Last Updated:
एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने अपने करियर के सबसे कड़वे अनुभव को शेयर किया. कैसे करियर की शुरुआती समय में जब उनकी उम्र करीब 20 साल की थी तो उन्होंने यौन उत्पीड़न झेला. उन्हें तब समझ भी नहीं आया था कि आखिर ये सब उनके साथ क्या हुआ.
अक्सर फिल्म इंडस्ट्री में कलाकारों के साथ होने वाली घिनौनी घटनाओं के बारे में पता चलता है. कभी कोई कास्टिंग काउच के कड़वे सच को शेयर करता है तो कभी कोई फिल्ममेकर के गलत बर्ताव का सामना करता है. ठीक ऐसे ही बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने इस बारे में बातचीत की. उन्होंने बताया कि कैसे शुरुआत में उन्हें समझ ही नहीं आया कि उनके साथ जो हुआ वह वर्कप्लेस पर होने वाला यौन उत्पीड़न है. (Insta/reallyswara)
उन्होंने अपने करियर के शुरुआती कड़वे सच से पर्दा उठाया. उन्होंने बताया कि कैसे एक फिल्म की शूटिंग के वक्त एक डायरेक्टर ने उनके साथ घिनौनी हरकत करने की कोशिश की थी. उन्हें इस परेशानी को समझने में काफी वक्त भी लगा था. (Insta/reallyswara)
हाल में ही ‘द फ्री प्रेस जनरल’ को दिए इंटरव्यू में करियर की शुरुआती दिनों में हुए यौन उत्पीड़न की घटना के बारे में बात की. उन्होंने बताया कि कैसे वह साल 2011 में मध्य प्रदेश के पचमढ़ी में एक फिल्म की शूटिंग कर रही थीं. तब डायरेक्टर ने उनके साथ गंदी हरकत की थी. (Insta/reallyswara)
Add News18 as
Preferred Source on Google
घटना को याद करते हुए एक्ट्रेस ने बताया कि तब उनकी उम्र करीब 20 साल होगी. ये वो समय था जब न तो उनका इंडस्ट्री में कोई गॉडफादर था. न कोई जान-पहचान न ही कोई सपोर्ट करने वाला. वह खुद के दम पर इंडस्ट्री में आई और मेहनत से इस मुकाम तक पहुंचीं. (Insta/reallyswara)
तब वह एक फिल्म की शूटिंग के लिए मध्य प्रदेश पहुंची थीं. आउटडोर शूट था और इस वजह से वह थोड़ा असहज भी थीं. शुरुआत में तो वह डायरेक्टर की हरकत को यौन उत्पीड़न नहीं समझ पाई थीं. क्योंकि कुछ भी फिजिकल कॉन्ट्रैक्ट नहीं हु था. (Insta/reallyswara)
बाद में उन्हें पता चला था कि ये तो कामकाज की जगह पर होने वाला यौन उत्पीड़न है क्योंकि उन्हें डायरेक्टर ने छुआ नहीं था लेकिन हरकत बिल्कुल हैरान करने वाली थी. स्वरा भास्कर ने बताया कि जब मीटू आंदोलन हुआ और ट्विटर पर उन्होंने दूसरी महिलाओं के अनुभवों को पढ़ा तब जाकर उन्हें इन सब के बारे में समझ आया. उन्होंने कहा, ‘तब जाकर मुझे ये समझ आया कि हे भगवान ये तो यौन उत्पीड़न है. यही तो यौन उत्पीड़न होता है.’ (Insta/reallyswara)
स्वरा भास्कर इस बारे में भी बात करती हैं कि क्यों महिलाएं घटना के वक्त अपनी आवाज नहीं उठातीं? एक्ट्रेस ने कहा, ‘मेरी तरह कोई भी अपना काम नहीं खोना चाहता है. क्योंकि हमारी भी तो महत्वाकांक्षाएं हैं. (Insta/reallyswara)
एक्ट्रेस ने बताया कि आखिर में उन्होंने एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर को इस बारे में बताया था और उन्हें पूरी स्थिति समझाई थी. उन्होंने उन्हें हेल्प भी की. अब वह मेरे दोस्त बन गए हैं. उन्होंने मुझे सपोर्ट किया सुरक्षा की और आज भी वह मेरे मैनेजर हैं.’ (Insta/reallyswara)