सर्दी-जुकाम ठीक लेकिन खांसी जारी? क्या यह पॉल्यूशन का असर है या गंभीर बीमारी? डॉक्टर से जानें

सर्दी-जुकाम ठीक लेकिन खांसी जारी? क्या यह पॉल्यूशन का असर है या गंभीर बीमारी? डॉक्टर से जानें


Last Updated:

When Persistent cough Serious: मौसम जब करवट लेता है तो सर्दी-जुकाम सामान्य बात है लेकिन कुछ लोग ऐसे होते हैं जिनमें सर्दी-जुकाम तो ठीक हो जाता है लेकिन लगातार खांसी होती रहती है. क्या यह प्रदूषण का असर है या अस्थमा या ब्रोकाइटिस या टीबी जैसी गंभीर बीमारी के संकेत. इंद्रप्रस्थ अपोलो अस्पताल में रेस्पिरेटरी मेडिसिन के सीनियर कंसल्टेंट डॉ. निखिल मोदी ने इस कंफ्यूजन के बारे में विस्तार से बताया है.

Zoom

लगातार खांसी क्या कोई और बीमारी. Photo: AI

मौसम बदलते ही सर्दी-जुकाम शुरू हो जाती है. लोग कुछ दवा करते हैं और घरेलू उपचार. इसके बाद सर्दी-जुकाम ठीक हो जाता है लेकिन इनमें से कुछ लोगों को कई दिनों तक लगातार खांसी होती रहती है. आजकल दिल्ली-एनसीआर में जिस तरह से जहरीली हवा घुल रही है क्या इस कारण लोगों की खांसी नहीं जाती. अधिकांश लोग यही सोचते हैं. लोगों का मानना है कि पॉल्यूशन खत्म होते ही खांसी भी ठीक हो जाएगी. लेकिन क्या यह बात सही है. क्या कोई और लक्षण नहीं है. हमारी सहयोगी वेबसाइट फर्स्ट पोस्ट ने इंद्रप्रस्थ अपोलो अस्पताल नई दिल्ली में रेस्पिरेटरी मेडिसिन के सीनियर कंसल्टेंट डॉ. निखिल मोदी से यह जानने की कोशिश की क्या खांसी का लगातार बने रहना पॉल्यूशन का असर है.

क्या लगातार खांसी पॉल्यूशन की वजह से है

डॉ. निखिल मोदी ने बताया कि इंफेक्शन की वजह से अगर सर्दी-जुकाम होता है तो इसका ज्यादातर कारण इंफेक्शन होता है. सीजनल सर्दी-जुकाम का यही कारण होता है. इसमें खांसी होना स्वाभाविक है लेकिन कभी-कभी जुकाम या कफ सही होने के बावजूद बहुत दिनों तक खांसी होती रहती है. इसे पोस्ट-इन्फेक्शियस कफ कहते हैं. आमतौर पर सर्दी-जुकाम लगने के बाद श्वास नली में सूजन लग जाती है जो लंबे समय तक बनी रहती है. कई बार यह तीन से 8 सप्ताह तक बनी रहती है. अब जहां तक लगातार खांसी की बात है कि क्या यह पॉल्यूशन के असर का परिणाम है. तो यह हो भी सकता है और नहीं भी. प्रदूषण की वजह कई तरह की परेशानियां होती हैं जिसमें एक खांसी भी है. लेकिन हर मामले को हम पॉल्यूशन से जोड़ कर नहीं देख सकते.

