IND vs PAK U-19 Asia Cup Final: भारत आखिरी गेंद पर U-19 एशिया कप चैंपियन बना, मनल-मोहित पलट दी पूरी बाजी, पाकिस्तान के जबड़े से छीनी जीत

IND vs PAK U-19 Asia Cup Final: भारत आखिरी गेंद पर U-19 एशिया कप चैंपियन बना, मनल-मोहित पलट दी पूरी बाजी, पाकिस्तान के जबड़े से छीनी जीत


होमखेलक्रिकेट

भारत बना U-19 एशिया कप चैंपियन, मनल-मोहित ने PAK के जबड़े से छीनी जीत

Last Updated:

IND U19 vs PAK U19 Asia Cup Final Highlights: भारत की अंडर-19 टीम ने नौवीं बार एशिया कप का खिताब नाम कर लिया है. ओमान के अल अमीरात क्रिकेट ग्राउंड में भारतीय टीम ने रोमांचक फाइनल में पाकिस्तान को आखिरी गेंद पर हराकर ट्रॉफी जीत ली. इस जीत के साथ ही भारत ने पिछले फाइनल में मिली हार का बदला भी पूरा कर लिया. मनल चौहान और मोहित उलवा ने पाकिस्तान के जबड़े से जीत छीन ली.

Zoom

भारत ने जीता अंडर-19 एशिया कप 2026 का खिताब.

नई दिल्ली. 14 नवंबर 2026 का दिन क्रिकेट इतिहास में एक ऐतिहासिक रन चेज के लिए हमेशा याद किया जाएगा. अंडर-19 एशिया कप के फाइनल में भारत ने पाकिस्तान के जबड़े से जीत छीनी. इसी के साथ भारत ने पिछले फाइनल की हार का बदला लेते हुए नौवीं बार एशिया कप की ट्रॉफी उठाई. भारत ने यह मुकाबला एक विकेट से अपने नाम किया. एक समय भारतीय टीम का जीतना मुश्किल नजर आ रहा था, लेकिन मनल चौहान और मोहित उल्वा ने शानदार बल्लेबाजी कमाल कर दिया. दोनों ने आखिरी ओवरों में अर्धशतकीय साझेदारी करके पाकिस्तानी गेंदबाजों पर ऐसा पलटवार किया कि मैच का रुख ही बदल गया. भारत ने 338 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 50 ओवर में 9 विकेट पर 339 रन बनाकर खिताब जीता.

आर्यवीर सहवाग-लक्ष्य ने दिलाई बेहतरीन शुरुआत
338 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम को कप्तान लक्ष्य राजेश रायचंदानी और आर्यवीर सहवाग ने अच्छी शुरुआत दिलाई. दोनों ने पहले विकेट के लिए 95 रन जोड़े. आर्यवीर ने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी की और 61 गेंदों पर 58 रन बनाए. उनकी पारी में नौ चौके शामिल रहे. वह नीकाब शफीक की गेंद पर उस्मान खान को कैच दे बैठे. इसके बाद लक्ष्य ने वीके विनीत के साथ पारी को आगे बढ़ाया. विनीत ने 21 गेंदों पर 24 रन बनाए, लेकिन रिजवानुल्लाह ने उन्हें पवेलियन भेज दिया. अर्जुन राजपूत 16 रन बनाकर आउट हुए, जबकि यशवर्धन चौहान सिर्फ नौ रन बना सके.



Source link