पिता से 6 साल बाद मिली बेटी, तो कह दिया-अंकल… छठ पर महिला ने सुनाई भावुक करने वाली दास्तां

पिता से 6 साल बाद मिली बेटी, तो कह दिया-अंकल… छठ पर महिला ने सुनाई भावुक करने वाली दास्तां


Last Updated:

Chhath Emotional Story: छठ के मौके पर एक महिला ने अपने परिवार की ऐसी कहानी सुनाई, जिसे सुनकर लोग भावुक हो रहे हैं. महिला का दावा है कि छह साल से उन्होंने अपनी पोती को नहीं देखा है. हालात ऐसे हो गए कि पोती अपने पिता को ही पहचानने से इनकार कर चुकी है और उन्हें अंकल कहकर बुलाती है.

Zoom

महिला ने छठ पर भावुक करने वाली कहानी सुनाई. (फोटो साभारः फेसबुक Suman Jha)

पटनाः छठ का त्योहार खुशियों और अपनों से मिलने का मौका होता है, लेकिन कुछ लोगों के लिए यही त्योहार पुराने दर्द को भी ताजा कर देता है. सोशल मीडिया पर एक महिला का वीडियो सामने आया है, जिसमें वह अपने परिवार की कहानी बताते हुए भावुक हो जाती हैं. महिला ने बताया कि उनके बेटे ने साल 2017 में लव मैरिज की थी. शादी के अगले ही साल यानी 2018 में उनके घर एक बेटी ने जन्म लिया. परिवार में सब कुछ अच्छा चल रहा था, लेकिन धीरे-धीरे रिश्तों में दूरी बढ़ती चली गई. हालात ऐसे हो गए कि दादी करीब छह साल से अपनी पोती को नहीं देख पाई हैं.

धूमधाम से हुई थी बेटे की शादी
महिला बताती हैं कि बेटे की शादी बहुत धूमधाम से हुई थी. बहू भी उनकी पसंद की थी. शादी के एक साल बाद घर में बच्ची का जन्म हुआ तो पूरा परिवार खुश था. महिला को लगता था कि बच्चे के आने से पति-पत्नी का रिश्ता और मजबूत होगा और परिवार खुशी से रहेगा. उन्होंने बताया कि बेटे की शादी की पहली सालगिरह के दिन ही बहू को अस्पताल ले जाना पड़ा था. उस दिन बच्ची का जन्म होना था. महिला ने बेटे के लिए सोने की अंगूठी बनवाई थी. उन्होंने सुबह बेटे को सालगिरह का तोहफा दिया और फिर बहू को लेकर अस्पताल चली गईं.

पोती का पहला जन्मदिन भी धूमधाम से मनाया
महिला के मुताबिक, पोती का पहला जन्मदिन और शादी की पहली सालगिरह एक ही दिन पड़ने के कारण दोनों परिवारों ने साथ में जन्मदिन मनाने का फैसला किया. होटल में कार्यक्रम हुआ. बच्ची को चांदी की पायल समेत कई उपहार दिए गए. दोनों परिवारों ने मिलकर खुशी मनाई.

छह साल से पोती को देखने का इंतजार
महिला बताती हैं कि साल 2020 के आसपास बहू और पोती का आना-जाना कम हो गया. कोरोना के दौरान भी कभी-कभार मुलाकात होती थी. एक बार पोती के जन्मदिन पर उन्हें बुलाया गया था. वह पति के साथ वहां गईं और बच्ची को गोद में लिया. इसके बाद छठ के दौरान भी उन्होंने बहू से बात की और प्रसाद लेने के लिए बुलाया. महिला के मुताबिक, नवंबर 2020 के बाद उन्होंने अपनी पोती को नहीं देखा. वह कहती हैं कि अब बच्ची अपने पिता को भी पहचानने से इनकार कर चुकी है. पिता को अंकल कहकर बुलाने की बात ने उन्हें अंदर तक दुखी कर दिया. ऐसे में जब बच्ची अपने पिता को ही नहीं पहचानती तो उन्हें कैसे पहचानेगी. महिला ने कहा कि त्योहारों के समय अपनों से दूर रहने का दर्द और ज्यादा महसूस होता है.



Source link