कभी चलता था राजा का कोर्ट, 1910 में बिना सीमेंट बना था ये भवन, अब बना स्कूल

कभी चलता था राजा का कोर्ट, 1910 में बिना सीमेंट बना था ये भवन, अब बना स्कूल


Last Updated:

सीधी जिले का एक ऐसा भवन जिसका अंग्रेजों के जमाने में निर्माण कार्य किया गया था. लोग बताते हैं कि पहले के जमाने में यह भवन राजा साहब का न्यायालय हुआ करता था. अब इसमें विद्यालय संचालित होता है और सैंकड़ों छात्र पढ़ते हैं. दरअसल, यहां आज स्कूल चल रहा है.

ख़बरें फटाफट

रिपोर्ट- ओंकार प्रसाद मिश्रा, सीधी. मध्य प्रदेश के सीधी जिले के सेमरिया में स्थित सांदीपनि हायर सेकेंडरी विद्यालय का भवन अपनी ऐतिहासिक और वास्तुकला की बेजोड़ मजबूती के कारण क्षेत्र में विशेष आकर्षण का केंद्र बना हुआ है. विद्यालय के शिक्षक सूरज प्रसाद विश्वकर्मा के अनुसार, यह प्राचीन भवन लगभग एक सदी से भी अधिक पुराना है. इसका निर्माण वर्ष 1910 में राजा शिव बहादुर सिंह द्वारा करवाया गया था. इतिहास के पन्नों को पलटें तो यह इमारत उस दौर में राजा का न्यायालय (कोर्ट) हुआ करती थी, जहां कर (टैक्स) न चुकाने वाले लोगों की पेशी होती थी और उन्हें सजा सुनाई जाती थी.

समय के साथ इस ऐतिहासिक कचहरी का स्वरूप बदल गया और आज इस प्राचीन भवन के विशाल परिसर में सांदीपनि हायर सेकेंडरी विद्यालय संचालित हो रहा है, जहां बड़ी संख्या में छात्र शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं. वर्तमान समय में आधुनिक तकनीक और सामग्री से बनने वाले नए भवन कुछ ही वर्षों में जर्जर या क्षतिग्रस्त होने लगते हैं, इसके विपरीत यह ऐतिहासिक इमारत आज भी अपनी पूरी मजबूती के साथ शान से खड़ी है.

बिना सीमेंट की बना है सदियों पुराना यह भवन

इस भवन की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसके निर्माण में सीमेंट का बिल्कुल भी उपयोग नहीं किया गया है. उस जमाने में बिना सीमेंट के अन्य पारंपरिक और मजबूत सामग्रियों के साथ-साथ लकड़ी के बेहतरीन कार्य का उपयोग करके इसे तैयार किया गया था.

भवन की वास्तुकला की सुंदर बनावट

यही वजह है कि यह प्राचीन वास्तुकला आज भी पूरी तरह सुरक्षित है और अपनी मजबूती के साथ-साथ अपनी सुंदर बनावट से लोगों को हैरान कर देती है. यह विद्यालय न केवल शिक्षा का मंदिर है, बल्कि सीधी जिले के समृद्ध इतिहास और प्राचीन निर्माण कला का एक जीवंत प्रतीक भी है.



Source link