Last Updated:
भाई दूज 10 या 11 नवंबर, किस दिन मनाया जाएगा त्योहार? फरीदाबाद के ज्योतिषाचार्य पंडित उमा चंद्र मिश्रा से जानिए सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और बहन को उपहार में अपराजिता या शमी का पौधा देने का धार्मिक महत्व.
फरीदाबाद: भाई दूज का त्योहार भाई-बहन के प्रेम और विश्वास का प्रतीक माना जाता है. इस दिन बहनें अपने भाई के माथे पर तिलक लगाकर उनकी लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना करती हैं. वहीं भाई भी अपनी बहनों को उपहार देते हैं. लेकिन इस बार भाई दूज की तारीख को लेकर लोगों में काफी असमंजस है. कोई 10 नवंबर तो कोई 11 नवंबर को त्योहार मनाने की बात कह रहा है. ऐसे में भाई दूज की सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और बहन को दिए जाने वाले उपहार के बारे में फरीदाबाद के ज्योतिषाचार्य पंडित उमा चंद्र मिश्रा ने Local18 से खास बातचीत की.
11 नवंबर को मनाया जाएगा भाई दूज का त्योहार
ज्योतिषाचार्य पंडित उमा चंद्र मिश्रा बताते हैं कि इस बार भाई दूज का त्योहार 11 नवंबर को मनाया जाएगा. 11 नवंबर को सुबह 10 बजे तक परवा तिथि रहेगी. इसी वजह से भाई दूज का पर्व 11 नवंबर को मनाना उचित रहेगा.
भाई दूज पर दोपहर 1:10 से ढाई बजे तक रहेगा शुभ मुहूर्त
इस दिन दोपहर 1 बजकर 10 मिनट से लेकर लगभग ढाई बजे तक भाई दूज की पूजा की जा सकती है. मैं बताना चाहता हूं कि इस बार पूजा के शुभ मुहूर्त का विशेष महत्व है. इसलिए बहनों को इसी समय के बीच भाई का तिलक करना चाहिए.
बहन को उपहार में दें अपराजिता का पौधा
पंडित उमा चंद्र मिश्रा बताते हैं कि भाई दूज पर भाई अपनी बहन को ऐसा उपहार दे सकते हैं, जो उसके जीवन में सुख-समृद्धि और सकारात्मकता लेकर आए. मैं सबसे अच्छा उपहार अपराजिता का पौधा मानता हूं. अपराजिता का पौधा मां दुर्गा का स्वरूप माना जाता है. इस पौधे को बहन को उपहार में देने से मां भगवती की विशेष कृपा प्राप्त होती है. मान्यता है कि इससे जीवन में आने वाले संकट और दुख दूर होते हैं और घर में सुख-शांति बनी रहती है.
शमी का पौधा उपहार में देना भी माना जाता है शुभ
अपराजिता के अलावा शमी का पौधा भी भाई दूज पर बहन को उपहार में देना बेहद शुभ माना जाता है. शास्त्रों में शमी के पौधे का विशेष महत्व बताया गया है. मैं बताना चाहता हूं कि शमी का संबंध शनि देव के साथ-साथ भगवान शिव से भी माना जाता है. मान्यता है कि शमी का पौधा घर में लगाने और इसकी पूजा करने से शनि देव की कृपा बनी रहती है.
शमी के पौधे से शनि दोष और साढ़ेसाती के प्रभाव से बचाव की मान्यता
उमा चंद्र मिश्रा बताते हैं कि शमी का पौधा उपहार में देने से शनि से जुड़े दोष, साढ़ेसाती और ढैय्या के प्रभाव से बचाव की मान्यता है. शनि देव को न्याय का देवता माना जाता है और उनकी कृपा से जीवन में आने वाली परेशानियां कम होती हैं. साथ ही भगवान शिव की भी विशेष कृपा प्राप्त होती है. इसलिए मैं भाई दूज पर बहन को अपराजिता या शमी का पौधा उपहार में देने की सलाह देता हूं.