Last Updated:
साई पल्लवी अपनी एक्टिंग के साथ-साथ किरदारों में ढलने के लिए किए जाने वाले एक्सपेरिमेंट को लेकर भी सुर्खियों में छाई रहती हैं.इन दिनों वह ‘रामायण’ में सीता के रोल के लिए चर्चा में हैं. इसके अलावा वह अपनी अगली फिल्म ‘OM: Chapter 1’ को लेकर भी सुर्खियों में हैं.इस रोल के लिए उन्होंने कुछ ऐसा ही किया, जिसे देखकर उनके पेरेंट्स भी हैरान रह गए. अपने किरदार की डिमांड के लिए उन्होंने लंबे बाल कटवा लिए. बेटी का नया लुक देखकर मां ने जहां सवालों की झड़ी लगा दी, वहीं पिता ने फोन कर पूछ लिया कि कहीं उन्होंने विग तो नहीं पहन रखी है.
यकीन करना हो जाएगा मुश्किल
नई दिल्ली. साउथ सिनेमा की धांसू एक्ट्रेस साई पल्लवी अपने किरदारों में जान फूंक देती हैं. इसका सबसे बड़ा उदाहरण इन दिनों छा रही उनकी फिल्म ‘रामायण’ है. फिल्म में वह रणबीर कपूर के साथ माता सीता का किरदार में नजर आ रही हैं. इस बीच उनकी आने वाली फिल्म ‘OM: Chapter 1 – Udhiram: The Blood Wood’ भी सुर्खियों में आ गई है. इस फिल्म में साई पल्लवी एक सीबीआई ऑफिसर के रोल में नजर आने वाली हैं.
इस फिल्म में अपने किरदार के लिए तो उन्होंने अपने लंबे बाल कटवा लिए हैं. हालांकि, उनका यह नया लुक देखकर घरवाले भी हैरान रह गए थे.हाल ही में BehindWoodsTV को दिए एक इंटरव्यू में साई पल्लवी ने बताया कि फिल्म की कहानी सुनने और अपने किरदार को समझने के बाद उन्होंने बाल कटवाने का बड़ा फैसला लिया. साई की ये फिल्म 20 नवंबर को रिलीज होने वाली है.
बेटी को छोटे बालों में देख चौंक गए माता-पिता
साई पल्लवी ने खुलासा किया है कि उन्हें इस फिल्म की कहानी इतनी पसंद आई कि वह अपने किरदार के लिए बाल छोटे करवाने को भी तैयार हो गईं. साई ने बताया कि बाल कटवाने के बाद उन्होंने सबसे पहले वीडियो कॉल करके अपनी मां को अपना नया लुक दिखाया था. बेटी के कटे बाल देखकर उनकी मां भी काफी चौंक गईं. वह उनसे लगातार सवाल करने लगीं कि आखिर उन्होंने अपने बाल क्यों कटवा लिए. ये सुनते ही साई ने फोन काट दिया. इसके बाद उनके पिता ने एक्ट्रेस को फोन किया और कहा कि कहीं तुमने विग तो नहीं पहन रखी है. इसके बाद साई ने बताया कि फिल्म के लिए उन्होंने अपने बाल कटवा लिए हैं.
डायरेक्टर ने तारीफ में पढ़े कसीदे
फिल्म के डायरेक्टर राजकुमार पेरियासामी ने तो साई के इस फैसले को लेकर कहा कि वह अपने काम से बढ़कर किसी चीज को नहीं समझती. उन्होंने एक्ट्रेस की तारीफ करते हुए कहा कि छोटे बाल वाला लुक उनका बहुत अच्छा लग रहा है. साई ने ये बड़ा फैसला अपने काम को ध्यान में रखते हुए लिया. निर्देशक के मुताबिक, फिल्म की कहानी को लेकर साई इतनी सीरियस थीं कि किरदार में जान डालने के लिए उन्होंने बाल तक कटवा दिए.
बता दें कि फिल्म में साई पल्लवी आईपीएस ऑफिसर नित्या रेड्डी के रोल में नजर आ रही हैं. फिल्म की कहानी में वह पहले आंध्र प्रदेश में असिस्टेंट सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस के तौर पर काम करती हैं, लेकिन बाद में सीबीआई से जुड़ जाती हैं. वह ऑपरेशन मोल की जिम्मेदारी संभालती हैं और इंटरपोल के साथ मिलकर तस्करी के एक बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश करने में जुटती हैं.