अररिया में धान कटाई और मड़ाई का खर्च, किसानों ने दी जानकारी.

अररिया में धान कटाई और मड़ाई का खर्च, किसानों ने दी जानकारी.


होमताजा खबरकृषि

मशीनों से किसानों का काम हुआ आसान, जानें 1 एकड़ में गेहूं कटाई-मड़ाई का खर्च

Last Updated:

खेती-किसानी में बड़ी दिक्कत यह होती है कि किसानों को मेहनत काफी ज्यादा करना पड़ता है. अगर किसान कृषि उपकरणों का इस्तेमाल करते हैं तो इससे उनकी खेती-किसानी आसान हो जाती है. ये कृषि यंत्र इतने महंगे होते हैं कि सभी किसानों के लिए इन्हें खरीद पाना संभव नहीं होता है. ऐसे में आप किराए पर इन कृषि उपकरणों से अपना काम कर सकते हैं.

ख़बरें फटाफट

अररिया: खरीफ फसल के सीजन का समय चल रहा है. इस सीजन में सबसे ज्यादा धान की खेती की जाती है. धान की कटाई का समय आ गया है. धान की फसल पकने लगी है. ऐसे में धान की फसल जब पक कर कटाई के लिए तैयार हो जाती है, तो किसानों की सबसे बड़ी समस्या शुरू हो जाती है. किसानों के सामने मजदूरों से लेकर समय और पैसे की बड़ी दिक्कत होती है. किसी को मजदूर नहीं मिलते तो किसी के पास मजदूरों को देने के लिए पैसे नहीं होते. दूसरी तरफ मजदूरों से काम कराने में समय भी अधिक लगता है और पैसा भी ज्यादा खर्च होता है. ऐसे में कम खर्च में और समय रहते धान की कटाई-मड़ाई का सबसे बढ़िया विकल्प कृषि उपकरण और थ्रेसरिंग है. अगर आपके पास ये कृषि उपकरण नही हैं तो आप इन्हें किराए पर लेकर अपनी किसानी कर सकते हैं.

अररिया जिले के किसान संजय कुमार ने लोकल 18 को बताया कि आज का युग मशीनों का है. इन मशीनों के आने से खेती आसान होने के साथ मजदूरों की समस्या दूर हो गई है और तो और मुनाफा भी बढ़ा दिया है. अभी धान का सीजन चल रहा है. इस सीजन में धान की खेती सबसे ज्यादा होती है. अब फसल कटनी का वक्त आ गया है. इस काम में ज्यादा मजदूर की जरूरत होती है. एक ही बार में पूरे क्षेत्र में कटाई का काम शुरू होता है. इसलिए मजदूर मिलना मुश्किल हो जाते हैं. उन्होंने बताया कि एक एकड़ जमीन पर थ्रेसर से धान तैयार करने में लगभग 3 हजार रुपए तक की खर्चा होता है. उन्होंने बताया कि हम लोग पहले मजदूर से गेहूं कटाई करते हैं इसके बाद थ्रेसर से धान तैयार करते हैं. उन्होंने बताया कि मजदूर और थ्रेसर मिलाकर प्रति एकड़ जमीन पर लगभग 3 हजार रुपए तक की खर्चा हो जाती है.

एक एकड़ खेत में थ्रेसर से धान की मड़ाई करने में मशीन और डीजल का खर्च लगभग ₹1500 से ₹2,500 के बीच आता है. इस प्रक्रिया में पहले कटी हुई फसल को मशीन तक लाने और फिर मशीन से अनाज निकालने की लागत शामिल है. यह मशीन से फसल निकालने का सबसे प्रचलित तरीका है, जिससे भूसा भी अलग हो जाता है. मशीन वाले एक एकड़ जमीन पर लगभग 3 हजार रुपए लेते हैं. इसमें फसल की कटाई, मड़ाई स्थल तक फसल ढोना और थ्रेसर की कुल लागत शामिल हो सकती है.

थ्रेसर से मड़ाई में कंबाइन हार्वेस्टर के मुकाबले अधिक समय और मानव श्रम लगता है. उन्होंने बताया कि हम एक एकड़ जमीन पर धान की खेती किए हैं. उन्होंने बताया कि प्रति एकड़ जमीन पर धान की खेती में लगभग 10-12 हज़ार रुपए तक की खर्चा होता है. उन्होंने लोकल 18 से बातचीत में बताया कि धान की तैयारी करने में लगभग 3 हज़ार रुपए तक का खर्चा होता है.



Source link