Last Updated:
ब्रेकिंग न्यूज़.
CM teerth yatra Buses Collide in Tarn Taran: पंजाब के तरनतारन से बेहद दर्दनाक खबर सामने आ रही है. यहां मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा से जुड़ी दो बसों के बीच भीषण भिंड़त हुई है. इस दर्दनाक हादसे में 4 श्रद्धालुओं की मौत हो गई है, जबकि 30 गंभीर रूप से जख्मी हुए हैं. मौके पर मौजूद लोगों की मदद से बसों में फंसे श्रद्धालुओं को बाहर निकाला गया है. जख्मी लोगों को समीपवर्ती अस्पताल में भेजा जा रहा है. वहीं, हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और मौके पर पहुंच कर रेस्क्यू ऑपरेश शुरू कर दिया है.
यह दर्दनाक हादसा तरनतारन के करीब नौशहरा पन्नूआ गांव के पास हुआ है. बताया जा रहा है कि अचानक एक मोटर साइकिल सवार आगे चल रही बस के सामने आ गया. मोटर साइकिल सवार को बचाने की कोशिश में आगे चल रही बस के ड्राइवर ने इमरजेंसी ब्रेक लिए और बस को दूसरी तरफ मोड़ दिया. यह सब इतनी जल्द में हुआ कि पीछे आ रही दूसरी बस के ड्राइवर को कुछ समझने का मौका भी नहीं मिला. पीछे चल रही बस का ड्राइवर जब तक कुछ करता, तब तक दोनों बसों के बीच भीषण टक्कर हो चुकी थी.
यह ख़बर बिल्कुल अभी आई है और इसे सबसे पहले आप News18Hindi पर पढ़ रहे हैं. जैसे-जैसे जानकारी मिल रही है, हम इसे अपडेट कर रहे हैं. ज्यादा बेहतर एक्सपीरिएंस के लिए आप इस खबर को रीफ्रेश करते रहें, ताकि सभी अपडेट आपको तुरंत मिल सकें. आप हमारे साथ बने रहिए और पाइए हर सही ख़बर, सबसे पहले सिर्फ Hindi.News18.com पर…