Chhathi Maiyya Aarti Lyrics: छठ पूजा के समय करें छठी मैय्या की आरती, पूरी होंगी मनोकामनाएं!

Chhathi Maiyya Aarti Lyrics: छठ पूजा के समय करें छठी मैय्या की आरती, पूरी होंगी मनोकामनाएं!


Chhathi Maiyya Aarti Lyrics: छठ पूजा में छठी माता और सूर्य देव की आराधना करते हैं. कार्तिक शुक्ल षष्ठी को छठ पूजा होती है, जिसमें डूबते और उगते हुए सूर्य देव को अर्घ्य देते हैं. छठ पूजा करने से संतान, सुख, समृद्धि, शांति आदि की प्राप्ति होती है. जिस प्रकार से हर पूजा का समापन आरती से होता है, वैसे ही इसमें भी आरती की जाती है. इसमें आपको छठी मैय्या और सूर्य देव की आरती करनी चाहिए. छठी मैय्या की दो आरती हैं, जो आपकी सुविधा के लिए नीचे दी गई हैं, वहीं सूर्य देव की एक आरती है, वह भी नीचे लिखी है. पूजा के अंत में आप छठी मैय्या और सूर्य देव की आरती जरूर करें, दोनों की कृपा से आपकी मनोकामनाएं अवश्य पूरी होंगी.

1- छठी माता की आरती

ऊँ जय छठी माता, जय जय छठी माता।
तुम संतन हितकारी, टूटे ना ये नाता॥ ऊँ जय छठी माता…

कार्तिक षष्ठी को मैया, व्रत तेरा आता।
जो जन नित गाता, दुख-दरिद्रता मिटाता॥ ऊँ जय छठी माता…

ऊँ जे केरवा जे फरेला खबद से, ओह पर सुगा मंडराए।
मारबो रे सुगवा धनुख से, सुगा गिरे मुरझाए॥ ऊँ जय छठी माता…

ऊँ जे सुगनी जे रोएली वियोग से, आदित होई ना सहाय।
ऊँ जे नारियर जे फरेला खबद से, ओह पर सुगा मंडराए॥ ऊँ जय छठी माता…

संध्या को जल में खड़े होकर, अर्घ दिया जाता।
प्रातः अर्घ से छठ व्रत, संपन्न हो जाता॥ ऊँ जय छठी माता…

छठी मैया की आरती जो जन नित गाता।
दुख-दरिद्रता मिटती, संकट टल जाता॥ ऊँ जय छठी माता…

2- छठी मैय्या की आरती

जय छठी मैय्या ऊ जे केरवा जे फरेला घवद से, ओह पर सुगा मंडराए।
मारबो रे सुगवा धनुख से, सुगा गिरे मुरझाए ।।

ऊ जे सुगनी जे रोएली वियोग से, आदित होई ना सहाय।
ऊ जे नारियर जे फरेला घवद से, ओह पर सुगा मंडराए॥

मारबो रे सुगवा धनुख से, सुगा गिरे मुरझाए।
ऊ जे सुगनी जे रोएली वियोग से, आदित होई ना सहाय॥

अमरुदवा जे फरेला घवद से, ओह पर सुगा मंडराए।
मारबो रे सुगवा धनुख से, सुगा गिरे मुरझाए॥

ऊ जे सुगनी जे रोएली वियोग से, आदित होई ना सहाय।
शरीफवा जे फरेला घवद से, ओह पर सुगा मंडराए॥

मारबो रे सुगवा धनुख से, सुगा गिरे मुरझाए।
ऊ जे सुगनी जे रोएली वियोग से, आदित होई ना सहाय॥

ऊ जे सेववा जे फरेला घवद से, ओह पर सुगा मंडराए।
मारबो रे सुगवा धनुख से, सुगा गिरे मुरझाए॥

ऊ जे सुगनी जे रोएली वियोग से, आदित होई ना सहाय।
सभे फलवा जे फरेला घवद से, ओह पर सुगा मंडराए॥

छठी मैय्या की जय, छठी माता की जय!!!

सूर्य देव की आरती

ॐ जय सूर्य भगवान, जय हो दिनकर भगवान।
जगत् के नेत्रस्वरूपा, तुम हो त्रिगुण स्वरूपा।

धरत सब ही तव ध्यान, ॐ जय सूर्य भगवान।।
ॐ जय सूर्य भगवान…

सारथी अरुण हैं प्रभु तुम, श्वेत कमलधारी। तुम चार भुजाधारी।।
अश्व हैं सात तुम्हारे, कोटि किरण पसारे। तुम हो देव महान।। ॐ जय सूर्य भगवान…

ऊषाकाल में जब तुम, उदयाचल आते। सब तब दर्शन पाते।।
फैलाते उजियारा, जागता तब जग सारा। करे सब तब गुणगान।। ॐ जय सूर्य भगवान…

संध्या में भुवनेश्वर अस्ताचल जाते। गोधन तब घर आते।।
गोधूलि बेला में, हर घर हर आंगन में। हो तव महिमा गान।। ॐ जय सूर्य भगवान…

देव-दनुज नर-नारी, ऋषि-मुनिवर भजते। आदित्य हृदय जपते।।
स्तोत्र ये मंगलकारी, इसकी है रचना न्यारी। दे नव जीवनदान।। ॐ जय सूर्य भगवान…

तुम हो त्रिकाल रचयिता, तुम जग के आधार। महिमा तब अपरम्पार।।
प्राणों का सिंचन करके भक्तों को अपने देते। बल, बुद्धि और ज्ञान।। ॐ जय सूर्य भगवान…

भूचर जलचर खेचर, सबके हों प्राण तुम्हीं। सब जीवों के प्राण तुम्हीं।।
वेद-पुराण बखाने, धर्म सभी तुम्हें माने। तुम ही सर्वशक्तिमान।।
ॐ जय सूर्य भगवान…

पूजन करतीं दिशाएं, पूजे दश दिक्पाल। तुम भुवनों के प्रतिपाल।।
ऋतुएं तुम्हारी दासी, तुम शाश्वत अविनाशी। शुभकारी अंशुमान।। ॐ जय सूर्य भगवान…

ॐ जय सूर्य भगवान, जय हो दिनकर भगवान।।
जगत् के नेत्रस्वरूपा, तुम हो त्रिगुण स्वरूपा। ॐ जय सूर्य भगवान…

धरत सब ही तव ध्यान, ॐ जय सूर्य भगवान
ॐ जय सूर्य भगवान…



Source link