Balaghat: वैनगंगा के किनारे एयर होस्टेस वर्षा तुरकर की पीठ पर 4 वार कर हत्या, दोस्त के साथ घूमने गई थी

Balaghat: वैनगंगा के किनारे एयर होस्टेस वर्षा तुरकर की पीठ पर 4 वार कर हत्या, दोस्त के साथ घूमने गई थी


Last Updated:

Balaghat Air Hostess Murder: महाराष्ट्र-मध्य प्रदेश सीमा पर ग्राम बोंडरानी में वैनगंगा नदी तट पर 35 वर्षीय एयर होस्टेस वर्षा तुरकर की धारदार हथियार से पीठ पर चार वार कर हत्या कर दी गई. वह दीपावली पर पुणे से बालाघाट के किन्ही गांव आई थी. 14 नवंबर की शाम दोस्त रितेश के साथ घूमने दौरान यह वारदात हुई. पुलिस जांच में जुटी है.

Zoom

एयर होस्टेस वर्षा तुरकर (फाइल फोटो)

रिपोर्ट: चितरंजन नेरकर

Balaghat News: बालाघाट जिले के खैरलांजी क्षेत्र के समीप एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. महाराष्ट्र के ग्राम बोंडरानी में वैनगंगा नदी के तट पर 35 वर्षीय एयर होस्टेस वर्षा तुरकर की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई है. शुरुआती जानकारी के अनुसार, हमलावर ने वर्षा की पीठ पर चार वार किए थे. हमला इतना गंभीर था कि महिला की मौके के आसपास ही हालत बिगड़ गई. घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है. प्रारंभिक जांच-पड़ताल के आधार पर पुलिस लूटपाट के बाद हत्या किए जाने की आशंका जता रही है.

बेटी के साथ मायके आई थी
मृतका वर्षा तुरकर महाराष्ट्र के पुणे शहर में रहती थी. वह दीपावली का त्योहार मनाने के लिए अपने मायके आई हुई थी. उसका मायका बालाघाट जिले के किन्ही गांव में स्थित है. वर्षा अपने साथ अपनी ढाई साल की छोटी बेटी को भी लेकर मायके आई थी.

दोस्त के साथ घूमने निकली थी
14 नवंबर की शाम वर्षा तुरकर घूमने के लिए बाहर निकली थी. वह अपने परिचित दोस्त रितेश अग्रवाल के साथ ग्राम बोंडरानी पहुंची थी. रितेश अग्रवाल महाराष्ट्र के गोंदिया का निवासी है. दोनों शाम के समय वैनगंगा नदी के तट के पास मौजूद थे. तभी शाम करीब 6 बजे अचानक वारदात हो गई. घटना के तुरंत बाद दोस्त रितेश ने वर्षा के परिजनों से संपर्क साधा. उसने वर्षा के बहनोई अश्विनी पटले को फोन करके पूरी घटना की जानकारी दी.

अस्पताल में मृत घोषित
वारदात की सूचना मिलते ही परिजन तुरंत मौके पर पहुंचे. गंभीर रूप से घायल एयर होस्टेस वर्षा तुरकर को इलाज के लिए खैरलांजी अस्पताल ले जाया गया. हालांकि, अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया.

पुलिस दोस्त से कर रही पूछताछ
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस प्रशासन तुरंत हरकत में आ गया. पुलिस की टीम मामले की बारीकी से जांच-पड़ताल कर रही है. पुलिस फिलहाल मृतका के दोस्त रितेश अग्रवाल को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है.

हालांकि, इस हत्या के पीछे की असली वजह क्या थी, यह अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है. इसके अलावा वारदात को अंजाम देने वाले आरोपियों को लेकर भी पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक खुलासा नहीं किया गया है. पुलिस हर कोण से मामले की तफ्तीश में जुटी है.



Source link