Bank Holiday Today: क्या आज 10 नवंबर को देशभर के सभी बैंक रहेंगे बंद? जानें RBI ने किन-किन शहरों में की बैंक हॉलिडे

Bank Holiday Today: क्या आज 10 नवंबर को देशभर के सभी बैंक रहेंगे बंद? जानें RBI ने किन-किन शहरों में की बैंक हॉलिडे


इन दिनों देशभर में त्यौहार मनाए जा रहे हैं. ऐसे में नवंबर महीने में अलग-अलग राज्यों में स्थानीय त्यौहारों और धार्मिक आयोजनों के कारण बैंक कई दिनों तक बंद रहने वाले हैं. अगर आज यानी 10 नवंबर 2026 को आपको बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम निपटाना है, तो घर से निकलने से पहले छुट्टियों की लिस्ट जरूर देख लें.

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के नवंबर महीने के हॉलिडे कैलेंडर के मुताबिक, आज कुछ राज्यों और शहरों में बैंक ब्रांच बंद रहेंगी. हालांकि, यह छुट्टी पूरे देश में लागू नहीं होगी. यानी कई शहरों में बैंक सामान्य रूप से काम करेंगे, जबकि कुछ जगहों पर ग्राहकों को बैंकिंग सेवाओं के लिए अगले वर्किंग डे का इंतजार करना पड़ सकता है.

10 नवंबर को क्यों बंद रहेंगे बैंक?

10 नवंबर को देश के कुछ हिस्सों में दिवाली (बाली प्रतिपदा), गोवर्धन पूजा और विक्रम संवत नववर्ष के अवसर पर बैंक बंद रहेंगे. इन त्योहारों का अलग-अलग राज्यों में खास महत्व है.

गोवर्धन पूजा भगवान श्रीकृष्ण से जुड़ा त्योहार है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन भगवान कृष्ण ने भारी बारिश से गांव के लोगों और पशुओं की रक्षा के लिए गोवर्धन पर्वत उठाया था. वहीं, बाली प्रतिपदा को राजा बलि की वापसी से जोड़कर देखा जाता है. गुजरात में यह दिन विक्रम संवत नववर्ष के रूप में भी मनाया जाता है.

आज इन शहरों में बंद रहेंगे बैंक

RBI की छुट्टियों की लिस्ट के अनुसार, 10 नवंबर को निम्नलिखित शहरों में बैंक शाखाओं में कामकाज नहीं होगा.

राज्य शहर
गुजरात अहमदाबाद
महाराष्ट्र मुंबई, नागपुर और बेलापुर
कर्नाटक बेंगलुरु
उत्तराखंड देहरादून
सिक्किम गंगटोक

यह छुट्टी नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट के तहत घोषित की गई है. ध्यान देने वाली बात यह है कि बैंक की छुट्टियां राज्य और शहर के हिसाब से तय होती हैं.

बैंक बंद होने पर भी मिलेंगी ये सुविधाएं

बैंक शाखाएं बंद होने के बावजूद ग्राहकों को रोजमर्रा के कई बैंकिंग कामों के लिए परेशान होने की जरूरत नहीं है. डिजिटल बैंकिंग सर्विसेस आमतौर पर छुट्टी के दिन भी चालू रहती हैं. ग्राहक मोबाइल बैंकिंग और इंटरनेट बैंकिंग के जरिए पैसे ट्रांसफर कर सकते हैं. इसके अलावा UPI पेमेंट, ATM से कैश निकालने, खाते का बैलेंस चेक करने और बिल भरने जैसी सर्विसेस भी उपलब्ध रहेंगी.

हालांकि, चेक जमा करने, कुछ चेक से जुड़े भुगतान और बैंक ब्रांच में जाकर पूरे किए जाने वाले काम प्रभावित हो सकते हैं. इसलिए अगर आपका कोई जरूरी काम बैंक की शाखा में जाकर ही हो सकता है, तो उसे छुट्टी के बाद के लिए तय करना बेहतर रहेगा.

नवंबर में आगे कब-कब बंद रहेंगे बैंक?

तारीख त्योहार या अवसर बैंक बंद रहने वाले शहर
11 नवंबर लक्ष्मी पूजा, निंगोल चक्कौबा, भाई दूज और चित्रगुप्त जयंती गंगटोक, इंफाल, कानपुर, लखनऊ, कोलकाता और शिमला
13 नवंबर वांगला उत्सव शिलांग
16 नवंबर छठ पूजा पटना, रांची
20 नवंबर इगास-बग्वाल देहरादून
23 नवंबर सेंग कुट स्नेम शिलांग
24 नवंबर गुरु नानक जयंती, कार्तिक पूर्णिमा और रहस पूर्णिमा अगरतला, आइजोल, बेलापुर, भुवनेश्वर, हैदराबाद, ईटानगर, जयपुर, जम्मू, कोहिमा, नई दिल्ली, रायपुर, श्रीनगर आदि
27 नवंबर कनकदास जयंती बेंगलुरु

नवंबर महीने में 10 नवंबर के बाद भी कई राज्यों में बैंक बंद रहने वाले हैं. RBI के कैलेंडर के मुताबिक, 11 नवंबर को लक्ष्मी पूजा (दीपावली), निंगोल चक्कौबा, भ्रातृ द्वितीया, भाई दूज और चित्रगुप्त जयंती के अवसर पर कुछ शहरों में बैंक शाखाओं में छुट्टी रहेगी.



Source link