मोदी जी शादी में जरूर आना…. मां-बहन के साथ पीएम को कार्ड देने पहुंचे क्रिकेटर रिंकू सिंह, सपा सांसद से 4 दिसंबर को शादी

मोदी जी शादी में जरूर आना…. मां-बहन के साथ पीएम को कार्ड देने पहुंचे क्रिकेटर रिंकू सिंह, सपा सांसद से 4 दिसंबर को शादी


होमखेलक्रिकेट

मां-बहन संग PM को कार्ड देने पहुंचे रिंकू सिंह, सपा सांसद से 4 दिसंबर को शादी

Last Updated:

rinku singh invites pm modi to wedding: भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह और समाजवादी पार्टी की सांसद प्रिया 4 दिसंबर को सात फेरे लेंगे. उन्होंने इस खास मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भी व्यक्तिगत रूप से शादी का निमंत्रण दिया है. शादी में कई बड़ी हस्तियां शामिल हो सकती हैं.

Zoom

रिंकू सिंह ने शादी के लिए पीएम मोदी को दिया न्योता.

नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह 4 दिसंबर को समाजवादी पार्टी की सांसद प्रिया सरोज के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं. इससे पहले उन्होंने अपने परिवार के साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की और शादी का न्योता दिया. रिंकू मां बीना देवी, भाई सोनू सिंह और बहन नेहा सिंह के साथ पीएम मोदी से मिले. परिवार ने पीएम को विवाह समारोह में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया. इस दौरान पीएम ने रिंकू सिंह की मां का हालचाल पूछने के साथ परिवार के अन्य सदस्यों के बारे में भी जानकारी ली.

रिंकू ने शेयर की तस्वीर
रिंकू सिंह ने इस मुलाकात की तस्वीर को इंस्टाग्राम पर शेयर की है. उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘अपने परिवार के साथ माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलकर, उन्हें अपनी शादी में आमंत्रित कर और उनका आशीर्वाद पाकर बहुत सम्मानित महसूस कर रहा हूं. यह हमारे लिए सचमुच एक बहुत ही खास पल है.’

View this post on Instagram





Source link