‘हंसो-खाओ, खुश रहो’, डेलनाज ईरानी ने भाई बख्तियार को बर्थडे पर दी बधाई, कहा- बड़ी बहन की तरफ से आशीर्वाद

‘हंसो-खाओ, खुश रहो’, डेलनाज ईरानी ने भाई बख्तियार को बर्थडे पर दी बधाई, कहा- बड़ी बहन की तरफ से आशीर्वाद


Last Updated:

टेलीविजन इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस डेलनाज ईरानी ने अपने भाई बख्तियार ईरानी को जन्मदिन की बेहद खास में शुभकामनाएं दी हैं. सोशल मीडिया पर कुछ अनदेखी तस्वीरें साझा करते हुए डेलनाज ने भाई की जमकर तारीफ की और लिखा कि वह जिंदगी के हर मुश्किल दौर का डटकर सामना करते हुए हमेशा आगे बढ़ते रहते हैं. इस पोस्ट में उन्होंने भाई-बहन के खट्टे-मीठे रिश्ते और मस्तीभरे पलों को याद करते हुए बख्तियार पर जमकर प्यार लुटाया है.

ख़बरें फटाफट

Zoom

बख्तियार ईरानी के नाम डेलनाज ईरानी का बर्थडे पोस्ट. (फोटो साभार: Instagram@officialdelnaazirani)

नई दिल्ली. एक्ट्रेस डेलनाज ईरानी ने अपने भाई और एक्टर बख्तियार ईरानी को उनके जन्मदिन पर बेहद खास अंदाज में बधाई दी है. रविवार को सोशल मीडिया पर कई तस्वीरें पोस्ट करते हुए उन्होंने अपने भाई की जमकर तारीफ की है. उन्होंने कहा कि बख्तियार एक ऐसे शख्स हैं जो जिंदगी के हर उतार-चढ़ाव और मुश्किल वक्त में कभी हार नहीं मानते, बल्कि हर परिस्थिति से सीखकर लगातार आगे बढ़ते रहते हैं. वह हमेशा बेहतर अवसरों के लिए खुद को पूरी तरह तैयार रखते हैं.

डेलनाज ईरानी ने इंस्टाग्राम हैंडल पर की अनदेखी तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, ‘जन्मदिन मुबारक हो, बक्तू भाई. इतने सालों में मैंने जो सबसे अच्छी बात देखी है, वह यह है कि आप सबसे मुश्किल समय का सामना करते हुए भी आगे बढ़ते रहते हैं. आप इसे शब्दों में बयां नहीं करते. आप बस विश्वास बनाए रखते हैं और बड़े और बेहतर मौकों के लिए और मजबूत होते जाते हैं.’

View this post on Instagram





Source link