हरियाणाः रोहतक में छठ पूजा के दौरान तकरार में छोटे भाई की हत्या, घायल बड़ा भाई PGI में भर्ती

हरियाणाः रोहतक में छठ पूजा के दौरान तकरार में छोटे भाई की हत्या, घायल बड़ा भाई PGI में भर्ती


Last Updated:

Rohtak Murder: रोहतक में छठ पूजा के दौरान कंधे टकराने के विवाद में विक्रम नाम के युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई, जबकि उसका भाई गंभीर रूप से घायल है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Zoom

रोहतक. हरियाणा के रोहतक जिले में छठ पूजा के दौरान विवाद के चलते एक युवक की हत्या कर दी गई. घटना के बाद से आरोपी फरार है. शुरुआती तकरार के बाद आरोपी दोबारा लौटा और फिर युवक को चाकू मार दिया. फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है.

जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह की यह घटना है. बताया जा रहा है कि छठ पूजा के दौरान भीड़ अधिक थी और दो युवकों का कंधे से कंधा टकरा गया. इस पर डेयरी मोहल्ला निवासी 18 वर्षीय विक्रम की हमलावर युवक ने अपने साथियों के साथ मिलकर चाकू मारकर हत्या कर दी, जबकि उसका भाई 22 वर्षीय विक्की गंभीर रूप से घायल है.

बताया जा रहा है कि छठ पूजा के चलते भालौठ ब्रांच पर घाट पर काफी भीड़ थी. फिर दोनों युवकों में कहासुनी हो गई. डेयरी मोहल्ला का विक्रम अपने परिवार के साथ छठ पूजा के लिए घाट पर आया था. घाट नंबर तीन पर भीड़ अधिक होने के कारण उसकी एक अन्य युवक से धक्का-मुक्की हो गई.

पहले घायल फिर मौत

बताया जा रहा है कि घटना में 2 युवक घायल हो गए थे दोनों के पेट में चाकू लगे हैं. गंभीर हालत में उन्हें पीजीआई में भर्ती करवाया गया है और फिर विक्रम की मौत हो गई. सूचना मिलने पर आईएमटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी.



Source link