JEE Advanced, IIT Delhi Success Story: छत पर बैठकर पड़ोसी के Wi-Fi से पढ़ते थे अभिषेक, JEE Advanced पास करके पहुंचे IIT

JEE Advanced, IIT Delhi Success Story: छत पर बैठकर पड़ोसी के Wi-Fi से पढ़ते थे अभिषेक, JEE Advanced पास करके पहुंचे IIT


Last Updated:

JEE Advanced, IIT success story: जिस उम्र में कई छात्रों के पास पढ़ाई के लिए अलग कमरा और तेज इंटरनेट की सुविधा होती है उसी उम्र में मुंबई के अभिषेक शर्मा को ऑनलाइन पढ़ाई करने के लिए घर की छत पर जाना पड़ता था. मोबाइल का डेटा खत्म होने पर वह पड़ोसी के Wi-Fi से पढ़ाई करते थे. परिवार की आर्थिक स्थिति ऐसी थी कि महंगी कोचिंग का खर्च उठाना आसान नहीं था. पिता स्टील कंपनी में मजदूरी करते थे और परिवार 3 हजार रुपये महीने के किराये वाले छोटे से घर में रहता था लेकिन अभिषेक ने अपनी परिस्थितियों को सपनों के बीच नहीं आने दिया. उन्होंने JEE Advanced में 2456वीं ऑल इंडिया रैंक हासिल की और अब IIT दिल्ली से बीटेक कर रहे हैं.

Zoom

Abhishek Sharma IIT Delhi Success Story: अभिषेक शर्मा की कहानी.

JEE Advanced, IIT success story: किसी के पास पढ़ाई के लिए अलग कमरा नहीं होता, किसी के पास महंगी कोचिंग की फीस नहीं होती और किसी को इंटरनेट इस्तेमाल करने के लिए भी दूसरों पर निर्भर रहना पड़ता है लेकिन इन मुश्किलों के बावजूद अगर लक्ष्य तय हो तो रास्ता निकाला जा सकता है.मुंबई की लोकमान्य तिलक नगर की झुग्गी बस्ती में रहने वाले अभिषेक शर्मा की कहानी कुछ ऐसी ही है.जिस घर का किराया महज 3 हजार रुपये है और जहां परिवार के पास पढ़ाई की बुनियादी सुविधाएं जुटाना भी आसान नहीं था वहीं से अभिषेक ने देश की सबसे कठिन इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षाओं में शामिल JEE Main और JEE Advanced में सफलता हासिल की.उन्होंने JEE Advanced में ऑल इंडिया रैंक 2456 और OBC-NCL कैटेगरी में 415वीं रैंक हासिल की.इस सफलता के बाद उन्हें IIT दिल्ली में दाखिला मिला जहां वह फिलहाल बीटेक की पढ़ाई कर रहे हैं.

3000 रुपये के किराये वाले घर से शुरू हुआ IIT दिल्ली तक का सफर

अभिषेक शर्मा मुंबई के लोकमान्य तिलक नगर इलाके की एक झुग्गी बस्ती में रहते हैं.उनका परिवार किराये के एक छोटे से घर में रहता है जिसका मासिक किराया करीब 3 हजार रुपये है.परिवार की आर्थिक स्थिति ऐसी नहीं थी कि अभिषेक को किसी महंगे स्कूल में पढ़ाया जा सके या फिर बड़े संस्थान में दाखिले की तैयारी के लिए महंगी कोचिंग दिलाई जा सके. उनके पिता एक स्टील कंपनी में मजदूरी करते हैं.परिवार की आमदनी सीमित होने के कारण घर की जरूरतें पूरी करना ही बड़ी चुनौती थी.ऐसे में अभिषेक के लिए महंगी कोचिंग, बेहतर पढ़ाई का माहौल और जरूरी सुविधाएं जुटाना आसान नहीं था.इसके बावजूद उन्होंने अपने सपने को पीछे नहीं छोड़ा और खुद ही पढ़ाई जारी रखी.

