‘मैं खुद नहीं जुड़ पाई’, तलवार थामे सीता को देख हैरान थीं कौशल्या, साई पल्लवी पर बोलीं इंदिरा कृष्णन

‘मैं खुद नहीं जुड़ पाई’, तलवार थामे सीता को देख हैरान थीं कौशल्या, साई पल्लवी पर बोलीं इंदिरा कृष्णन


Last Updated:

Ramayana: ‘रामायण: पार्ट 1’ में साई पल्लवी का सीता वाला अंदाज इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है. फिल्म में उन्हें तलवार चलाते और दुश्मनों से मुकाबला करते दिखाया गया है. सीता का यह रूप देखकर कई दर्शकों को हैरानी हुई. अब इस पर कौशल्या का किरदार निभाने वाली इंदिरा कृष्णन ने अपनी राय रखी है. उन्होंने बताया कि फिल्म में सीता को इस तरह दिखाने के पीछे मेकर्स की क्या सोच थी.

नई दिल्ली. नितेश तिवारी की फिल्म ‘रामायण: पार्ट 1’ रिलीज के बाद से ही चर्चा में बनी हुई है. फिल्म में रणबीर कपूर और साई पल्लवी के किरदारों को लेकर दर्शक अपनी राय दे रहे हैं. खासकर साई पल्लवी के सीता वाले किरदार ने सबका ध्यान खींचा है. फिल्म में सीता को सिर्फ शांत और त्याग करने वाली महिला के रूप में नहीं दिखाया गया है, बल्कि वह हाथ में तलवार लेकर दुश्मनों से लड़ती भी नजर आती हैं. सीता का यह अंदाज देखकर कई दर्शक हैरान हैं और इसे लेकर सोशल मीडिया पर भी चर्चा हो रही है. अब फिल्म में कौशल्या का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस इंदिरा कृष्णन ने इस पर अपनी बात रखी है. उन्होंने बताया कि शुरुआत में उन्हें भी सीता का यह रूप देखकर हैरानी हुई थी, लेकिन उन्होंने मेकर्स की इस सोच को सही ठहराया है.

हमारी सहयोगी वेबसाइट न्यूज18 के साथ इंटरव्यू में इंदिरा कृष्णन ने साई पल्लवी के किरदार पर खुलकर बात की. उन्होंने कहा कि बचपन में जब उन्होंने रामायण देखी थी, तब सीता को कभी योद्धा के रूप में नहीं देखा था. यही वजह है कि फिल्म का यह हिस्सा उन्हें पुराने टीवी शो से अलग लगा.

इंदिरा ने कहा, ‘मैं भी दर्शकों की बात से सहमत हूं. बचपन में जब मैंने रामायण देखी थी, तब सीता को कभी योद्धा के रूप में नहीं देखा था. मैं इस हिस्से से खुद को जोड़ नहीं पाई, क्योंकि यह पुराने टीवी शो में देखी गई रामायण से अलग था.’ हालांकि, इसके बाद उन्होंने फिल्म में इस बदलाव के पीछे की सोच भी समझाई. उन्होंने कहा, ‘मेकर्स यह दिखाना चाहते थे कि सीता कमजोर नहीं थीं. वह योद्धाओं के परिवार से आती थीं, जहां लड़कियों को भी तलवार चलाने की कला सिखाई जाती थी. फिल्म के इस सीन के जरिए सीता के साहस और वीरता को सामने लाने की कोशिश की गई है. फोटो साभार-@indirakrishna101/Instagram

Add News18 as
Preferred Source on Google

इंदिरा कृष्णन के मुताबिक, फिल्म में सिर्फ सीता ही नहीं, बल्कि दूसरी महिला किरदारों को भी अपनी अलग पहचान और ताकत के साथ पेश किया गया है. मेकर्स ने कोशिश की है कि महिलाएं केवल मां, पत्नी या किसी की बहन बनकर न रह जाएं, बल्कि उनकी अपनी शख्सियत भी दिखाई दे. फोटो साभार-@indirakrishna101/Instagram

इंदिरा ने बताया कि जब उन्हें कौशल्या का किरदार दिया गया तो मेकर्स नहीं चाहते थे कि वह हमेशा उदास रहने वाली मां के रूप में नजर आएं. कौशल्या भावुक जरूर हैं, लेकिन साथ ही आत्मविश्वासी और मजबूत भी हैं. उन्होंने फिल्म में रावण की मां कैकसी के किरदार का भी जिक्र किया. उनके मुताबिक, पुरानी रामायण में कैकसी को ज्यादा जगह नहीं मिली थी और दर्शकों को यह भी नहीं पता था कि वह खुद एक योद्धा थीं. फिल्म में शोभना ने इस किरदार को बखूबी निभाया है. फोटो साभार-@indirakrishna101/Instagram

इंदिरा ने शूर्पणखा का उदाहरण देते हुए कहा कि वह रावण की बहन होने पर गर्व करती थीं. वह सिर्फ राम को देखकर कमजोर पड़ी थीं. एक्ट्रेस के मुताबिक, फिल्म में किसी भी महिला किरदार को कमजोर नहीं दिखाया गया है. मेकर्स ने पौराणिक कथाओं को बदलने के बजाय महिलाओं की ताकत को सामने लाने का प्रयास किया है. फोटो साभार-@indirakrishna101/Instagram

फिल्म में कौशल्या के स्क्रीन टाइम को लेकर भी इंदिरा ने अपनी बात रखी. उन्होंने कहा कि कौशल्या के बिना राम की कहानी की कल्पना नहीं की जा सकती. फिल्म में राम को ‘कौशल्या नंदन राम’ कहकर भी संबोधित किया गया है. उन्होंने बताया कि जिन सीन्स में कौशल्या मौजूद नहीं होतीं, वहां भी उनकी मौजूदगी महसूस होती है. कैकेयी और मंथरा के बीच के सीन में भी इसका असर दिखाई देता है. फोटो साभार-@indirakrishna101/Instagram

इंदिरा ने माना कि एक कलाकार के तौर पर हर किसी को लगता है कि उसके हिस्से में कुछ और सीन होने चाहिए थे. हालांकि, वह इस बात से खुश हैं कि उनका कोई भी सीन फिल्म से हटाया नहीं गया. उन्होंने बताया कि निर्देशक नितेश तिवारी ने पहले ही साफ कर दिया था कि कौशल्या को फिल्म में कितना दिखाना है और राम के अयोध्या छोड़ने तक वह हर जरूरी फ्रेम का हिस्सा रहेंगी. निर्देशक ने अपना वादा निभाया. फोटो साभार-@indirakrishna101/Instagram

लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए कंपेयर इंड‍ियादेखें.



Source link