लगातार खांसी होने की वजह

डॉ. निखिल मोदी ने बताया कि जब हम यह देखते हैं कि किसी व्यक्ति को लगातार तीन सप्ताह से ज्यादा से खांसी हो रही है तो हम मरीज में उभर रहे लक्षणों पर बारीकी से विश्लेषण करते हैं. सबसे पहले तो यह समझिए कि गले में कुछ इंफेक्शन है और अब लक्षण नहीं है तो इसका मतलब यह नहीं कि श्वास नली में तुरंत इंफेक्शन खत्म हो जाए. इंफेक्शन के कारण इंफ्लामेशन हो जाता है जिसकी वजह से रोजमर्रा के सामान्य कामकाज में भी गला संवेदनशील हो सकती है. इसलिए लंबे समय तक बात करने, हंसने, ठंडी हवा के संपर्क में आने या धूल और प्रदूषण में सांस लेने से भी खांसी शुरू हो सकती है. खांसी के लिए जिम्मेदार नसें भी सेंसेटिव हो सकती हैं और उसकी वजह से भी खांसी हो सकती है. जो लोग ज्यादा प्रदूषण वाली जगहों में रहते हैं, उनके लिए ऐसा होने का जोखिम सबसे ज्यादा होता है. हालांकि यह मान लेना सही नहीं है कि जुकाम के बाद होने वाली हर खांसी केवल इंफेक्शन का बचा हुआ असर है. इसके लिए हमें यह देखना होता है कि खांसी के साथ मरीज में और क्या-क्या लक्षण है. इन लक्षणों के आधार पर बीमारी का अंदाजा लगा सकते हैं. हालांकि इसके अन्य संभावित कारणों को भी जांचना जरूरी है. इसलिए हमलोग कुछ टेस्ट कराते हैं जिससे यह पता चलता है कि लगातार खांसी की क्या वजहें हैं.

कब होता है निमोनिया

डॉ. निखिल मोदी बताते हैं जब किसी को निमोनिया होता है तो लंग्स में एयर सैक में सूजन पैदा कर देता है. इससे इससे ऑक्सीजन सही से एयर सैक तक नहीं पहुंचता और इस कारण सांस लेने में तकलीफ होने लगती है. निमोनिया में खांसी हो सकती है, जो अक्सर बलगम, बुखार, ठंड लगने, सीने में दर्द या सांस की तकलीफ के साथ होती है. गहरी सांस लेते समय या खांसते समय सीने का दर्द और अधिक महसूस हो सकता है. हालांकि ये लक्षण हमेशा अचानक प्रकट नहीं होते हैं. कुछ इंफेक्शन धीरे-धीरे विकसित होते हैं, जबकि बुजुर्गों में तेज बुखार का अनुभव होना जरूरी नहीं है. इसके बजाय उनमें अधिक कमजोरी, भूख न लगना, भ्रम या अपनी सामान्य गतिविधियों में कमजोरी आ जाती है. इस स्थिति में खांसी धीरे-धीरे ठीक होने के बजाय लगातार और बदतर होती जाती है. अगर सांस लेने में तकलीफ या सीने में बेचैनी हो तो इस स्थिति में तुरंत डॉक्टर के पास जाना चाहिए.

कब होता है अस्थमा

अस्थमा में जब खांसी होती है तो उसमें सीने में घरघराहट इस तरह से होती है कि लगता है कि कुछ सीटी जैसी आवाज आ रही है. कुछ लोगों में लगातार रहने वाली खांसी इसका मुख्य लक्षण हो सकता है. अगर खांसी बार-बार रात में हो, कुछ शारीरिक मेहनत के बाद हो, ठंडी हवा के संपर्क में आने पर हो या धूल और प्रदूषण ज्यादा होने पर हो तो यह अस्थमा हो सकता है. डॉ. निखिल मोदी ने बताया कि अस्थमा में श्वास नली में सूजन और संकुचन होने लगता है. इससे खांसते समय सीटी जैसी आवाज निकलती है. प्रदूषण और मौसमी बदलाव अस्थमा के लक्षणों को और गंभीर बना सकते हैं. यदि कोई खांसी ऐसे ही मिलते-जुलते हालातों में बार-बार लौट आती है या उसके साथ सीने में जकड़न या घरघराहट होती है तो तुरंत डॉक्टर से दिखाना चाहिए.

डॉक्टर से कब दिखाना चाहिए?

डॉ. निखिल मोदी कहते हैं कि अगर व्यक्ति हेल्दी है तो इस बात की संभावना ज्यादा है कि उस व्यक्ति में पोस्ट इंफेक्शन कफ है. लेकिन अगर खांसी 3 सप्ताह से ज्यादा से लागातार जारी है और उसमें कोई सुधार नहीं दिख रहा है तो इसमें देर नहीं करना चाहिए. तुरंत डॉक्टर से दिखाना चाहिए. हो सकता है कि इसका कारण कोई गंभीर बीमारी हो. इसके लिए कई तरह के टेस्ट किए जाते हैं, इसके बाद पता चलता है कि असल वजह क्या है.



Source link