‘पहले बैट की बात है, 49 साल बाद भी साथ है’, सचिन ने शेयर की बचपन की खास फोटो
Last Updated:
Sachin Tendulkar first bat: सचिन तेंदुलकर ने एक बेहद खास तस्वीर साझा करते हुए अपने बचपन को याद किया. नन्हे सचिन का अंदाज फैंस को खूब भा रहा है. मास्टर ब्लास्टर ने सोशल मीडिया पर यह पोस्ट किया.
सचिन तेंदुलकर ने शेयर की ये खास फोटो.
नई दिल्ली. महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के लिए बल्ला सिर्फ खेल का सामान नहीं, बल्कि उनकी जिंदगी का सबसे खास साथी है. बल्ले के साथ अपने इसी रिश्ते की एक बेहद खूबसूरत झलक उन्होंने सोशल मीडिया पर दिखाई. दरअसल, सचिन ने अपने बचपन की एक यादगार तस्वीर शेयर की. इस तस्वीर में उनके हाथ में वही क्रिकेट बैट है, जिसे उन्होंने बचपन में पहली बार थामा था. वो बल्ला आज करीब 49 साल बाद भी उन्हें पास है.
सचिन ने किया पोस्ट
सचिन तेंदुलकर ने फोटो पोस्ट करते हुए कैप्शन लिखा, ‘पहले बैट की बात है, 49 साल बाद भी मेरे साथ है!’ सचिन की इस पोस्ट ने उनके बचपन से जुड़ी यादें ताजा कर दी हैं. तस्वीर में एक तरफ नन्हे सचिन बल्ला थामे नजर आ रहे हैं, तो दूसरी तरफ 53 साल की उम्र में उन्होंने उसी अंदाज में तस्वीर खिंचवाई है. दोनों तस्वीरों को देखकर साफ पता चलता है कि वक्त भले ही बदल गया हो, लेकिन क्रिकेट और बल्ले के प्रति उनका प्यार आज भी वैसा ही है. यही वह जुनून था, जिसने आगे चलकर उन्हें दुनिया के महानतम क्रिकेटरों में शामिल कर दिया.
Pehle bat ki baat hai, 49 saal baad bhi mere saath hai! https://t.co/kuRzxTfOoF