भरतपुर में फिर लौटा मिट्टी के बर्तनों का क्रेज, थाली से लेकर कढ़ाई तक मिल रहे रसोई के कई देसी विकल्प

भरतपुर में फिर लौटा मिट्टी के बर्तनों का क्रेज, थाली से लेकर कढ़ाई तक मिल रहे रसोई के कई देसी विकल्प


Last Updated:

Bharatpur Hindi News: भरतपुर में पारंपरिक मिट्टी से बने रसोई के बर्तनों की मांग एक बार फिर बढ़ने लगी है. बाजार में मिट्टी की थाली, कटोरी, तवा, कढ़ाई और खाना पकाने के कई अन्य विकल्प उपलब्ध हैं. आधुनिक रसोई के बीच लोग अब देसी बर्तनों की ओर भी आकर्षित हो रहे हैं. मिट्टी के इन बर्तनों की पारंपरिक बनावट और प्राकृतिक पहचान ग्राहकों को पसंद आ रही है, जिससे दुकानदारों में भी उत्साह है.

भरतपुर में आज भी मिट्टी से बने पारंपरिक बर्तनों का इस्तेमाल लोगों के बीच काफी लोकप्रिय है. यही वजह है कि शहर के बाजारों और सड़क किनारे लगी दुकानों पर मिट्टी से बने रसोई के बर्तनों की अच्छी मांग देखने को मिल रही है. यहां लोग अपनी जरूरत के अनुसार अलग-अलग आकार और डिजाइन के मिट्टी के बर्तन खरीदने पहुंच रहे हैं. खास बात यह है कि इन बर्तनों में पारंपरिक कारीगरी के साथ उपयोगिता का भी ध्यान रखा जाता है.

भरतपुर की सड़क किनारे लगने वाली इन दुकानों पर रसोई में काम आने वाले मिट्टी के बर्तनों की एक से बढ़कर एक वैरायटी देखने को मिलती है. यहां थाली, कटोरी, गिलास, कटोरे और मिट्टी की कढ़ाई सहित कई प्रकार के बर्तन उपलब्ध हैं. इन बर्तनों को देखकर लोग अपनी जरूरत के हिसाब से खरीदारी करते हैं. खासकर पारंपरिक तरीके से खाना बनाने और परोसने के शौकीन लोगों को ये बर्तन काफी पसंद आते हैं.

मिट्टी के बर्तनों की खासियत यह है कि इनका इस्तेमाल पुराने समय से भारतीय रसोई में किया जाता रहा है. आज भी कई लोग मिट्टी के बर्तनों में खाना बनाने और खाने को पारंपरिक अनुभव से जोड़कर देखते हैं. वहीं कुछ लोग इन्हें घर की रसोई में सजावट और विशेष अवसरों पर इस्तेमाल करने के लिए भी खरीदते हैं.

Add News18 as
Preferred Source on Google

दुकानों पर छोटे बच्चों के इस्तेमाल से लेकर परिवार के लिए बड़े आकार के बर्तन तक मिल जाते हैं. मिट्टी के गिलास, छोटी कटोरियां और थालियां जहां लोगों को आकर्षित करती हैं. वहीं मिट्टी की कढ़ाई और बड़े बर्तन भी ग्राहकों की पसंद बने हुए हैं. इनकी बनावट और आकार में भी अलग-अलग विकल्प देखने को मिलते हैं.

इन मिट्टी के बर्तनों की कीमत उनके आकार, बनावट और उपयोग के अनुसार अलग-अलग रखी जाती है. छोटे बर्तन कम कीमत में मिल जाते हैं. जबकि बड़े और विशेष डिजाइन वाले बर्तनों की कीमत अपेक्षाकृत अधिक होती है.ग्राहक अपनी जरूरत और बजट के अनुसार इनकी खरीदारी कर सकते हैं. सड़क किनारे उपलब्ध होने के कारण लोगों को एक ही जगह पर कई तरह के विकल्प मिल जाते हैं.

आधुनिक रसोई के दौर में भी भरतपुर में मिट्टी से बने बर्तनों की अपनी अलग पहचान बनी हुई है. पारंपरिक संस्कृति से जुड़े ये बर्तन आज भी लोगों को आकर्षित कर रहे हैं. बाजारों में इनकी उपलब्धता से मिट्टी के बर्तन बनाने और बेचने से जुड़े लोगों को भी रोजगार मिल रहा है. यही वजह है.कि बदलते समय के बावजूद मिट्टी के बर्तनों के प्रति लोगों का आकर्षण बरकरार है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। राजस्थान की ताजा खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें|



Source link