पत्नी की बीमारी बनी दूसरों की मदद की वजह, फिरोजाबाद में कैंसर मरीजों के लिए निर्भय ने बनाई संस्था

पत्नी की बीमारी बनी दूसरों की मदद की वजह, फिरोजाबाद में कैंसर मरीजों के लिए निर्भय ने बनाई संस्था


Last Updated:

Firozabad News: फिरोजाबाद के चूड़ी व्यापारी निर्भय गुप्ता ने कैंसर पीड़ित पत्नी के संघर्ष से प्रेरणा लेकर सद्भावना वेलफेयर सोसाइटी की शुरुआत की. उनकी संस्था अब तक हजारों कैंसर मरीजों की मदद कर चुके है. निर्भय गुप्ता की पत्नी को फेफड़े का कैंसर बताया गया.यह खबर पूरे परिवार के लिए किसी बड़े झटके से कम नहीं थी. आगरा से लेकर दिल्ली तक डॉक्टर को दिखाया गया लेकिन सही जानकारी और सही इलाज को लेकर परिवार भटकता रहा.आखिर में उन्हें मुंबई जाना पड़ा.

फिरोजाबाद:  उत्तरप्रदेश के चूड़ी व्यापारी निर्भय गुप्ता की पहचान अब सिर्फ व्यापार से नहीं बल्कि मानवता की सेवा से हो रही है. उन्होंने कैंसर मरीजों की मदद के लिए एस.सद्भावना वेलफेयर सोसाइटी की शुरुआत की है. जिसके जरिए वह कैंसर से जूझ रहे मरीजों को सही इलाज सही जानकारी और हिम्मत दे रहे हैं. कहानी की शुरुआत साल 2010 से हुई, निर्भय गुप्ता की पत्नी को फेफड़े का कैंसर बताया गया.यह खबर पूरे परिवार के लिए किसी बड़े झटके से कम नहीं थी. आगरा से लेकर दिल्ली तक डॉक्टर को दिखाया गया लेकिन सही जानकारी और सही इलाज को लेकर परिवार भटकता रहा.आखिर में उन्हें मुंबई जाना पड़ा.

निर्भय गुप्ता ने लोकल 18 को बताया कि उस समय उन्हें कैंसर जैसी बीमारी के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं थी. कहां इलाज कराना है, कैसे इलाज होगा, कितना खर्च आएगा इन सब सवालों ने उन्हें काफी परेशान किया. इलाज के दौरान कई महीनो का सामना करना पड़ा लेकिन उन्होंने हिम्मत नहीं हारी लगातार डॉक्टर से बीमारी के बारे में पूछते रहे समझते रहे और पत्नी का हौसला बढ़ाते रहे.लंबे इलाज और संघर्ष के बाद आखिरकार उनकी पत्नी ने कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जंग जीत ली.

ऐसे की शुरुआत

आज वह पूरी तरह स्वस्थ हैं. लेकिन इन संघर्षों ने निर्भय गुप्ता की जिंदगी को एक नई दिशा दे दी. उन्होंने बताया कि जब वह पत्नी को इलाज के लिए मुंबई लेकर गए थे तो वहां उन्हें कैंसर के कई गंभीर मरीज मिले, कुछ ऐसे भी लोग थे जो जानकारी की कमी के कारण भटक रहे थे. उनके पास ना तो सही जानकारी थी और नहीं इलाज के लिए पैसे. वहां सद्भावना नाम का एक एनजीओ था जो गरीब लोगों को रहने खाने से लेकर इलाज तक की मदद करता था. इसी को देखकर उन्हें लगा कि फिरोजाबाद में भी ऐसी ही मदद की जरूरत है. इसी सोच के साथ साल 2011 में उन्होंने सद्भावना वेलफेयर सोसाइटी की शुरुआत की.

संस्था के जरिए बचाई हजारों मरीजों की जान

उन्‍होंने बताय़ा कि शुरुआत में यह काम छोटा था लेकिन धीरे-धीरे इससे लोग जुड़ते गए. आज इस संस्था से कई लोग जुड़े हुए हैं जो कैंसर मरीजों की मदद के लिए काम कर रहे हैं. संस्था का काम सिर्फ आर्थिक मदद तक सीमित नहीं है. संस्था से जुड़े लोग सबसे पहले मरीज और उसके परिजनों को बीमारी के बारे में सही जानकारी देते हैं.उन्हें बताते हैं कि किस अस्पताल में किस तरह का इलाज बेहतर होगा किन डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए और इलाज के दौरान किन बातों का ध्यान रखना चाहिए. कई कार्यकर्ता अस्पताल में रहकर भी मरीज की मदद करते हैं. वह उन्हें मानसिक रूप से मजबूत करते हैं और बीमारी से लड़ने के लिए प्रेरित करते हैं.

अब तक 5000 कैंसर मरीजों की कर चुके है मदद 

निर्भय गुप्ता का कहना है कि कैंसर का नाम सुनते ही लोग घबरा जाते हैं कई लोग इलाज ही नहीं कराते. इसलिए सबसे जरूरी है मरीज का हौसला बढ़ाना, अगर मरीज हिम्मत ऱखे और सही समय पर सही इलाज मिले तो कैंसर को हराया जा सकता है. उनकी पत्नी इसका जीता जागता उदाहरण है. अब तक निर्भय गुप्ता और उनकी संस्था करीब 5000 कैंसर मरीजों की मदद कर चुकी है. उनका दावा है कि उनकी सलाह और मदद से 90% मरीज सही जानकारी मिलने से ठीक हुए हैं. फिरोजाबाद के साथ-साथ आसपास के जिलों से भी लोग संपर्क करते हैं. आज निर्भय गुप्ता उन लोगों के लिए किसी मसीहा से कम नहीं है जो कैंसर की बीमारी से जूझ रहे हैं. उनकी कहानी बताती है कि एक व्यक्ति की हिम्मत और इंसानियत कैसे हजारों जिंदगियों को बचा सकती है.



Source link