Last Updated:
Egg Half Fry Recipe: सर्दियों की शुरुआत के साथ अंडे से बनी हाफ फ्राई की डिमांड बढ़ जाती है. घर पर आसानी से ढाबा स्टाइल हाफ फ्राई बनाने की पूरी विधि और सामग्री की जानकारी. कई सालों से अंडे की डिश बना रहे कारीगर ने बताया कि इसे बनाने के लिए सबसे पहले अपनी पसंद के अनुसार एक या दो अंडे लें. इसके अलावा ब्रेड, प्याज, टमाटर, हरी मिर्च, हरा धनिया और अदरक-लहसुन का पेस्ट तैयार रखें.
आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा में सर्दियों की शुरुआत होते ही अंडे से बनी डिश की डिमांड बढ़ जाती है. खासकर गर्मागर्म हाफ फ्राई खाने के शौकीन लोग ठेलों और दुकानों पर पहुंचने लगते हैं. अगर आप भी बाहर जैसा स्वाद घर पर पाना चाहते हैं तो हाफ फ्राई आसानी से बना सकते हैं. आगरा में पिछले कई सालों से अंडे की डिश बना रहे कारीगर ने बताया कि इसे बनाने के लिए सबसे पहले अपनी पसंद के अनुसार एक या दो अंडे लें. इसके अलावा ब्रेड, प्याज, टमाटर, हरी मिर्च, हरा धनिया और अदरक-लहसुन का पेस्ट तैयार रखें.
कारीगर ने कहा कि हाफ फ्राई बनाने के लिए सबसे पहले तवे पर मक्खन, घी या तेल गर्म करें. इसमें बारीक कटा प्याज, टमाटर, हरी मिर्च और अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर हल्का भून लें. इसके बाद अंडे को सावधानी से तवे पर तोड़ें और उसके ऊपर स्वादानुसार नमक, काली मिर्च और मसाले डालें. इसे धीमी आंच पर पकाएं, ताकि अंडे की जर्दी अच्छी तरह बनी रहे. ऊपर से हरा धनिया डालकर गर्मागर्म परोसें. कारीगर ने बताया कि मक्खन में बनी हाफ फ्राई का स्वाद ज्यादा अच्छा आता है. इसे तेल में फ्राई की गई कुरकुरी ब्रेड के साथ खाने का अलग ही मजा है.
हाफ फ्राई में सिर्फ एक चम्मच घी
आगरा में पिछले कई सालों से अंडे की डिश बना रहे कारीगर रजत ने बताया कि अगर कोई व्यक्ति एक अंडे की हाफ फ्राई बना रहा है, तो उसे सिर्फ एक चम्मच घी, तेल या मक्खन का इस्तेमाल करना चाहिए. इससे हाफ फ्राई का स्वाद भी अच्छा आता है और अंडा तवे पर चिपकता भी नहीं है. उन्होंने बताया कि इसके बाद कच्चे अंडे को हल्के हाथों से तवे पर फोड़ना चाहिए, ताकि उसके अंदर की जर्दी यानी पीला हिस्सा न टूटे.
इस दौरान गैस की आंच धीमी रखनी बेहद जरूरी है. रजत ने कहा कि जब अंडा नीचे की तरफ से हल्का पक जाए तो अपनी पसंद के अनुसार उसमें नमक, काली मिर्च और अन्य मसाले डाल सकते हैं. धीमी आंच पर पकाने से हाफ फ्राई अच्छी तरह तैयार होती है और इसका स्वाद भी बरकरार रहता है.
धीमी आंच पर सेकें कुरकुरी ब्रेड
आगरा में पिछले कई सालों से अंडे की डिश बना रहे कारीगर रजत ने कहा कि हाफ फ्राई को ब्रेड के साथ खाना सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है. उन्होंने कहा कि इसके लिए सबसे पहले तवे पर थोड़ा तेल या मक्खन डालकर ब्रेड को सेंकना चाहिए. ब्रेड सेंकते समय गैस की आंच धीमी रखनी चाहिए, ताकि वह अंदर तक अच्छी तरह सिक जाए और बाहर से कुरकुरी हो जाए.
रजत में बताया कि गर्मागर्म हाफ फ्राई के साथ कुरकुरी ब्रेड खाने का अपना अलग ही आनंद है. खासकर सर्दियों के मौसम में इस डिश का स्वाद दोगुना हो जाता है. उन्होंने बताया कि कुछ आसान सामग्री और सही तरीके से कोई भी व्यक्ति घर पर इस स्वादिष्ट हाफ फ्राई तैयार कर सकता है.