Last Updated:
बॉलीवुड का वो दमदार एक्टर जो अपने शानदार लुक के साथ ही दमदार पर्सनैलिटी और अभिनय की वजह से जाने जाते हैं. उन्होंने सपोर्टिंग रोल से अपने करियर की शुरुआत की थी. ये एक्टर आदित्य रॉय कपूर हैं. आज 16 नवंबर को आदित्य रॉय कपूर अपना 41वां जन्मदिन मना रहे हैं. इस खास मौके पर एक्टर के करियर और पर्सनल लाइफ के बारे में अनसुने पहलू बताते हैं.
नई दिल्ली. आज लाखों दिलों पर राज करने वाले आदित्य रॉय कपूर कभी एक्टर बनना ही नहीं चाहते थे. बचपन में उनका पूरा ध्यान क्रिकेट पर था और वो एक प्रोफेशनल क्रिकेटर बनना चाहते थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था. कभी क्रिकेटर बनने का सपना लिए आदित्य रॉय कपूर क्रिकेट ग्राउंड से सीधे कैमरे के सामने जा पहुंचे. (फोटो साभार इंस्टाग्राम adityaroykapur)
आदित्य रॉय कपूर क्रिकेट के मैदान से शुरू हुआ उनका सफर पहले वीडियो जॉकी और फिर बॉलीवुड एक्टर तक पहुंच गया. सलमान खान और अजय देवगन जैसे सितारों के साथ उन्होंने फिल्मी दुनिया में कदम रखा, लेकिन असली पहचान साल 2013 में आई फिल्म ‘आशिकी 2’ से मिली. (फोटो साभार इंस्टाग्राम adityaroykapur)
आदित्य रॉय कपूर ने साल 2009 में फिल्म ‘लंदन ड्रामा’ से बॉलीवुड डेब्यू किया था. इस फिल्म में वो सपोर्टिंग रोल में दिखे थे. साल 2010 में उन्होंने ऐश्वर्या राय और अक्षय कुमार की फिल्म ‘एक्शन रिप्ले’ में एक बार फिर सपोर्टिंग रोल अदा किया था. (फोटो साभार इंस्टाग्राम adityaroykapur)
Add News18 as
Preferred Source on Google
आदित्य रॉय कपूर के परिवार लंबे समय से मनोरंजन जगत से जुड़ा रहा है. उनके दादा रघुपत रॉय कपूर 1940 के दशक में फिल्म निर्माता थे. आदित्य रॉय कपूर के दोनों भाई फिल्मों में सक्रिय हैं. उनके परिवार का फिल्म इंडस्ट्री से गहरा ताल्लुक है. (फोटो साभार इंस्टाग्राम adityaroykapur)
आदित्य रॉय कपूर के बड़े भाई सिद्धार्थ रॉय कपूर फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने निर्माता हैं. आदित्य के भाई सिद्धार्थ रॉय कपूर ने एक्ट्रेस विद्या बालन से शादी की है. उनके दूसरे बड़े भाई कुणाल रॉय कपूर भी अभिनय की दुनिया में एक्टिव हैं. (फोटो साभार इंस्टाग्राम adityaroykapur)
आदित्य की मां सलोमी रॉय कपूर (सलोमी आरोन) पूर्व मिस इंडिया और कोरियोग्राफर रह चुकी हैं. इस तरह घर में फिल्मी माहौल होने के बावजूद आदित्य का रुझान शुरुआत से फिल्मों की तरफ नहीं था. उन्हें बचपन से ही क्रिकेट खेलने का शौक था.(फोटो साभार इंस्टाग्राम adityaroykapur)
आदित्य रॉय कपूर क्रिकेट में अपना करियर बनाना चाहते थे और इसके लिए उन्होंने बाकायदा क्रिकेट की ट्रेनिंग भी ली थी. हालांकि, छठी क्लास के बाद उन्होंने क्रिकेट की कोचिंग छोड़ दी. इसके बाद उनकी जिंदगी ने एक नया मोड़ लिया. (फोटो साभार इंस्टाग्राम adityaroykapur)
फिल्मों में आने से पहले आदित्य ने बतौर वीडियो जॉकी काम किया. अपने मजाकिया अंदाज, बेबाक अंदाज और शानदार स्क्रीन प्रेसेंस से आदित्य रॉय कपूर ने यंग ऑडियंस के बीच अलग पहचान बनाई. ‘पकाऊ’ और ‘इंडियाज हॉटेस्ट’ जैसे शो में उनके अंदाज को काफी पसंद किया गया. (फोटो साभार इंस्टाग्राम adityaroykapur)
इस शो के दौरान उनकी मुलाकात फिल्मी दुनिया के लोगों से हुई और धीरे-धीरे उनके लिए फिल्मों में काम करने के रास्ते खुलने लगे. आदित्य के करियर का सबसे बड़ा टर्निंग पॉइंट साल 2013 में आया. इस साल मोहित सूरी के निर्देशन में बनी फिल्म ‘आशिकी 2’ रिलीज हुई.
इसमें आदित्य के साथ श्रद्धा कपूर मुख्य भूमिका में थीं. फिल्म में उन्होंने राहुल जयकर नाम के एक सिंगर का किरदार निभाया, जिसकी जिंदगी प्यार, दर्द और संघर्ष के बीच उलझी रहती है. ‘आशिकी 2’ की ब्लॉकबस्टर सफलता ने आदित्य रॉय कपूर को रातोंरात सुपरस्टार बना दिया. (फोटो साभार इंस्टाग्राम adityaroykapur)