26 साल के अक्षय और 22 साल की पुष्पा की एकसाथ मौत, शादी की पहली सालगिरह से पहले उजड़ गया संसार, गोपालगंज में दर्दनाक सड़क हादसा

26 साल के अक्षय और 22 साल की पुष्पा की एकसाथ मौत, शादी की पहली सालगिरह से पहले उजड़ गया संसार, गोपालगंज में दर्दनाक सड़क हादसा


Last Updated:

Gopalganj Road Accident: बिहार के गोपालगंज में तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार नवविवाहित दंपती की जिंदगी छीन ली. हादसे में पति-पत्नी दोनों की मौत हो गई. सबसे दर्दनाक बात यह है कि दोनों की शादी को अभी एक साल भी पूरा नहीं हुआ था. अस्पताल में जब परिजन दोनों के शवों से लिपटकर रोए, तो हर किसी की आंखें नम हो गईं. जिस घर में शादी की पहली सालगिरह मनाने की तैयारियां होनी चाहिए थीं, वहां अब मातम पसरा है. पूरी खबर विस्तार से आगे पढ़िए.

Zoom

गोपालगंज में तेज रफ्तार वाहन ने पति-पत्नी की ली जान

गोपालगंज. बिहार के गोपालगंज में बड़ा हादसा हुआ है. यहां तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार पति-पत्नी की दर्दनाक मौत हो गई. इस हादसे ने दो परिवारों की खुशियां छीन ली हैं. सबसे दुखद बात यह कि दोनों की शादी को अभी एक साल भी पूरे नहीं हुए थे. घटना मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र की है. मृतकों की पहचान सिधवलिया थाना क्षेत्र के सिधवलिया गांव निवासी 26 वर्षीय अक्षय कुमार और उनकी 22 वर्षीय पत्नी पुष्पा देवी के रूप में हुई है.

बाइक से घर लौट रहे थे पति-पत्नी

बताया जा रहा है कि दोनों पति-पत्नी बाइक से अपने बथान से घर लौट रहे थे. इसी दौरान रास्ते में एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया. जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. फिलहाल पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद दोनों शव परिजनों को सौंप दिए हैं.

तेज रफ्तार वाहन ने पति-पत्नी की ली जान

इधर, दंपती की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया. सदर अस्पताल में परिजन दोनों के शवों से लिपटकर दहाड़ मारकर रोने लगे. उनकी चीख-पुकार से अस्पताल परिसर का माहौल गमगीन हो गया. परिजनों के मुताबिक, अक्षय और पुष्पा की शादी पिछले साल नवंबर में हुई थी. शादी की पहली सालगिरह से पहले ही दोनों की जिंदगी खत्म हो गई.

अस्पताल में बिलखते रहे परिजन

अक्षय और पुष्पा की शादी को अभी एक साल भी पूरा नहीं हुआ था. परिवार ने साथ जीने और खुशहाल भविष्य के जो सपने देखे थे, वे एक सड़क हादसे में हमेशा के लिए बिखर गए. जिस घर में कुछ दिनों बाद शादी की सालगिरह की खुशियां मनाई जानी थीं, वहां अब दो मौतों का मातम है. पुलिस अज्ञात वाहन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस फरार वाहन और उसके चालक की तलाश में जुटी है.



Source link