदलाव की मांग की. उनका बयान इस बात का संकेत है कि वॉशिंगटन में हर कोई हुआंग की वापसी के पक्ष में नहीं है. इतना ही नहीं हुआंग के पास कंपनी के ऐसे निर्णायक शेयर नहीं हैं, जिसके दम पर वे बोर्ड के फैसले को पलट सकें. ऐसे में वापसी का अंतिम फैसला बोर्ड के हाथ में ही रहेगा.
अब किसके हाथ में है NVIDIA की कमान?
कंपनी की अंतरिम CEO कोलेट क्रेस जिम्मेदारी संभाल रही हैं. इस बीच सवाल सिर्फ इतना नहीं है कि जेनसन लौटेंगे या नहीं, बल्कि मुद्दा ये भी है कि क्या चिप कंपनियों में से बड़ी खिलाड़ी NVIDIA बिना जेनसन के कितनी आगी जाएगी क्योंकि उन्होंने इस कंपनी को ऊंचाइयों पर पहुंचाया था.