Last Updated:
कैटरीना कैफ ने अपने ब्यूटी ब्रांड, एक्टिंग और मां बनने के बाद जिम्मेदारियों पर बात की. उन्होंने बताया कि वे कैसे पेशेवर और निजी जिंदगी के बीच संतुलन कायम करती हैं. उन्होंने पति विक्की कौशल के साथ अपनी बॉन्डिंग और उनके रवैये पर भी चर्चा की.
नई दिल्ली: कैटरीना कैफ फिल्मों में ज्यादा बिजी नहीं हैं. वे आखिरी बार श्रीराम राघवन की 2024 की थ्रिलर फिल्म ‘मैरी क्रिसमस’ में विजय सेतुपति के साथ नजर आई थीं. मगर वे किसी-न-किसी वजह से सुर्खियों में बनी रहीं. वे शादीशुदा जिंदगी में बिजी हैं. मां बनने के बाद उनकी जिम्मेदारी काफी बढ़ गई है. वे अपने ब्यूटी ब्रांड के काम में भी व्यस्त रहती हैं. उन्होंने अब अपने पति विक्की कौशल के साथ अपनी बॉन्डिंग और जिंदगी में उनकी अहमियत पर बात की. उन्होंने बताया है कि उनके पति अक्सर उन्हें अपना फोन दूर रखने की याद दिलाते रहते हैं. एक्ट्रेस ने माना कि बिजनेस चलाने का मतलब अक्सर तय समय से ज्यादा काम करना होता है. (फाइल फोटो)
कैटरीना कभी-कभी रविवार को भी काम में व्यस्त रहतीं. हालांकि, उनका मानना है कि जब कोई अपने काम को लेकर सच में जुनूनी होता है, तो ऐसी लगन अपने आप आ जाती है. कैटरीना कैफ ने ‘सीएनबीसी-टीवी18’ पर नायिका की को-फाउंडर से अपने बिजनेस जर्नी और निजी जिंदगी के बीच बैलेंस करने की चुनौतियों पर बात की. उन्होंने बताया कि क्यों वह हर चीज को एकदम परफेक्ट तरीके से बैलेंस करने के लिए खुद पर बेवजह का दबाव नहीं डालतीं. (फाइल फोटो)
कैटरीना ने बताया कि बिजनेस करने के लिए बहुत ज्यादा समर्पण की जरूरत होती है, जिसकी वजह से अक्सर काम के तय घंटे बनाए रखना मुश्किल हो जाता है. उन्होंने कहा, ‘आप काम के घंटों को गिन नहीं सकते. लेकिन एक इंसान है जो इन्हें गिनता रहता है और वो हैं मेरे पति, जो मुझसे बार-बार कहते हैं कि अपना फोन नीचे रख दो. लेकिन जब आप किसी चीज को लेकर जुनूनी होते हैं, तो आप घंटों को नहीं गिनते या घड़ी की तरफ नहीं देखते. कई बार तो ऐसा भी होता है कि हम रविवार को भी काम के बारे में ही चर्चा कर रहे होते हैं.’ (फाइल फोटो)
Add News18 as
Preferred Source on Google
कैटरीना ने आगे बताया कि एंटरप्रिन्योर के लिए ‘जुनून’ सबसे जरूरी खूबियों में से एक है. अपने काम पर पूरा भरोसा होने से ही रिस्क लेने, मुश्किलों का सामना करने और लंबे समय के गोल के प्रति समर्पित रहने की प्रेरणा मिलती है. कैटरीना का मानना है कि हर चीज में तुरंत परफेक्ट होने की उम्मीद रखने के बजाय समझना जरूरी है कि अलग-अलग जिम्मेदारियों को निभाने के लिए समय और धैर्य की जरूरत होती है. (फाइल फोटो)
कैटरीना कहती हैं, ‘मुझे लगता है कि आपको अपने प्रति थोड़ा नरम और उदार होना चाहिए. इन बदलती भूमिकाओं में खुद को ढलने का मौका दें. चाहे आप एक एक्ट्रेस हों, पत्नी हों या मां हों, आपको खुद को यह समझने का समय देना चाहिए कि इन सब चीजों के बीच संतुलन कैसे बनाया जाए.’ (फोटो साभार: Instagram@katrinakaif)
कैटरीना ने आगे कहा, ‘मेरे पति बहुत ज्यादा सपोर्टिव हैं. मेरी घबराहट और बेचैनी में वह मेरे लिए सुकून हैं.’ कैटरीना और विक्की की शादी दिसंबर 2021 में हुई थी और 7 नवंबर 2025 को उनके बेटे विहान का जन्म हुआ.’ (फोटो साभार: Instagram@katrinakaif)
कैटरीना कैफ ने ‘वोग इंडिया’ से बातचीत में इस उम्मीद को सिरे से खारिज कर दिया था कि बच्चे के जन्म के बाद महिलाओं को तुरंत अपने पुराने शेप में वापस आ जाना चाहिए. उन्होंने सवाल किया, ‘वापस कहां जाना? किस चीज में वापस जाना?’ उन्होंने आगे कहा, ‘मैंने अपने दिल की एक गहरी इच्छा को पूरा करने की दिशा में कदम बढ़ाया है, तो फिर मैं वापस क्यों जाना चाहूंगी?’
कैटरीना ने विक्की की भी तारीफ की, जो अपने बिजी शेड्यूल के बावजूद पिता के रूप में पूरी जिम्मेदारी निभाते हैं. उन्होंने कहा, ‘वह एक पिता के रूप में कमाल के हैं. उनमें एक अद्भुत खूबी है. जब वह विहान और मेरे साथ होते हैं, तो पूरी तरह से उसी पल में मौजूद रहते हैं. भले ही वे थके हुए हों या उन्होंने दिन में 14, 16 या 18 घंटे काम किया हो, फिर भी वह अपना पूरा ध्यान हम पर देते हैं.’