33 किलो का कॉस्ट्यूम तो 1.8 किलो का मुकुट…इतना भार उठाकर यश बने ‘रामायण’ में रावण, डिजाइनर के भी छूटे पसीने

33 किलो का कॉस्ट्यूम तो 1.8 किलो का मुकुट…इतना भार उठाकर यश बने ‘रामायण’ में रावण, डिजाइनर के भी छूटे पसीने


Last Updated:

रामायण में यश के रावण लुक की खूब तारीफ हुई. किसी ने उनके कॉस्ट्यूम की तो किसी ने ज्वैलरी तो किसी ने उनके अभिनय व रौब की प्रशंसा की. लेकिन क्या आप जानते हैं रावण का कॉस्ट्यूम कैसे तैयार हुआ. चलिए बताते हैं.

दिवाली के मौके पर रामायण रिलीज हुई और दर्शक इसे थिएटर में खूब प्यार दे रहे हैं. 5 दिन में इसकी वर्ल्डवाइड कमाई 600 करोड़ के पार भी चली गई है. सबसे ज्यादा चर्चा रावण के रूप में यश की हुई. उनके लुक और अंदाज को देख लोग कायल हो गए.

अब यश की कॉस्ट्यूम स्टाइलिस्ट और डिजाइनर सानिया सरधारिया ने रावण लुक के बारे में बातचीत की. उन्होंने बताया कि आखिर यश को ये रूप धारण करने के लिए कितना वजन सहना पड़ा था. इस लुक की एक एक बारीकी पर काफी काम किया गया था और 33 किलो तक का वजन कॉस्ट्यूम का था.

इंडिया टुडे के साथ बातचीत में डिजाइनर ने रावण के लुक और यश के बारे में बात की. उन्होंने कहा, ‘ज्यादातर ज्वैलरी के साथ कॉस्ट्यूम का वजन 16-20 किलो होता है. मगर रावण लुक के लिए ये वजन एकदम डबल था. कई सीन के लिए हमने भारी पीस का इस्तेमाल भी किया था. रावण की शादी का कॉस्ट्यूम और शूपर्णखा की शादी में पहनी गई कॉस्ट्यूम का वजन करीब 30-33 किलो था.’

Add News18 as
Preferred Source on Google

डिजाइनर के मुताबिक, रावण के मुकुट पर भी काफी काम किया और करीब इसका वजन 1.8 किलो था. सानिया का कहना है कि रावण के पूरे कॉस्ट्यूम में सबसे मुश्किल काम मुकुट बनाना था. जिसके लिए कई बार कोशिश की. कई एक्सपेरिमेंट किए.

डिजाइनर ने बताया कि रावण के मुकुट के लिए उन्होंने कई एक्सपेरिमेंट किए. सबसे पहले उन्होंने कई मॉक 3डी क्राउन का डिजाइन तैयार किए. कई कोशिशों के बाद उन्हें डिजाइन मिला जिसपर उन्होंने फिर से काम शुरू किया.

मुकुट के लिए सबसे ज्यादा ध्यान देने वाली बात ये थी कि उन्हें ऐसा भारी-भरकम दिखने वाला मुकुट लाइट वेट में बनाना था. डिजाइनरों ने तमाम कोशिशों के बाद 1.8 किलो तक इसे फाइनल किया.

बता दें रामायण दिवाली के मौके पर रिलीज हुई. नमित मल्होत्रा-यश के प्रोडक्शन में बनी फिल्म में रणबीर कपूर, साई पल्लवी, रवि दुबे, यश, विवेक ओबेरॉय, रकुल प्रीत सिंह से लेकर लारा दत्ता समेत कई सितारे हैं. मेकर्स ने बताया है कि वह दूसरा पार्ट 2028 तक लाएंगे.

लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए कंपेयर इंड‍ियादेखें.



Source link