इंटरनेट के लिए भी थे दूसरों पर निर्भर, छत पर जाकर करते थे पढ़ाई

अभिषेक की कहानी का सबसे खास पहलू यह है कि उनके पास पढ़ाई के लिए इंटरनेट की भी अपनी सुविधा नहीं थी.ऑनलाइन पढ़ाई और स्टडी मटेरियल तक पहुंचने के लिए उन्हें पड़ोसी के इंटरनेट का इस्तेमाल करना पड़ता था.इंटरनेट का सिग्नल पाने के लिए वह घर की छत पर चले जाते थे और वहीं बैठकर पढ़ाई करते थे.एक तरफ सीमित जगह और दूसरी तरफ संसाधनों की कमी थी, लेकिन अभिषेक ने इन परेशानियों को अपनी तैयारी के रास्ते में नहीं आने दिया जहां कई विद्यार्थियों को पढ़ाई के लिए अलग कमरा, लैपटॉप, हाई-स्पीड इंटरनेट और कोचिंग की सुविधा मिलती है वहीं अभिषेक को उपलब्ध संसाधनों में ही अपना रास्ता बनाना पड़ा.उन्होंने अपनी मेहनत और पढ़ाई पर फोकस बनाए रखा.

JEE Main में टॉप 2.5 लाख के भीतर बनाई जगह

अभिषेक ने सबसे पहले JEE Main परीक्षा में सफलता हासिल की.उन्होंने इस परीक्षा में टॉप 2.5 लाख के भीतर रैंक प्राप्त की.इस प्रदर्शन के आधार पर वह JEE Advanced परीक्षा में शामिल होने के पात्र हो गए.JEE Main के बाद उनके सामने अगली चुनौती JEE Advanced थी.यह परीक्षा देश के प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग संस्थानों यानी IIT में दाखिले का रास्ता खोलती है.अभिषेक ने यहां भी अपनी मेहनत जारी रखी और परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन किया.

JEE Advanced में AIR 2456

JEE Advanced में अभिषेक शर्मा ने ऑल इंडिया रैंक (AIR) 2456 हासिल की.वहीं, OBC-NCL कैटेगरी में उनकी रैंक 415 रही.सीमित आर्थिक संसाधनों और पढ़ाई की बुनियादी सुविधाओं की कमी के बीच हासिल की गई यह सफलता उनके लिए बड़ी उपलब्धि थी.JEE Main और JEE Advanced दोनों परीक्षाओं में सफल होने के बाद अभिषेक को देश के प्रतिष्ठित संस्थान IIT दिल्ली में प्रवेश मिला.फिलहाल वह इसी संस्थान से बीटेक की पढ़ाई कर रहे हैं.

अभिषेक की कहानी से क्या सीख मिलती है?

अभिषेक शर्मा का सफर दिखाता है कि किसी बड़े लक्ष्य को हासिल करने के लिए महंगी कोचिंग, आलीशान घर या हर तरह की सुविधा होना ही जरूरी नहीं है.ये सुविधाएं तैयारी को आसान जरूर बना सकती हैं, लेकिन सफलता के लिए मेहनत, लगन और लगातार प्रयास भी अहम हैं.मुंबई की झुग्गी बस्ती में रहने वाले अभिषेक ने पड़ोसी के इंटरनेट के सहारे छत पर बैठकर पढ़ाई की और IIT दिल्ली तक पहुंचे.उनकी कहानी उन विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा है जो आर्थिक परेशानियों या सीमित संसाधनों के कारण बड़े सपने देखने से हिचकिचाते हैं.अभिषेक की उपलब्धि बताती है कि मुश्किल हालात रास्ते में रुकावट जरूर बन सकते हैं लेकिन मजबूत इरादे और लगातार मेहनत से उन्हें पार किया जा सकता है।



Source link