बर्तन मांजने वाले हाथों ने बनाई ऐसी मिठाई, आज 15 लोगों को मिल रहा रोजगार, जानिए माया बाई की कहानी

बर्तन मांजने वाले हाथों ने बनाई ऐसी मिठाई, आज 15 लोगों को मिल रहा रोजगार, जानिए माया बाई की कहानी


Last Updated:

Maya Bai Sony Success Story: बुरहानपुर की माया बाई सोनी ने संघर्ष के बाद नमकीन और मिठाई का व्यवसाय शुरू किया. आज वह 15 से अधिक लोगों को रोजगार दे रही हैं और आत्मनिर्भरता की मिसाल पेश कर रही हैं. माया बाई की कहानी बताती है कि कठिन परिस्थितियां इंसान के हौसले को रोक नहीं सकतीं. मेहनत लगन और आत्मविश्वास से जीवन की दिशा बदली जा सकती हैं.

Maya Bai Sony Success Story: बुरहानपुर के शिकारपुरा क्षेत्र में रहने वाली माया बाई सोनी की कहानी संघर्ष, हौसले और आत्मनिर्भरता की मिसाल है. कभी दूसरों के घरों में बर्तन मांजकर परिवार का सहयोग करने वाली माया बाई आज नमकीन और मिठाई का सफल व्यवसाय संचालित कर रही हैं. पिछले 16 वर्षों से इस कारोबार से जुड़ी माया बाई आज 15 से अधिक लोगों को रोजगार देकर उन्हें आर्थिक रूप से मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं.

महिला ने दी जानकारी
लोकल 18 की टीम को महिला माया बाई बताती हैं कि पति रविंद्र के निधन के बाद उनके जीवन में कठिनाइयों का दौर शुरू हो गया था. परिवार की जिम्मेदारी उनके कंधों पर आ गई और भविष्य को लेकर कई चुनौतियां सामने थीं. ऐसे मुश्किल समय में उनके माता-पिता आनंदा जगताप ने उनका हौसला बढ़ाया और हर कदम पर साथ दिया. परिवार के सहयोग और खुद कुछ करने के जज्बे ने उन्हें आगे बढ़ने की प्रेरणा दी. आर्थिक परिस्थितियों को संभालने के लिए उन्होंने दूसरों के घरों में काम करना शुरू किया. इसी दौरान बर्तन मांजने और अन्य कामों के साथ उन्होंने हलवाई का काम भी सीखा. धीरे-धीरे मिठाई और नमकीन बनाने की बारीकियां समझीं और अनुभव हासिल किया. इसके बाद उन्होंने खुद का व्यवसाय शुरू करने का निर्णय लिया। शुरुआत भले ही छोटी थी, लेकिन मेहनत और गुणवत्ता के दम पर उनका कारोबार लगातार आगे बढ़ता गया.

नमकीन मिठाइयां हैं फेमस
आज माया बाई के यहां विभिन्न प्रकार की मिठाइयां, नमकीन और स्वादिष्ट भोजन तैयार किया जाता है. इनके स्वाद और गुणवत्ता को लोग पसंद करते हैं. व्यवसाय के विस्तार के साथ उन्होंने 15 से अधिक लोगों को काम दिया है. इस तरह उनका कारोबार न केवल परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत कर रहा है, बल्कि दूसरे परिवारों के लिए भी रोजगार का माध्यम बना है. माया बाई ने अपने बच्चों की शिक्षा और भविष्य पर भी विशेष ध्यान दिया. छोटा बेटा कुंदन कंपनी में काम करता है और बेटी अंजली ने आईटी की पढ़ाई की है, जबकि बड़ा बेटा राज सोनी व्यवसाय में उनका सहयोग करता है. माया बाई का कहना है कि परिवार के सहयोग से ही वे आज इस मुकाम तक पहुंची हैं.

उनका सपना है कि आने वाले समय में वे अपने क्षेत्र की अधिक से अधिक महिलाओं को रोजगार से जोड़ें और उन्हें आत्मनिर्भर बनाएं. संघर्ष और मेहनत के दम पर माया बाई सोनी ने लिखी सफलता की नई कहानी, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का सपना है.



Source link