बलिया में रफ्तार का कहर, पेड़ से टकराई बेकाबू कार, चार युवकों की दर्दनाक मौत, रास्ते में ही थम गईं सांसें

बलिया में रफ्तार का कहर, पेड़ से टकराई बेकाबू कार, चार युवकों की दर्दनाक मौत, रास्ते में ही थम गईं सांसें


Last Updated:

Ballia Accident: बलिया में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है. देर रात एक बेकाबू कार पेड़ से टकरा गई. हादसा इतना भीषण था कि कार में सवार चारों युवकों की मौत हो गई. स्थानीय लोग घायलों को लेकर अस्पताल पहुंचे, लेकिन रास्ते में ही चारों की सांसें थम गईं. हादसे के बाद इलाके में मातम पसरा है.

Zoom

सड़क हादसा

बलिया: उत्तर प्रदेश के बलिया में देर रात एक भीषण सड़क हादसे ने चार परिवारों की खुशियां छीन लीं. तेज रफ्तार कार अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार में सवार चारों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही सभी ने दम तोड़ दिया.

यह दर्दनाक हादसा नगरा थाना क्षेत्र के निछुवाडीह गांव के पास हुआ. जानकारी के मुताबिक, एक ही कार में चार युवक सवार थे. देर रात चारों मालीपुरा चट्टी से गौवापार की ओर जा रहे थे. इसी दौरान कार की रफ्तार तेज होने के कारण चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा.

देखते ही देखते कार सड़क किनारे पेड़ से सीधे जा टकराई. टक्कर के बाद कार में सवार चारों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसे की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे. स्थानीय लोगों ने बिना देर किए घायलों को अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था की.

चारों युवकों को उपचार के लिए मऊ अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था. अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में चारों की मौत हो गई. एक साथ चार युवकों की मौत की खबर से इलाके में शोक की लहर दौड़ गई. सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची. पुलिस ने चारों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. हादसे के कारणों की जानकारी जुटाई जा रही है. देर रात हुए इस हादसे ने एक बार फिर तेज रफ्तार के खतरों को सामने ला दिया है. कुछ पलों की लापरवाही ने चार जिंदगियां छीन लीं. जिन घरों में चारों युवकों के लौटने का इंतजार था, वहां अब मातम पसरा है.



Source link