तड़के 2:50 बजे जेद्दा के लिए उड़ान भरने वाला था विमान, तभी हुआ कुछ ऐसा, अटक गईं 275 यात्रियों की सांसें

तड़के 2:50 बजे जेद्दा के लिए उड़ान भरने वाला था विमान, तभी हुआ कुछ ऐसा, अटक गईं 275 यात्रियों की सांसें


Last Updated:

Lucknow News: लखनऊ से जेद्दा जाने वाली सऊदिया एयरलाइंस की उड़ान मंगलवार तड़के रनवे से वापस लौट आई. विमान के पायलट को तकनीकी खराबी का संदेह हुआ था.

Zoom

विमान वापस आया. (फाइल फोटो)

लखनऊ : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के चौधरी चरण सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर मंगलवार तड़के एक बड़ा मामला सामने आया. जेद्दा जाने वाले सऊदी अरब के विमान में उड़ान भरने से ठीक पहले तकनीकी खराबी आ गई. विमान में उस समय 275 यात्री सवार थे. सुरक्षा को देखते हुए पायलट ने विमान को रनवे से वापस बुला लिया. इसके बाद विमान को टैक्सी-वे पर खड़ा कर दिया गया.

एयरपोर्ट सूत्रों के मुताबिक, सऊदी अरब की फ्लाइट SV-893 मंगलवार तड़के करीब 2:50 बजे लखनऊ से जेद्दा के लिए उड़ान भरने वाली थी. विमान रनवे पर पहुंच चुका था और उड़ान भरने की तैयारी कर रहा था. इसी दौरान पायलट को विमान में तकनीकी खराबी का पता चला. पायलट ने तुरंत एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) और एयरलाइंस के अधिकारियों को इसकी जानकारी दी. इसके बाद सुरक्षा के मद्देनजर विमान को रनवे से वापस लाकर टैक्सी-वे पर खड़ा कर दिया गया.

खराबी दूर करने में जुटे रहे इंजीनियर

विमान में तकनीकी खराबी की सूचना मिलते ही एयरलाइंस के करीब आधा दर्जन इंजीनियर मौके पर पहुंचे. उन्होंने विमान की जांच शुरू की और खराबी का पता लगाने में जुट गए. इसके बाद उसे ठीक करने का काम शुरू किया गया.

जांच पूरी होने के बाद ही भरेगा उड़ान

विमान की जांच और मरम्मत का काम जारी रहने के कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा. एयरलाइंस अधिकारियों के मुताबिक, विमान की तकनीकी खराबी दूर होने और सुरक्षा से जुड़ी सभी जांच पूरी होने के बाद ही उसे जेद्दा के लिए रवाना किया जाएगा.

पहले 4 विमानों को डायवर्ट करना पड़ा था

इससे पहले 2 नवंबर को खराब मौसम और कम दृश्यता के चलते चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर चार विमानों को डायवर्ट करना पड़ा था. इनमें दो विमान वाराणसी और दो काठमांडू जा रहे थे. एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) से मिली जानकारी के मुताबिक, सभी विमानों को एहतियातन लखनऊ डायवर्ट किया गया. किसी भी विमान में कोई आपात स्थिति नहीं थी.



Source link