पहाड़गंज में इमारत ढहने के मामले में मामला दर्ज, प्रॉपर्टी मालिक रमन और कॉन्ट्रेक्टर दबोचे, पूछताछ जारी

पहाड़गंज में इमारत ढहने के मामले में मामला दर्ज, प्रॉपर्टी मालिक रमन और कॉन्ट्रेक्टर दबोचे, पूछताछ जारी


होमताजा खबरDelhi

पहाड़गंज में इमारत ढहने के मामले में FIR दर्ज, प्रॉपर्टी मालिक ह‍िरासत में

Last Updated:

दिल्ली के पहाड़गंज में निर्माणाधीन इमारत ढहने के मामले में पुलिस ने प्रॉपर्टी मालिक रमन और कॉन्ट्रेक्टर अनवर को ह‍िरासत में लिया है. द‍िल्‍ली में ग्रैप-3 लागू होने के बाद भी इमारत में न‍िर्माण कार्य चल रहा था. इस हादसे में कई मजदूर दब गए थे, जिनकी जांच जारी है.

Zoom

पहाड़गंज में इमारत ढहने के मामले में मामला दर्ज, प्रॉपर्टी मालिक रमन और कॉन्ट्रेक्टर दबोचे, पूछताछ जारी.

दिल्ली पुलिस ने 15 नवंबर को दिल्ली के पहाड़गंज में हुए हादसे में मामला दर्ज कर लिया है. यहां एक होटल की निर्माणाधीन इमारत का एक हिस्सा गिर गया था. जिसके मलबे में कई मजदूर दब गए थे. इस मामले में अब पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 290/125(a)/223(a)/3(5) के तहत पहाड़गंज थाने में मामला दर्ज कर लिया है. इतना ही नहीं पुलिस ने प्रॉपर्टी मालिक रमन और कांट्रेक्टर अनवर को पुलिस ने पकड़ लिया है, मामले की जांच की जा रही है.

बता दें कि दिल्ली के पहाड़गंज में निर्माणाधीन इमारत ढहने की घटना के बाद आम आदमी पार्टी के विधायक विशेष रवि रविवार को घटनास्थल पर पहुंचे. उन्होंने कहा, “हमें आस-पास के लोगों ने बताया है कि GRAP नियमों के लागू होने के बाद ही इस इमारत का पहला लिंटर डाला गया था. ये आज से 10-15 दिन पहले की बात है और GRAP-3 के बाद ही यानी आज इसका दूसरा लिंटर डाला जा रहा था. कच्चे लिंटर पर ही दूसरा लिंटर डाला जा रहा था. पर्याप्त समय नहीं मिला और ये इमारत गिर गई. जब ये हादसा हुआ तो कई सारे मजदूर यहां काम कर रहे थे. 7-8 लोगों को यहां से निकालकर अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. ये बहुत बड़ी लापरवाही है.’

उन्होंने कहा, ‘ये दिखाता है कि जिसके पास पैसा है वो व्यक्ति कुछ भी कर सकता है. ग्रैप-3 के अंतर्गत एक गरीब व्यक्ति पर इतनी पाबंदियां लगाई जा रही हैं. लेकिन ऐसे बिल्डर्स के लिए कोई नियम नहीं हैं. वो पुलिस और नगर निगम के साथ मिलकर अपना काम धड़ल्ले से कर रहे हैं. ग्रैप-3 के दौरान निर्माण किया जा रहा है तो कहां हैं सरकार? जल्दबाजी की वजह से ही पिछले 3-4 महीनों में ऐसे कई हादसे हो चुके हैं. ये बहुत दुखदायी है. हम इसका विरोध करते हैं.’



Source link