बचपन के शौक को बनाया करियर, इंदौर की वर्षा जैन ने पेंटिंग से बनाई पहचान, युवाओं को बताए कमाई के नए रास्ते

बचपन के शौक को बनाया करियर, इंदौर की वर्षा जैन ने पेंटिंग से बनाई पहचान, युवाओं को बताए कमाई के नए रास्ते


Last Updated:

पेंटिंग बनाने वाली वर्षा जैन बताती हैं कि उन्हें बचपन से ही पेंटिंग का बेहद शौक था. घर पर जब भी उन्हें कोई वेस्ट मटेरियल मिलता था, तो वह उससे कुछ ना कुछ क्रिएटिव आइटम्स बना लिया करती थीं. जब उन्हें यह पता चला कि वह इसमें अपना करियर बना सकती हैं, तो उन्होंने फैशन डिजाइनिंग का कोर्स किया. इसके बाद फाइन आर्ट्स में सर्टिफिकेट कोर्स पूरा किया.

इंदौर में युवा पेंटिंग और ड्राइंग की तरफ आकर्षित हो रहे हैं और इस क्षेत्र में अपना भविष्य बना रहे हैं. शहर की रहने वाली वर्षा जैन ने विशेष कोर्स कर पेंटिंग और ड्राइंग में अपना नाम बनाया है और युवाओं के लिए करियर के नए विकल्प बताए हैं.इंदौर में इन दिनों युवा पेंटिंग और ड्राइंग करने में काफी रुचि ले रहे हैं. इसी कड़ी में इंदौर की रहने वाली वर्षा जैन ने पेंटिंग और ड्राइंग के क्षेत्र में अपनी एक अलग पहचान बनाई है. उन्होंने इसके लिए एक स्पेशल कोर्स किया हुआ है. उनका कहना है कि इस क्षेत्र में युवाओं के लिए करियर के कई अलग-अलग विकल्प उपलब्ध हैं.

कुछ ऐसे बनें आर्टिस्ट

पेंटिंग बनाने वाली वर्षा जैन बताती हैं कि उन्हें बचपन से ही पेंटिंग का बेहद शौक था. घर पर जब भी उन्हें कोई वेस्ट मटेरियल मिलता था, तो वह उससे कुछ ना कुछ क्रिएटिव आइटम्स बना लिया करती थीं. जब उन्हें यह पता चला कि वह इसमें अपना करियर बना सकती हैं, तो उन्होंने फैशन डिजाइनिंग का कोर्स किया. इसके बाद फाइन आर्ट्स में सर्टिफिकेट कोर्स पूरा किया.

फाइन आर्ट्स का कर सकते हैं कोर्स

वर्षा जैन ने धीरे-धीरे अपने अंदर के इमोशंस को पेंटिंग में उकेरने का काम शुरू किया. उनका कहना है कि अगर किसी को ड्राइंग या अन्य किसी आर्ट में इंटरेस्ट है, तो उसे जरूर करना चाहिए. इसे करने के लिए बहुत सारे रास्ते होते हैं और फाइन आर्ट्स का कोर्स करके इस क्षेत्र में आगे बढ़ा जा सकता है.

करियर के कई विकल्प

वर्षा के अनुसार इस क्षेत्र में करियर में ग्रोथ के लिए अलग-अलग तरह के ऑप्शन उपलब्ध रहते हैं. शुरुआत में उन्हें इसे करने में कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ा था, लेकिन धीरे-धीरे सारी परिस्थितियां उनके पक्ष में होती चली गईं.

पेंटिंग से होते हैं तनाव मुक्त

ड्राइंग और पेंटिंग एक तरह का स्ट्रेस फ्री वर्क है, जिससे लोग तनावमुक्त रहकर अपने काम को कर सकते हैं. वर्षा जैन का संदेश है कि युवाओं को अपनी रुचि के अनुसार इस क्षेत्र में आगे आकर अपना अच्छा खासा करियर बनाना चाहिए.



Source link