पटना में छठ पूजा पर बदला ट्रैफिक, जेपी गंगा पथ पर गाड़ियों की नो एंट्री, जानें कौन-से रास्ते रहेंगे चालू

पटना में छठ पूजा पर बदला ट्रैफिक, जेपी गंगा पथ पर गाड़ियों की नो एंट्री, जानें कौन-से रास्ते रहेंगे चालू


Last Updated:

Patna Traffic: पटना में छठ पूजा पर ट्रैफिक डायवर्ट किया गया. 15 और 16 नवंबर को शहर के कई प्रमुख रास्तों पर वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी. अशोक राजपथ पर कारगिल चौक से दीदारगंज और जेपी गंगा पथ पर दीघा गोलंबर से दीदारगंज तक गाड़ियों की नो एंट्री रहेगी. वहीं, कई लिंक रोड भी बंद रहेंगे. ऐसे में घर से निकलने से पहले जान लीजिए कौन-से रास्ते बंद रहेंगे और किन रास्तों से आप आसानी से आ-जा सकेंगे.

Zoom

सांकेतिक तस्वीर.

पटनाः छठ महापर्व को लेकर पटना जिला प्रशासन ने ट्रैफिक में बदलाव किया. घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए 15 और 16 नवंबर को शहर के कई प्रमुख रास्तों पर वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी. अशोक राजपथ से लेकर जेपी गंगा पथ तक कई सड़कों पर सामान्य वाहनों के परिचालन और पार्किंग पर रोक लगाई गई है. प्रशासन ने छठव्रतियों के वाहनों के लिए अलग पार्किंग की व्यवस्था भी की है.

दो दिन इन समय पर बदला रहेगा ट्रैफिक
प्रशासन के मुताबिक, 15 नवंबर को दोपहर 12 बजे से शाम 7 बजे तक और 16 नवंबर को सुबह 2 बजे से 8 बजे तक यातायात व्यवस्था में बदलाव रहेगा. इस दौरान अशोक राजपथ पर कारगिल चौक से दीदारगंज तक सामान्य वाहनों का प्रवेश पूरी तरह बंद रहेगा. इस सड़क से जुड़ने वाले बेली रोड, पुरानी बाइपास और न्यू बाइपास समेत सभी लिंक रोड से आने वाले रास्ते भी बंद रहेंगे.

जेपी गंगा पथ पर भी वाहनों की नो एंट्री
छठ के दौरान जेपी गंगा पथ पर भी वाहनों के परिचालन पर रोक रहेगी. दीघा गोलंबर से दीदारगंज तक दोनों फ्लैंक में सभी तरह के वाहनों की आवाजाही और पार्किंग पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी. इसके अलावा दीघा मोड़ से आशियाना मोड़ की ओर उत्तर से दक्षिण दिशा में वाहनों का परिचालन बंद रहेगा. हालांकि, इस रास्ते के बंद होने पर वाहन रामजीचक मोड़ से नहर रोड होते हुए बेली रोड जा सकेंगे.

छठव्रतियों के लिए यहां होगी पार्किंग
प्रशासन ने छठव्रतियों की सुविधा के लिए कुछ जगहों पर पार्किंग की व्यवस्था की है. खजांची रोड से पटना कॉलेज और साइंस कॉलेज परिसर में छठव्रतियों के वाहन पार्क किए जा सकेंगे. वहीं, कारगिल चौक से पश्चिम शाहपुर की तरफ भी छठव्रती अपने वाहन लेकर जा सकेंगे. प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे घर से निकलने से पहले ट्रैफिक प्लान जरूर देख लें. तय रास्तों और पार्किंग स्थलों का इस्तेमाल करें, ताकि छठ के दौरान जाम की परेशानी न हो.



Source link