6’2” के दारा सिंह पर भारी पड़ेंगे 5’8” के सनी देओल? रामायण के लिए रहते थे 8 घंटे भूखे, बैठना तक नहीं होता था नसीब

6’2” के दारा सिंह पर भारी पड़ेंगे 5’8” के सनी देओल? रामायण के लिए रहते थे 8 घंटे भूखे, बैठना तक नहीं होता था नसीब


Last Updated:

Sunny Deol vs Dara Singh Hanuman Look: रणबीर कपूर की रामायण में सनी देओल हनुमान बनने वाले हैं. पहले भाग में उनका लुक रिवील नहीं हुआ बस एक हल्की सी झलक देखने को मिली थी. मगर रामानंद सागर की रामायण में हनुमान का रोल दारा सिंह ने निभाया था जिनके जैसा समर्पण शायद ही कोई कर पाएगा.

दिवाली पर नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी फिल्म ‘रामायण’ रिलीज हुई. जिसमें रणबीर कपूर प्रभु राम तो रावण के रूप में यश और सीता मैया के रूप में साई पल्लवी नजर आईं. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 1000 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी हैं. मगर आज दशकों बाद भी लोग रामानंद सागर की ‘रामायण’ को नहीं भूल पाए है. (Image: IMDb)

टीवी शो ‘रामायण’ में राम के रूप में अरुण गोविल तो सीता के रूप में दीपिका चिखलिया नजर आई थीं. इसी तरह हनुमान के रोल को मशहूर एक्टर दारा सिंह ने निभाया था जो एक आइकॉनिक रोल बन गया है. हाइट की बात करें तो सनी देओल की हाइट 5′ 8 है तो दारा सिंह की हाइट 6 ft 2 in थी. (Image: IMDb)

वैसे रणबीर कपूर की ‘रामायण’ में 69 साल के सनी देओल ने हनुमान का रोल निभाया है. सबसे दिलचस्प बात ये है कि पहले भाग में वह नजर ही नहीं आए. बस फिल्म के अंत में एक झलक दिखाई गई है. इसके लिए दर्शकों को दूसरे भाग का इंतजार करना होगा.फैंस भी एक्साइटेड हैं कि आखिर वह कैसे इस आइकॉनिक रोल में दिखने वाले हैं. (Image: IMDb)

Add News18 as
Preferred Source on Google

रामानंद सागर की ‘रामायण’ में दारा सिंह ने बजरंग बली का रोल प्ले किया था. उनकी कद काठी और व्यक्तित्व पर ये रोल खूब सूट भी हुआ था और आजतक इस कास्टिंग की खूब तारीफ होती है. मगर इस रोल को निभाने के लिए एक्टर ने खूब पसीना भी बहाया था. (Image: IMDb)

एक बार रामानंद सागर के बेटे प्रेम सागर को उन्होंने बताया था कि हनुमान बनने के लिए उन्हें घंटों मेकअप करवाना पड़ता था. ऐसे में जब शूटिंग मेकअप सेट हो जाता था और घंटों शूटिंग चलती थी तो वह कुछ खा पी नहीं सकते थे. (Image: IMDb)

इतना ही नहीं, पूछ लगाने के बाद वह घंटों तक बैठ भी नहीं सकते थे. ऐसे में मेकर्स ने उनके लिए एक खास सीट भी बनवाई थी ताकि एक्टर को थोड़ा सहज महसूस हो. (Image: IMDb)

दारा सिंह के बारे में बात करते हुए प्रेम सागर ने ‘लेहरें’ को दिए इंटरव्यू में कहा था कि एक्टर को 3-4 चार घंटे मेकअप करवाने में लगते थे. उस समय प्रोस्थेटिक्स नहीं होते थे. ऐसे में लुक बेहतर दिखे इसके लिए घंटों की मेहनत होती थी. पूछ के साथ भी ऐसा था कि घंटों शूटिंग चलेगी और जब उनके सीन नहीं होंगे तो उन्हें इंतजार करना होगा. ऐसे में दारा सिंह बैठेंगे कैसे? इसलिए उनके लिए एक खास कट वाला स्टूल बनवाया था ताकि वह आराम से बैठ सकें. (Image: IMDb)

प्रेम ने दारा सिंह की मेहनत को समर्पण बताया था. उन्होंने बताया था कि घंटों मेकअप में लगते थे तो घंटों शूटिंग भी चलती थी. एक बार मेकअप होने के बाद वह 8-9 घंटें कुछ नहीं खा पी सकते थे. यही वजह थी कि उनके पिता यानी डायरेक्टर रामानंद सागर उनके काम के दीवाने थे. अगर उन्हें कोई सीन सूझता था तो वह सुबह 4 बजे ही कैमरा चालू करवा देते थे. तभी तो ‘रामायण’ ऐसा शो था जिसपर काम 24 घंटे 7 दिन चलता था. (Image: IMDb)

रामानंद सागर के बेटे ने ये भी बताया था कि वानर सेना के लिए करीब 500 लोगों की जरूरत होती थी. ऐसे में सबसे मुश्किल सबका मेकअप होता था. अब कैसे सबको तैयार किया जाए. ये बड़ी चुनौती थी. इसके लिए उन्होंने सूखे नारियल का यूज किया था. (Image: IMDb)

लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए कंपेयर इंड‍ियादेखें.



Source link