चेंजिंग रूम, कवर्ड टेंट, CCTV… मुनक नहर पर 11 KM लंबा देश का सबसे बड़ा छठ घाट बना रही रेखा सरकार

चेंजिंग रूम, कवर्ड टेंट, CCTV… मुनक नहर पर 11 KM लंबा देश का सबसे बड़ा छठ घाट बना रही रेखा सरकार


होमताजा खबरDelhi

चेंजिंग रूम, CCTV… मुनक नहर पर 1देश का सबसे बड़ा घाट बना रही रेखा सरकार

Last Updated:

Munak Canal 11 km Chhath Ghat: दिल्ली में छठ महापर्व के लिए मुनक नहर पर 11 किलोमीटर लंबा देश का सबसे बड़ा घाट बनाया जा रहा है. 12 नवंबर को नितिन नबीन इसका उद्घाटन करेंगे. इस बार दिल्ली में 1400 से अधिक घाटों पर 13 से 16 नवंबर तक पूजा होगी. मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने घाटों पर महिलाओं के लिए चेंजिंग रूम, सीसीटीवी निगरानी, 24 घंटे सफाई और पर्याप्त रोशनी के कड़े निर्देश दिए हैं.

Zoom

रेखा गुप्‍ता सरकार ने बड़ा कदम उठाया है. (File Photo)

नई दिल्‍ली. अगर आप सोच रहे थे कि इस बार दिल्ली में छठ पूजा का वाइब कैसा होने वाला है, तो समझ लीजिए कि माहौल पूरी तरह नेक्स्ट लेवल रहेगा. राजधानी दिल्ली में छठ महापर्व 2026 को लेकर ऐसी धमाकेदार तैयारियां चल रही हैं कि श्रद्धालु भी देखकर हैरान रह जाएंगे. इस बार दिल्ली न सिर्फ नए रिकॉर्ड बना रही है बल्कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सहूलियत का पूरा ध्यान रख रही है. दिल्ली में इस बार देश का सबसे लंबा छठ घाट बनने जा रहा है. जी हां, मुनक नहर पर बाहरी रिंग रोड से इंद्रलोक तक पूरे 11 किलोमीटर लंबा भव्य घाट तैयार किया जा रहा है. इस घाट के दोनों ओर पक्की सीढ़ियां और सीमेंट की सड़कें बनाई जा रही हैं ताकि व्रतियों को आने-जाने में कोई दिक्कत न हो. इसका उद्घाटन 12 नवंबर को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन करेंगे.

1400 से ज्यादा घाटों पर सजेगी आस्था
राजधानी में इस बार रिकॉर्ड 1400 से अधिक घाट तैयार किए जा रहे हैं, जबकि पिछले साल यह आंकड़ा 1326 था. मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अधिकारियों के साथ हाई-लेवल मीटिंग करके साफ कह दिया है कि पूजा से दो दिन पहले सारी तैयारियां लॉक हो जानी चाहिए. 13 से 16 नवंबर तक चलने वाले इस महापर्व में ठंड को देखते हुए बड़े और मध्यम घाटों पर कवर्ड टेंट भी लगाए जा रहे हैं.

24 घंटे सफाई और CCTV की पैनी नजर
महिला व्रतियों की सुविधा के लिए घाटों पर पर्याप्त चेंजिंग रूम्स और मोबाइल टॉयलेट्स का इंतजाम रहेगा. बड़े घाटों पर 24×7 सीसीटीवी कैमरों से निगरानी होगी ताकि सुरक्षा एकदम टाइट रहे. 15 और 16 नवंबर को जब अर्घ्य दिया जाएगा, तब घाटों पर 24 घंटे सफाई टीमें तैनात रहेंगी.

नो डार्क स्पॉट्स, जगमगाएंगे घाटों तक जाने वाले रास्ते
घाटों तक पहुंचने वाली सड़कों की मरम्मत के साथ-साथ वहां हाई-पावर्ड लाइट्स लगाई जा रही हैं. सीएम के कड़े निर्देश हैं कि कहीं भी अंधेरा या ‘डार्क स्पॉट’ नहीं दिखना चाहिए. सड़कों पर ग्रैंड वेलकम गेट्स भी बनाए जाएंगे ताकि दूर से ही घाट का रास्ता चमकता हुआ दिख जाए. दिल्ली सरकार का लक्ष्य है कि हर श्रद्धालु इस महापर्व को पूरी श्रद्धा, सुरक्षा और खुशी के साथ मना सके.



Source link