U19 Asia Cup: राहुल द्रविड़ का बेटा फिर फ्लॉप, यूएई के खिलाफ सिर्फ 12 रन बनाकर आउट, नहीं बिखेर पा रहे हैं चमक

U19 Asia Cup: राहुल द्रविड़ का बेटा फिर फ्लॉप, यूएई के खिलाफ सिर्फ 12 रन बनाकर आउट, नहीं बिखेर पा रहे हैं चमक


होमखेलक्रिकेट

राहुल द्रविड़ का बेटा अन्वय फिर फ्लॉप, यूएई के खिलाफ सिर्फ 12 रन बनाकर आउट

Last Updated:

मेंस अंडर-19 एशिया कप 2026 में राहुल द्रविड़ का बेटा अन्वय का बल्ला नहीं चल पा रहा है. विकेटकीपर बल्लेबाज के तौर पर टीम इंडिया में शामिल पाकिस्तान के बाद यूएई के खिलाफ सस्ते में आउट हो गए. यूएई के खिलाफ मैच में अन्वय सिर्फ 12 रन बनाकर आउट हुए. इस से पहले ग्रुुप ए में पाकिस्तान के खिलाफ मैच में अन्वय सिर्फ 10 रन बना पाए थे.

Zoom

यूएई के खिलाफ सिर्फ 12 रन बनाकर अन्वय आउट

नई दिल्ली: मेंस अंडर-19 एशिया कप 2026 में पूर्व भारतीय दिग्गज राहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय अपनी चमक नहीं बिखेर पा रहे हैं. ग्रुप ए में यूएई के खिलाफ के मैच में अन्यव बुरी तरह फ्लॉप रहे. छठे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आए अन्यव 9 गेंद में सिर्फ 12 रन बनाकर आउट हो गए. अपनी इस पारी में उन्होंने 1 छक्का लगाया.

यूएई के खिलाफ मैच से पहले अन्वय पाकिस्तान के सामने भी सस्ते में आउट हुए थे. पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले की बात करें तो अन्वय सिर्फ 10 रन बना सके थे, जबकि नेपाल के खिलाफ उनकी बल्लेबाजी नहीं आई थी.

वीरेंद्र सहवाग के बेटे ने मचाई धूम

दूसरी तरफ इसी मैच में पूर्व भारतीय ओपनर वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर ने दमदार खेल का प्रदर्शन किया. आर्यवीर ने 161 रनों की शानदार पारी खेली. अपनी इस पारी में आर्यवीर ने 168 गेंदों का सामना करते हुए 17 चौके और 7 छक्के भी उड़ाए. आउट होने से पहले आर्यवीर ने सिर्फ 131 गेंद में अपना शतक पूरा किया था. यूएई के खिलाफ मैच से पहले आर्यवीर ने नेपाल के खिलाफ मैच में भी नाबाद 70 रनों की पारी खेली थी.

भारत ने यूएई के खिलाफ खड़ा किया 309 रनों का स्कोर

वहीं, यूएई के खिलाफ मुकाबले की बात करें तो टीम इंडिया को टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी का न्योता मिला था. पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने निर्धारित 50 ओवर के खेल में 7 विकेट के नुकसान पर 309 रन का स्कोर खड़ा किया. टीम के लिए आर्यवीर सहवाग और लक्ष्य रायचंदानी ने पारी की शुरुआत की थी.

लक्ष्य टीम के लिए बड़ी पारी नहीं खेल सके और 32 गेंद में 17 रन बनाकर आउट हुए, लेकिन उसके बाद आर्यवीर और वीके विनित ने मिलकर टीम इंडिया की पारी को संभाल लिया. आर्यवीर की शतकीय पारी के अलावा विनित ने भी 69 गेंद में 67 रनों का योगदान दिया, लेकिन विनित के आउट होने के बाद मध्यक्रम में भारतीय बल्लेबाजी कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई.



Source link