Chhath Puja 2026 Sandhya And Usha Arghya Samagri List | छठ पूजा में संध्या और उषा अर्घ्य की थाली में भूलकर भी ना छूटें ये खास चीजें! नोट करें पूजन साम

Chhath Puja 2026 Sandhya And Usha Arghya Samagri List | छठ पूजा में संध्या और उषा अर्घ्य की थाली में भूलकर भी ना छूटें ये खास चीजें! नोट करें पूजन साम


होमताजा खबरधर्म

छठ पूजा में संध्या और उषा अर्घ्य में इन चीजों की पड़ेगी जरूरत, सामग्री लिस्ट

Last Updated:

Sandhya And Usha Arghya Samagri List: लोक आस्था के महान पर्व छठ पूजा की शुरुआत हो चुकी है. इस दौरान संध्या और उषा अर्घ्य का विशेष महत्व होता है. अर्घ्य की थाली में कुछ खास चीजों का होना बेहद जरूरी है, जिनके बिना पूजा अधूरी मानी जाती है. अगर आप भी छठ व्रत रख रहे हैं, तो यहां पूरी पूजन सामग्री की लिस्ट और अर्घ्य देने का धार्मिक महत्व जान सकते हैं, ताकि पूजा में कोई भूल ना हो.

Zoom

Chhath Puja 2026 Sandhya And Usha Arghya Samagri List : छठ महापर्व अब अपने अंतिम पड़ाव की तरफ बढ़ रहा है. चार दिवसीय इस पर्व के तीसरे दिन डूबते सूर्य और चौथे दिन उगते सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया जाता है. इस बार छठ पूजा का तीसरा दिन 15 नवंबर दिन रविवार को है और चौथा दिन 16 नवंबर दिन सोमवार को. इस दौरान व्रती करीब 36 घंटे तक निर्जला व्रत रखकर सूर्य देव और छठी मैया की उपासना करते हैं. मान्यता है कि छठी मैया की पूजा करने से संतान को लंबी उम्र, अच्छे स्वास्थ्य और परिवार को सुख-समृद्धि का आशीर्वाद मिलता है. इसलिए अर्घ्य के समय किसी चीज की कोई कमी ना रह जाए इसके लिए आप छठ पूजा के अर्घ्य का पूरा सामान नोट कर लें…

संध्या और उषा अर्घ्य की पूजन सामग्री लिस्ट | Sandhya And Usha Arghya Samagri List

  • बांस का सूप और दउरा
  • ठेकुआ और चावल के लड्डू (कसार)
  • नारियल और केले का घौद
  • गन्ना और डाभ नींबू
  • सेब, संतरा, अमरूद और अन्य मौसमी फल
  • शकरकंद, सिंघाड़ा, मूली और अदरक
  • हल्दी, पान और सुपारी
  • फूल, माला और सिंदूर
  • अक्षत और पूजा का कपड़ा
  • पीतल या तांबे का लोटा
  • दूध और साफ जल
  • घी, मिट्टी का दीपक और रुई की बाती
  • धूप, अगरबत्ती और कपूर

संध्या अर्घ्य का धार्मिक महत्व
छठ पूजा के तीसरे दिन व्रती डूबते सूर्य को अर्घ्य देते हैं. इसके लिए शाम को घाट पर पहुंचकर पानी में खड़े होकर सूर्य देव की पूजा की जाती है. धार्मिक मान्यता है कि संध्या अर्घ्य के माध्यम से सूर्य देव के प्रति आभार व्यक्त किया जाता है. यह जीवन में धैर्य, समर्पण और कृतज्ञता का प्रतीक भी माना जाता है.

उषा अर्घ्य का धार्मिक महत्व
छठ महापर्व के चौथे और अंतिम दिन सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है, इसे उषा अर्घ्य कहते हैं. व्रती सूर्योदय से पहले घाट पर पहुंचकर पूर्व दिशा की ओर मुख करके सूर्य देव के उदय होने की प्रतीक्षा करते हैं. सूर्य की पहली किरण दिखाई देने पर जल और दूध से अर्घ्य अर्पित किया जाता है. मान्यता है कि उषा अर्घ्य देने से परिवार में सुख-शांति, संतान की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना पूरी होती है. इसके बाद व्रती प्रसाद ग्रहण करके करीब 36 घंटे के निर्जला व्रत का पारण करते हैं.



Source link