छठ के ल‍िए ट‍िकट बुक करने में आ रही कोई द‍िक्‍कत? IRCTC ने बताई पूरी बात

छठ के ल‍िए ट‍िकट बुक करने में आ रही कोई द‍िक्‍कत? IRCTC ने बताई पूरी बात


Last Updated:

IRCTC Website Down : आज आईआरसीटीसी ऐप और वेबसाइट से ट्रेन टिकट बुक करने पर कुछ यूजर्स को परेशानी का सामना करना पड़ा. कई तो लॉगिन ही नहीं कर पाए. सोशल मीडिया पर मामला वायरल होने पर अब आईआरसीटीसी ने बताया है कि ये दिक्‍कत कयेां हुई.

Zoom

आज सुबह आईआरसीटीसी से टिकट बुकिंग करने में परेशानी हुई.

नई दिल्‍ली. छठ पूजा के लिए घर जाने के लिए टिकट बुक करने वाले यात्रियों का आज इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (IRCTC) की वेबसाइट पर लॉगिन करने में दिक्‍कत आई. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर बड़ी संख्या में यूजर्स ने वेबसाइट एक्सेस न होने और एरर आने की शिकायत की. अब आईआरसीटीसी ने बताया है कि आज टिकट बुकिंग में लोगों को परेशानी क्‍यों हुई. हालांकि, आईआरसीटीसी ने साफ किया कि टिकट रिजर्वेशन पोर्टल पूरी तरह चालू है. एक साथ बड़ी संख्‍या में लोगों के लॉगिन करने के चलते वेबसाइट पर भारी ट्रैफिक दबाव बना, जिसके कारण कुछ यूजर्स को लॉगिन करने में दिक्‍कत हुई.

त्योहारों और छुट्टियों के दौरान रेलवे टिकट बुकिंग में भारी बढ़ोतरी हो जाती है. खासकर दिवाली और छठ पर तो टिकट बुकिंग की पूरी मारामारी होती है. आईआरसीटीसी ने लिखा, ‘IRCTC की रेलवे टिकट बुकिंग वेबसाइट के आज सुबह यानी 10 नवंबर 2026 को यूजर्स के लिए काम नहीं करने से जुड़ी खबरें सामने आई हैं. इस संबंध में स्पष्ट किया जाता है कि ऑनलाइन रिजर्वेशन पोर्टल इस दौरान चालू और पूरी तरह से काम कर रहा था. हालांकि, एक ही समय में बड़ी संख्या में यूजर्स के लॉगिन करने की कोशिश के कारण पोर्टल की उपलब्धता और परफॉर्मेंस में देरी देखने को मिली.’

सुबह 8 बजे और तत्काल के समय ज्यादा लोड

रेलवे टिकट बुकिंग के दौरान दिन के कुछ खास घंटे सिस्टम पर सबसे भारी पड़ते हैं. IRCTC के अनुसार, दो प्रमुख स्लॉट ऐसे हैं जब सर्वर पर ट्रैफिक अपने चरम पर होता है. सुबह 8 बजे जब एडवांस रिजर्वेशन पीरियड (ARP) के तहत नए टिकटों की बुकिंग विंडो खुलती है. इसी तरह सुबह 10 बजे से तत्‍तकाल विंडों खुलनेपर ज्‍यादा लोड होता है. इन निर्धारित समयों पर एक साथ लाखों हिट्स आने से वेबसाइट पर दबाव बढ़ जाता है, जिससे कई बार सर्वर स्लो हो जाता है.

89% रिजर्व टिकट ऑनलाइन होती है बुक

अब ट्रेनों के कुल बुक टिकटों में से करीब 89 फीसदी टिकट अब ऑनलाइन बुक किए जाते हैं. जून 2025 से जून 2026 के बीच पैसेंजर रिजर्वेशन सिस्टम (PRS) के माध्यम से कुल 65.08 करोड़ रिजर्व टिकट बुक हुए, जिनमें से 57.90 करोड़ टिकट ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से लिए गए.

सिस्टम को दुरुस्त करने के लिए IRCTC कर रहा बदलाव

साल 2014 में शुरू किए गए नेक्स्ट जेनरेशन ई-टिकटिंग (NGET) सिस्टम की क्षमता को और मजबूत करने के लिए IRCTC दो अहम तकनीकी अपग्रेड पर काम कर रहा है. NGET इंफ्रास्ट्रक्चर अपग्रेड को अपग्रेड किया जा रहा है जिसके तहत सर्वर, डेटा स्टोरेज, नेटवर्किंग और मुख्य सॉफ्टवेयर को आधुनिक बनाया जा रहा है, ताकि पीक ऑवर्स में भी एक साथ लाखों यूजर्स बिना रुकावट टिकट बुक कर सकें.

आईआरसीटीसी एक्टिव-एक्टिव डिजास्टर रिकवरी सिस्टम लागू किया है. यदि किसी एक मुख्य सर्वर या सिस्टम में कोई तकनीकी फॉल्ट आता है, तो बैकअप सिस्टम तुरंत बिना किसी रुकावट के पूरी प्रक्रिया को संभाल लेगा. इससे साइट क्रैश या सेवा बाधित होने की आशंका न के बराबर रह जाएगी.



Source link