कभी पूरे शहर की प्यास बुझाता था करौली का शाही कुंड, रानियों के स्नान के लिए हुआ था निर्माण, जानें इसका इतिहास

कभी पूरे शहर की प्यास बुझाता था करौली का शाही कुंड, रानियों के स्नान के लिए हुआ था निर्माण, जानें इसका इतिहास


Last Updated:

Karauli News: राजस्थान में प्राचीन बावड़ियां तो कई हैं, लेकिन करौली का शाही कुंड सबसे खास है. रियासतकाल में यहां रानियां स्नान करती थीं. खासतौर पर रानियों के स्नान के लिए ही यह कुंड बनाया गया था. वास्तुकला और स्थापत्य कला का भी यह अद्भुत नमूना है. इसकी छतरियों की बनावट देखते ही बनती है और इसकी चारों दिशाओं में सीढ़ियां बनी हुई हैं.

करौली अपनी प्राचीन धरोहरों के लिए प्रसिद्ध है. यहां कई ऐसी शाही और रियासतकालीन भव्य इमारतें हैं, जो आज भी अपनी शान बयां करती हैं. करौली का शाही कुंड उन्हीं में से एक है. तीन मंजिला यह ऐतिहासिक कुंड अपनी स्थापत्य कला और वास्तुकला के लिए मशहूर है. यहां कभी रानियां स्नान किया करती थीं. पुराने समय में जब हर घर में नल की व्यवस्था नहीं थी, तब यही कुंड पूरे शहर की प्यास बुझाता था.लेकिन आज यह शाही कुंड बदहाल है.

करौली जिले की सबसे शाही धरोहरों में शाही कुंड का प्रमुख स्थान है. जानकार बताते हैं कि पूरे भरतपुर संभाग में ऐसा शाही कुंड कहीं और नहीं है. राजस्थान के सबसे खूबसूरत कुंडों में इसका स्थान है.

पहले इसी कुंड से पूरे करौली शहर में पानी की सप्लाई होती थी. उस समय इस कुंड का पानी एकदम शुद्ध था और इसकी अहमियत भी बहुत अधिक थी. पूरे संभाग में राजशाही जमाने का ऐसा कुंड कहीं और नहीं है. लेकिन इसकी वर्तमान स्थिति ऐसी है कि कोई इसमें नहाने की बात तो दूर, यहां जाना तक पसंद नहीं करता..अगर अब भी इसका संरक्षण किया जाए, तो भविष्य में यह पर्यटन का बड़ा केंद्र बन सकता है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

करौली के वरिष्ठ इतिहासकार वेणुगोपाल शर्मा बताते हैं कि शाही कुंड करौली की अद्वितीय धरोहर है. अतीत से लेकर वर्तमान तक इसका महत्व बहुत अधिक है. करौली में जब भी धरोहरों की चर्चा होती है, तो शाही कुंड का नाम सबसे पहले आता है. शर्मा बताते हैं कि राजस्थान में प्राचीन बावड़ियां तो कई हैं, लेकिन करौली का शाही कुंड सबसे खास है.

रियासतकाल में यहां रानियां स्नान करती थीं. खासतौर पर रानियों के स्नान के लिए ही यह कुंड बनाया गया था. वास्तुकला और स्थापत्य कला का भी यह अद्भुत नमूना है. इसकी छतरियों की बनावट देखते ही बनती है और इसकी चारों दिशाओं में सीढ़ियां बनी हुई हैं. सुरक्षा की दृष्टि से भी इसकी बनावट बेहद खास है.

रियासतकाल में इसका उपयोग रानियों के स्नान और मनोरंजन के लिए किया जाता था. उसके बाद इस कुंड ने पूरे शहर की प्यास बुझाई. इतिहासकार शर्मा का कहना है कि जो लोग करौली से लगाव रखते हैं और पुराने समय से इस शहर को देखते आ रहे हैं, उनके मन में इस कुंड की दुर्दशा को लेकर सबसे बड़ा दर्द है, क्योंकि देखते ही देखते करौली की यह शाही धरोहर नष्ट हो रही है.

इस भव्य कुंड का निर्माण 19वीं शताब्दी के अंतिम दशक में महाराजा प्रतापपाल के शासनकाल में हुआ था. शाही कुंड के पास ही राजाशाही ज़माने का ‘सुखविलास बाग’ भी स्थित है, जिससे जुड़ा रास्ता सीधे कुंड और भद्रावती नदी की ओर खुलता था. इस कुंड और सुख विलास बाग दोनों का निर्माण एक साथ हुआ है और इन दोनों का कनेक्शन भी है…

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। राजस्थान की ताजा खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें|



Source link