मऊ जिले के भातकोल से कादीपुर को जानेवाली सड़क जर्जर व गड्ढों में तब्दील, आए दिन होती है दुर्घटना, शिकायत के बाद नहीं हो रही मरम्मत

मऊ जिले के भातकोल से कादीपुर को जानेवाली सड़क जर्जर व गड्ढों में तब्दील, आए दिन होती है दुर्घटना, शिकायत के बाद नहीं हो रही मरम्मत


Last Updated:

मऊ जिले के भातकोल से कादीपुर जाने वाली मुख्य सड़क पिछले दो वर्षों से जर्जर और गड्ढों में तब्दील है. इससे आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं और स्कूली छात्र-छात्राएं तथा राहगीर घायल हो रहे हैं. अब गड्डो में सड़क सबसे बड़ी समस्या इस सड़क को लेकर ग्रामीणों के लिए बनी हुई है. लगभग इस सड़क से बंदी घाट फरीदपुर दंगौली महरुपुर समेत दर्जनों गांवों को जोड़ने वाला यह मुख्य लिंक रोड है. जो मुहम्मदाबाद गोहना घोसी रोड से जुड़ा हुआ है, इसी सड़क से लोग तहसील मुख्यालय और जिला मुख्यालय जाते हैं.

ख़बरें फटाफट

मऊः उत्तर प्रदेश सरकार दावे करती है कि पूरा प्रदेश गड्ढा मुक्त प्रदेश हो गया है, लेकिन पूर्वांचल के मऊ जनपद में भातकोल से कादीपुर जाने वाली सड़क जो कई ग्राम सभा को जोड़ते हुए तहसील मुख्यालय और जिला मुख्यालय को जोड़ने वाली सड़क जर्जर अवस्था में है. जिससे प्रतिदिन सड़क पर दुर्घटनाएं हो रही है. लोकल 18 से बात करते हुए अमरनाथ चौहान बताते हैं कि लगभग 1 से 2 वर्षों से यह सड़क गड्ढों में तब्दील है, जिससे आए दिन इस सड़क पर दुर्घटनाएं हो रही हैं. सबसे अधिक दुर्घटनाएं स्कूली छात्राओं के साथ होती है क्योंकि इस सड़क से स्कूली छात्र छात्राओं का प्रतिदिन आना जाना रहता है.

आए दिन होती रहती है दुर्घटनाएं

बड़े-बड़े गड्ढे होने की वजह से प्रतिदिन सड़क पर दुर्घटनाएं होती हैं कई बार तो ई रिक्शा तक पलट जाती है जाती है और उसमें बैठने वाले लोग घायल हो जाते है. अब गड्डो में सड़क सबसे बड़ी समस्या इस सड़क को लेकर ग्रामीणों के लिए बनी हुई है. लगभग इस सड़क से बंदी घाट फरीदपुर दंगौली महरुपुर समेत दर्जनों गांवों को जोड़ने वाला यह मुख्य लिंक रोड है. जो मुहम्मदाबाद गोहना घोसी रोड से जुड़ा हुआ है, इसी सड़क से लोग तहसील मुख्यालय और जिला मुख्यालय जाते हैं. ग्रामीण क्षेत्र के ग्रामीण इसी सड़क से बाजार करने जाते हैं लेकिन गड्डो में तब्दील होने से इस सड़क पर लोगों का चलना मुश्किल हो गया है.

प्रतिदिन इस सड़क पर दुर्घटनाएं हो रही है, जो आज ग्रामीणों के लिए यह सबसे बड़ी समस्या बन गई है क्योंकि इस सड़क पर प्रतिदिन दुर्घटनाएं हो रही है. लोग गिरकर घायल हो रहे है, इस सड़क का रिपेयर करने के लिए पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा कई बार गिट्टी गिराई गई और गिट्टी समाप्त भी हो गई लेकिन सड़क का मरम्मत कार्य नहीं कराया गया जिससे अम राहगीरों को काफी परेशानी होती है.

शिकायत के बाद भी नहीं कराई जा रही मरम्मत कार्य

रामप्रताप बताते हैं कि यह सड़क लगभग 2 से 3 सालों से खराब है और बड़े-बड़े गड्ढे होने से प्रतिदिन इस सड़क पर दुर्घटना हो रही है. लोग प्रतिदिन इस सड़क पर गिरकर घायल होते हैं हालांकि शिकायत भी की गई कई बार संबंधित अधिकारियों को लेकिन आज तक इस सड़क को नहीं बनाई गई जिससे इन्हीं गड्डो में लोगों को चलना पड़ रहा है 5 मिनट का सफर लोगों को 20 मिनट में करना पड़ता है जो सबसे बड़ी समस्या बनी हुई है. और लोगों को यह डर बना रहता है कि कहीं उनका सड़क दुर्घटना ना हो जाए क्योंकि बड़े-बड़े गड्डो में अक्सर वाहन पलट जाते हैं. ऐसे में शासन प्रशासन से मांग है कि इस सड़क का जल्द से जल्द पुनः मरम्मत कराई जाए जिससे सड़क पर गड्ढे समाप्त हो और राहगीरों को चलने में आसानी हो.

सड़क और गड्डो में नहीं चलता फर्क

रवि चौहान ने बताया कि लगभग कई वर्षों से यह सड़क लोगों के लिए सर दर्द बनी हुई है. इस सड़क पर चलने के लिए लोगों को सोचना पड़ता है कि कैसे अपना सफर तय करें इतने बड़े-बड़े गड्ढे हैं की सड़क और गड्डो में अंतर दिखाई नहीं देते और राहगीर गिरकर घायल हो जाते हैं. अब यह डर सता रहा है कि इस सड़क पर कैसे सफर किया जाएगा. क्योंकि इतने बड़े-बड़े बने सड़क पर गड्ढे हैं कि पता नहीं चलता कि कौन सा गड्ढा कहां है और कितना गहरा है कई बार इस सड़क की शिकायत की गई लेकिन आज तक इस सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई जिससे प्रतिदिन इस सड़क पर दुर्घटनाएं हो रही है.



Source link