क्‍या आपने जमा नहीं कराया लाइफ सर्टिफिकेट? 15 दिन में नहीं किया दाखिल तो रूक सकती है पेंशन

क्‍या आपने जमा नहीं कराया लाइफ सर्टिफिकेट? 15 दिन में नहीं किया दाखिल तो रूक सकती है पेंशन


Last Updated:

Life Certificate Deadline : पेंशनर्स का हर साल अपना लाइफ सर्टिफिकेट जमा कराना होता है. इसे जमा कराने की आखिरी तारीख 30 नवंबर, 2026 है. आखिरी तारीख तक अगर इसे जमा नहीं कराया गया तो पेंशन रुक सकती है. इसलिए ईपीएफओ ने सभी पेंशनर्स से इसे समय रहते ही जमा कराने की अपील की है.

Zoom

जीवन प्रमाण-पत्र दाखिल कराने को पेंशनर्स को कहीं जाने की आवश्‍यकता नहीं है.

नई दिल्‍ली. देश के करोड़ों पेंशनर्स के लिए एक जरूरी खबर है. अगर आप हर महीने बिना किसी रुकावट के अपनी पेंशन पाना चाहते हैं 30 नवंबर तक अपना जीवन प्रमाण पत्र (Life Certificate) जमा करा दें. यानी यह जरूरी काम करने के लिए आपके पास अब सिर्फ 15 दिन का समय बचा है. अगर आप आखिरी तारीख तक लाइफ सर्टिफिकेट जमा नहीं कराते हैं तो आपकी पेंशन पर ब्रेक लगा सकता है.

सरकार हर साल पेंशनर्स से लाइफ सर्टिफिकेट इसलिए मांगती है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि पेंशन पाने वाला व्‍यक्ति जीवित है और सही व्‍यक्ति के बैंक खाते में ही पैसा जा रहा है. इस प्रक्रिया से पेंशन के नाम पर होने वाले फर्जीवाड़े को रोकने में बड़ी मदद मिलती है. समय पर प्रमाण पत्र दाखिल न करने की स्थिति में खाते में पेंशन का भुगतान रोक दिया जाता है. इसे दोबारा शुरू करवाने के लिए काफी भागदौड़ करनी पड़ सकती है.

कैसे जमा कराएं लाइफ सर्टिफिकेट

जीवन प्रमाण-पत्र दाखिल कराने को पेंशनर्स को कहीं जाने की आवश्‍यकता नहीं है. कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने पेंशनर्स की सहूलियत के लिए जीवन प्रमाण पत्र जमा करने के तीन बेहद सरल तरीके सुझाए हैं. इनमें से किसी का भी इस्‍तेमाल कर आप घर बैठे अपना लाइफ सर्टिफिकेट जमा कर सकते हैं.



Source link