Last Updated:
Ramayana Records: बॉक्स ऑफिस पर हर फिल्म के लिए सोमवार का दिन किसी अग्निपरीक्षा से कम नहीं होता. वीकेंड के बाद अकसर फिल्मों की कमाई में गिरावट आने लगती है, लेकिन कुछ फिल्में ऐसी होती हैं जो सारे हिसाब-किताब बदल देती हैं. रणबीर कपूर और यश की फिल्म ने भी कुछ ऐसा ही कर दिखाया है. इसकी रफ्तार देखकर ट्रेड एक्सपर्ट्स भी हैरान हैं. अब इसकी कमाई ने कई बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड पर सवाल खड़े कर दिए हैं.
नई दिल्ली. सिनेमाघरों में किसी फिल्म का दबदबा कितना मजबूत है, इसका अंदाजा इस बात से लगाया जाता है कि रिलीज के कई दिन बाद भी दर्शकों की दिलचस्पी बनी हुई है या नहीं. रणबीर कपूर और यश की फिल्म ‘रामायण: पार्ट 1’ ने इस मामले में शानदार प्रदर्शन किया है. फिल्म को रिलीज हुए पांच दिन हो चुके हैं, लेकिन इसकी कमाई की रफ्तार कम होने के बजाय और तेज हो गई है. खासकर सोमवार को फिल्म ने ऐसा प्रदर्शन किया, जिसने भारतीय बॉक्स ऑफिस के पुराने आंकड़ों को पीछे छोड़ दिया. दिलचस्प बात यह है कि इस एक दिन की कमाई ने ‘बाहुबली 2’, ‘पुष्पा 2’ और ‘धुरंधर 2’ जैसी बड़ी फिल्मों को भी पीछे छोड़ दिया है.
आमतौर पर शुक्रवार को रिलीज होने वाली फिल्मों के लिए रविवार तक का समय सबसे अहम माना जाता है. इसके बाद सोमवार को दर्शकों की संख्या और कमाई में गिरावट आने लगती है. लेकिन ‘रामायण’ के मामले में इसका उल्टा देखने को मिला. फिल्म ने रिलीज के पांचवें दिन यानी सोमवार को भारत में 107.50 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया. रविवार के मुकाबले इसकी कमाई में करीब 91 फीसदी का उछाल दर्ज किया गया. फिल्म का सोमवार का घरेलू ग्रॉस कलेक्शन 131 करोड़ रुपये रहा. यह भारतीय सिनेमा के इतिहास में किसी फिल्म की एक सोमवार की सबसे बड़ी कमाई बताई जा रही है. फाइल फोटो.
सैकनिल्क के मुताबिक, सोमवार की कमाई के मामले में अब तक एसएस राजामौली की ‘बाहुबली 2’ सबसे आगे थी. प्रभास की इस फिल्म ने अपने पहले सोमवार को सभी भाषाओं में 80 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया था. लंबे समय से यह आंकड़ा दूसरी फिल्मों के लिए चुनौती बना हुआ था. लेकिन ‘रामायण’ ने 107.50 करोड़ रुपये की कमाई करके इस रिकॉर्ड को काफी पीछे छोड़ दिया. फाइल फोटो.
Add News18 as
Preferred Source on Google
इससे पहले अल्लू अर्जुन की ‘पुष्पा 2’ ने अपने पहले सोमवार को 64.45 करोड़ रुपये कमाए थे. वहीं, रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ का पहले सोमवार का कलेक्शन 60 करोड़ रुपये था. सलमान खान की ‘टाइगर 3’ ने दिवाली के दिन 58 करोड़ रुपये का कारोबार किया था. अब इन सभी फिल्मों के रिकॉर्ड ‘रामायण’ के नाम के आगे पीछे रह गए हैं. हालांकि, इस शानदार कमाई के पीछे एक अहम वजह गोवर्धन पूजा की छुट्टी भी रही. सोमवार को छुट्टी होने के कारण दर्शकों को सिनेमाघरों तक पहुंचने का समय मिला. फाइल फोटो.
‘बाहुबली 2’ और ‘धुरंधर 2’ ने अपने पहले सोमवार को गैर-छुट्टी वाले दिन कमाई की थी. वहीं, दिवाली के मौके पर रिलीज हुई ‘टाइगर 3’ ने त्योहार की छुट्टी पर 58 करोड़ रुपये का कारोबार किया था. इस तरह ‘रामायण’ ने छुट्टी वाले सोमवार की कमाई का भी नया रिकॉर्ड कायम कर दिया है. फिल्म की लोकप्रियता का अंदाजा सिर्फ बॉक्स ऑफिस के आंकड़ों से नहीं लगाया जा सकता. टिकट बुकिंग प्लेटफॉर्म बुक माय शो पर भी इसका असर देखने को मिला. सोमवार दोपहर के आसपास फिल्म के करीब 1.40 लाख टिकट हर घंटे बिक रहे थे. यह प्लेटफॉर्म पर किसी फिल्म के लिए एक घंटे में टिकटों की बिक्री का नया रिकॉर्ड बताया जा रहा है. फाइल फोटो.
इससे पहले ‘पुष्पा 2’ ने अपनी रिलीज के दिन एक घंटे में करीब 1.07 लाख टिकट बेचे थे. बाद में ‘धुरंधर 2’ भी एक घंटे में एक लाख टिकटों की बिक्री का आंकड़ा पार करने वाली फिल्मों में शामिल हुई. लेकिन ‘रामायण’ ने दोनों को पीछे छोड़ दिया. भारत के साथ विदेशी बाजारों में भी फिल्म का प्रदर्शन अच्छा रहा. सोमवार को विदेशों से फिल्म ने करीब 2.7 मिलियन डॉलर यानी लगभग 25 करोड़ रुपये की कमाई की. फाइल फोटो.
भारत के 131 करोड़ रुपये के ग्रॉस कलेक्शन और विदेशी कारोबार को मिलाकर फिल्म की एक दिन की दुनियाभर की कमाई करीब 156 करोड़ रुपये पहुंच गई. वहीं, रिलीज के पांच दिनों में फिल्म का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन करीब 663 करोड़ रुपये हो गया है. अब फिल्म के सामने अगला बड़ा लक्ष्य 1000 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल होना है. ट्रेड रिपोर्ट के मुताबिक, दूसरे वीकेंड तक फिल्म इस आंकड़े के करीब पहुंचने की कोशिश करेगी. फाइल फोटो.
नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी ‘रामायण’ को नमित मल्होत्रा ने प्रोड्यूस किया है. फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी माता सीता, यश रावण और रवि दुबे लक्ष्मण की भूमिका निभा रहे हैं. यह दो हिस्सों में बनाई जा रही है. इसका पहला पार्ट 5 नवंबर 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज हुआ है. वहीं, कहानी का दूसरा हिस्सा दिवाली 2028 में दर्शकों के सामने आएगा. फाइल फोटो.