Jensen Huang China Donald Trump Spy: जेनसेन हुआंग की जासूसी से अमेरिका में हलचल, लेकिन ट्रंप चीन में रहेंगे खामोश, शी जिनपिंग से नहीं करेंगे सवाल

Jensen Huang China Donald Trump Spy: जेनसेन हुआंग की जासूसी से अमेरिका में हलचल, लेकिन ट्रंप चीन में रहेंगे खामोश, शी जिनपिंग से नहीं करेंगे सवाल


होमदुनियाचीन

जेनसेन हुआंग की जासूसी से अमेरिका में हलचल, लेकिन ट्रंप चीन में रहेंगे खामोश

Last Updated:

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चीन के दौरे पर जाने वाले हैं. इस दौरान चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मुलाकात करेंगे. लेकिन इस दौरान एनवीडिया विवाद को बातचीत में नहीं उठाएंगे. जेनसेन हुआंग ने 12 नवंबर को CEO पद से इस्तीफा दिया था. उनका नाम चीन के लिए जासूसी के शक वाली महिला एलिस हुआंग के साथ रिश्तों में आया. हालांकि, अमेरिका ने अभी तक एलिस के चीन से संबंधों की पुष्टि नहीं की है.

Zoom

जेनसेन हुआंग को लेकर चीनी राष्ट्रपति से ट्रंप की बात नहीं होगी. (AI जेनेरेटेड इमेज)

अमेरिका और चीन के बीच होने वाली मीटिंग में चिप कंपनी Nvidia विवाद पर चर्चा नहीं होगी. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपनी एशिया यात्रा के दौरान चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मुलाकात करेंगे. दोनों की बातचीत में Nvidia के पूर्व CEO जेनसेन हुआंग और चीन के लिए जासूसी के शक में आईं कारोबारी महिला एलिस हुआंग का मुद्दा नहीं उठाएंगे. अमेरिकी अधिकारियों ने साफ संकेत दिया है कि इस विवाद का ट्रंप और शी जिनपिंग की बैठक से कोई खास लेना-देना नहीं होगा. जेनसेन हुआंग ने 12 नवंबर को Nvidia के CEO पद से इस्तीफा दे दिया था. इससे पहले आई कुछ रिपोर्ट्स में उनका नाम एलिस हुआंग से जोड़ा गया था. एलिस पर अमेरिका में चीन के लिए जासूसी करने का शक जताया गया था.

रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, अभी तक यह साबित नहीं हुआ है कि एलिस ने चीन के लिए काम किया था. अमेरिकी न्याय विभाग ने भी कहा है कि इस मामले में उनकी भूमिका या किसी तरह के संबंध को लेकर अभी कोई नतीजा नहीं निकाला गया है. जब अमेरिकी अधिकारियों से पूछा गया कि क्या ट्रंप चीनी राष्ट्रपति के सामने Alice Huang का मामला उठाएंगे, तो एक अधिकारी ने कहा कि उन्हें इसकी उम्मीद नहीं है. AFP के हवाले से एक दूसरे अधिकारी ने कहा कि Nvidia का मामला इस यात्रा पर होने वाली बातचीत को प्रभावित नहीं करना चाहिए.

चीन के सामने नहीं उठेगा चिप टेक्नोलॉजी का मुद्दा

Nvidia विवाद के साथ-साथ चिप टेक्नोलॉजी पर लगाए गए अमेरिकी निर्यात प्रतिबंधों का मुद्दा भी बातचीत से बाहर रहने की उम्मीद है. एलिस हुआंग के जासूसी मामले में अमेरिकी चिप टेक्नोलॉजी पर अमेरिक का बैन भी अहम मुद्दा है. एक वरिष्ठ अमेरिकी अधिकारी का कहना है कि अमेरिका अपने एक्सपोर्ट कंट्रोल पर बातचीत नहीं करता, क्योंकि ये सीधे तौर पर राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा मामला है. यानी ट्रंप और शी जिनपिंग की बैठक में चिप टेक्नोलॉजी को लेकर किसी तरह की सौदेबाजी की उम्मीद नहीं है.

मई में ट्रंप के साथ चीन गए थे जेनसेन हुआंग

जेनसेन हुआंग इससे पहले मई में ट्रंप की चीन यात्रा में शामिल हुए थे. रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, उन्हें आखिरी समय में इस दौरे का हिस्सा बनाया गया था. ट्रंप ने बीजिंग जाने के रास्ते में अलास्का में उन्हें अपने साथ विमान में बैठाया था. उस यात्रा में एप्पल के CEO टिम कुक और टेस्ला के प्रमुख एलन मस्क जैसे कारोबारी भी शामिल थे. ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक, इस बार भी मस्क ट्रंप के साथ एशिया यात्रा पर जा रहे हैं.

कैसा रहेगा ट्रंप का एशिया दौरा?

ट्रंप 16 नवंबर को मनीला पहुंचेंगे. वहां वह ASEAN शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे और फिलीपींस के राष्ट्रपति फर्डिनेंड मार्कोस Jr. से मुलाकात करेंगे. इसके बाद वह APEC यानी एशिया-प्रशांत आर्थिक सहयोग मंच के लिए शेनझेन जाएंगे. यहां 19 नवंबर को उनकी शी जिनपिंग के साथ द्विपक्षीय बैठक और कामकाजी लंच होगा. सत्ता में लौटने के बाद दोनों नेताओं की यह चौथी मुलाकात होगी. व्हाइट हाउस ने यह भी पुष्टि की है कि ट्रंप, शी जिनपिंग और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच पहली त्रिपक्षीय बैठक होगी. हालांकि, ट्रंप और पुतिन के बीच अलग से मीटिंग अभी तय नहीं है.



Source link